• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

उत्तराखंड में एग्री-हॉर्टि क्षेत्र को मिलेगा बढ़ावा, सीएम धामी ने पंतनगर में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस हेतु निर्देश दिए

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
May 4, 2025
in Uttarakhand
0
उत्तराखंड में एग्री-हॉर्टि क्षेत्र को मिलेगा बढ़ावा, सीएम धामी ने पंतनगर में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस हेतु निर्देश दिए
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तराखंड राज्य में कृषि एवं औद्यानिकी के क्षेत्र को नई दिशा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने पंतनगर में स्टेट एग्री-हॉर्टि एकेडमी (सेंटर ऑफ एक्सीलेंस) की स्थापना हेतु तत्काल प्रभावी कार्य योजना (वर्किंग प्लान) प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। यह कदम विशेषकर अन्य हिमालयी राज्यों की तर्ज पर राज्य में प्रोसेसिंग, पैकेजिंग, प्रशिक्षण एवं अनुसंधान को सुदृढ़ बनाने की दिशा में उठाया गया है।

मुख्यमंत्री  धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास में आयोजित उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस प्रस्ताव को जल्द ही केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री के समक्ष रखा जाएगा, ताकि राज्य को इस योजना से केंद्र की सहायता प्राप्त हो सके।

कृषि क्षेत्र के लिए दीर्घकालिक रोडमैप तैयार करने के निर्देश
मुख्यमंत्री ने कृषि विभाग को आगामी 20 से 25 वर्षों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए राज्य की प्रमुख कृषि एवं औद्यानिकी चुनौतियों, समस्याओं व मुद्दों का ठोस आकलन कर एक प्रभावी रोडमैप तैयार करने को कहा है। यह रोडमैप केंद्र सरकार से सहयोग प्राप्त करने की दिशा में भी अहम भूमिका निभाएगा।

सीमांत जिलों एवं पर्वतीय क्षेत्रों के लिए विशेष पहल
बैठक में मुख्यमंत्री ने सीमांत पर्वतीय जनपदों में मनरेगा के तहत विशेष मजदूरी दर निर्धारित करने, हाउस ऑफ हिमालया अंब्रेला ब्रांड के तहत विभिन्न एयरपोर्ट्स पर स्टॉल लगाने तथा पंतनगर विश्वविद्यालय में एग्रो टूरिज्म स्कूल की स्थापना हेतु केंद्र से वित्तीय सहयोग लेने के निर्देश भी दिए।

अन्य महत्वपूर्ण प्रस्ताव जिन पर केंद्र से समन्वय के निर्देश दिए गए:

  • भरसार (पौड़ी गढ़वाल) में एनएलबीएल मान्यता प्राप्त माइक्रोबायोलॉजी लैब की स्थापना
  • भारतीय सेना एवं पंतनगर विश्वविद्यालय के सहयोग से मिलेट्स आधारित उत्पाद विकास परियोजना
  • सगंध पौधों के उत्पादों की प्रोसेसिंग एवं वैल्यू एडिशन, फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री के तहत सम्मिलन
  • सेलाकुई (देहरादून) में राष्ट्रीय स्तर के ट्रेनिंग एवं इनक्यूबेटर डेवलपमेंट सेंटर की स्थापना
  • “महक क्रांति नीति” के तहत सगंध फसलों को बढ़ावा देने के लिए धनराशि स्वीकृति हेतु अनुरोध

यह पहल राज्य के कृषि एवं औद्यानिकी क्षेत्र में नवाचार, आत्मनिर्भरता और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसरों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Previous Post

“श्री बद्रीनाथ एवं श्री केदारनाथ मंदिर समिति” में अध्यक्ष और दो उपाध्यक्षों की नियुक्ति

Next Post

केदारनाथ यात्रा से महिला समूहों को मिल रहा कारोबार प्रसाद, सोवेनियर, स्थानीय उत्पाद के स्टॉल से लेकर होमस्टे का कारोबार

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

March 24, 2026
जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

March 19, 2026
कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

March 13, 2026
उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ?  यस बॉस ना कहने की सजा ?

उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ? यस बॉस ना कहने की सजा ?

March 8, 2026
पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

February 12, 2026
Next Post
केदारनाथ यात्रा से महिला समूहों को मिल रहा कारोबार  प्रसाद, सोवेनियर, स्थानीय उत्पाद के स्टॉल से लेकर होमस्टे का कारोबार

केदारनाथ यात्रा से महिला समूहों को मिल रहा कारोबार प्रसाद, सोवेनियर, स्थानीय उत्पाद के स्टॉल से लेकर होमस्टे का कारोबार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.