• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

Love Jihad: अफजल ने राहुल बनकर किया दुष्कर्म, फिर धर्म परिवर्तन करने का बनाया दबाव

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
May 3, 2024
in Uttarakhand, क्राइम
0
Love Jihad: अफजल ने राहुल बनकर किया दुष्कर्म, फिर धर्म परिवर्तन करने का बनाया दबाव
0
SHARES
44
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

समुदाय विशेष के युवक ने राहुल बनकर युवती को प्रेम जाल में फंसाया और उसके साथ चार साल तक दुष्कर्म करता रहा। जब पहचान सामने आई तो युवती पर निकाह के लिए जबरन इस्लाम कबूल कर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। मना करने पर युवती और उसकी नानी को सिर कलम करने की धमकी दे डाली।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए युवती की तहरीर पर आरोपित, उसके माता-पिता और भाई के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। साथ ही मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं, मामले को लेकर पीड़िता के साथ कोतवाली पहुंचे विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष अजय भगत ने कहा कि इस प्रकार के लव जिहाद मामले में सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बना ली

पुलिस को सौंपी तहरीर में बहेड़ी (उत्तर प्रदेश) निवासी पीड़िता ने बताया कि डेढ साल की उम्र में उसकी माता का निधन हो गया था। जिसके बाद वह सितारगंज स्थित अपने नाना-नानी के साथ रहती है। वर्ष 2020 में वह नगर स्थित एक सेंटर पर टाइपिंग सीखने जाती थी। जहां राहुल नाम के युवक ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया।

आरोप लगाया कि आरोपित ने उसे होटल के कमरे में ले जाकर दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बना ली। जिसके बाद वीडियो के नाम पर डरा-धमकाकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म करते रहा। 27 दिसंबर को उसे फोन करके घर बुलाया। जहां पता चला कि आरोपित का नाम राहुल नहीं, बल्कि अफजाल है। उसके दोनों भाइयों की पत्नियां हिंदू धर्म से हैं।

इस बीच अफजाल और उसके भाई इकरार ने उस पर इस्लाम धर्म अपनाने का दबाव बनाया। मना करने पर 28 अप्रैल को अफजाल के माता और पिता उसके घर आये और धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दबाव बनाया। शादी नहीं करने पर उसे व उसकी नानी को सिर कलम करने की धमकी दी।

इधर युवती की शिकायत पर पुलिस ने वार्ड संख्या दो निवासी अफजाल, पिता अबरार, भाई इकरार और मां के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की। सरकड़ा चौकी प्रभारी सुरेंद्र बिष्ट ने बताया कि मामले में मुख्य आरोपित अफजाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपितों के विरुद्ध भी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Previous Post

पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी का निधन, धामी के लिए छोड़ी थी चंपावत सीट, सीएम ने जताया शोक

Next Post

मसूरी-देहरादून रोड पर चूनाखाल के पास गहरी खाई में गिरी कार, छह लोगों की मौत

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

July 19, 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

July 14, 2026
BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

July 12, 2026
Chardham Yatra 2024: बाबा केदार के धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, श्रद्धालुओं की संख्या दो लाख पर

EXclusive -केदारनाथ VIP खर्च मामला: शासन की जांच में वित्तीय अनियमितता की पुष्टि, BKTC के तीन तत्कालीन अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

July 11, 2026
आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

July 8, 2026
बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

July 4, 2026
Next Post
मसूरी-देहरादून रोड पर चूनाखाल के पास गहरी खाई में गिरी कार, छह लोगों की मौत

मसूरी-देहरादून रोड पर चूनाखाल के पास गहरी खाई में गिरी कार, छह लोगों की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.