• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

उत्तर प्रदेश के बाद उत्तराखण्ड भाजपा में बगावत के सुर

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
July 19, 2024
in Uttarakhand, राजनीति
0
उत्तर प्रदेश के बाद उत्तराखण्ड भाजपा में बगावत के सुर
0
SHARES
52
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

यू पी के बाद अब उत्तराखण्ड भाजपा में भी बगावत के सुर गूंजने शुरु हो गए हैं । उत्तरप्रदेश में 14 जुलाई को हुई भाजपा कार्यसमीति की बैठक में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मोर्य के एक बयान ने भाजपा की अंदरुनी कलह को सरेआम कर दिया । बैठक में उन्होने कहा कि संगठन सरकार से बड़ा होता है । पहले भी था और आगे भी रहेगा। जिसके बाद सियासी गलियारों में यू पी भाजपा में गटबाजी के चर्चे होने लगे। कहा जा रहा है कि उनके इस बयान का टारगेट सी एम योगी थे ।
बाईट

15 जुलाई ,यू पी की कार्यसमीति की बैठक के ठीक एक दिन बाद उत्तराखण्ड भाजपा की कार्यसमीति की बैठक हुई । और उसमें भी एक ऐसा ही भाषण हुआ जो अब सुर्खियाँ बटौर रहा है । ये भाषण था पूर्व सी एम और गढवाल लोकसभा सीट से सांसद रहे तीरथ सिंह रावत का । कार्यसमीति की बैठक का विडियो भाजपा के यू ट्यूब चैनल में डाला गया है । इस चैनल पर सभी वक्ताओं के भाषण हैं लेकिन तीरथ सिंह रावत का भाषण शुरु होने के कुछ ही देर में काट दिया जाता है । क्या तीरथ के भाषण ने भाजपा को इतना परेशान किया कि भाजपा ने इसे अपने यू टयूब चैनल से हटा दिया है?

लेकिन किसी कार्यकर्ता में इसे अपने मोबाईल फोन से रिकोर्ड किया । और अब ये सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है ।
भाषण का जो हिस्सा वायरल हुआ है उसमें तीरथ सिंह रावत उसमें तीरथ सिंह रावत ये कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि कोई भी निर्णय राय मशवरे से किया जाना चाहिए । कोई फैसला थोपा नहीं जाना चाहिए ।

जब तीरथ सिंह रावत ये कहते हैं तो तालियों और उँचे स्वर में नारे लगाते है । ऐसा लगता है कार्यकर्ता मानो उनकी बात का समर्थन कर रहे हैं । वो यहीं नहीं रुकते है वो कहते है कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है कोई बड़ा छोटा नहीं सबको दायित्व मिला है । कोई भी किसी की जगह ले सकता है । और जमीन ना छोड़ने की हिदायत दे डाली

इसके बाद वो मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की के बारे में बताने लगे । वो धामी की तारीफ कर रहे थे । और उनके संघर्षों के बारे में बता रहे थे । लेकिन उनके अंदाजे बयां में तंज़ का तड़का दिखाई दिया और कार्यकर्ताओं की तालियों और ठहाकों ने मुख्यमंत्री को असहज जरुर किया होगा ।

त्रिवेंद्र सिंह रावत के मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद तीरथ सिंह रावत को महज तीन महीनों के लिए सी एम पद पर रहे । और उनके बाद सी एम की कुर्सी पर पुष्कर धामी बैठे । तीरथ सिंह रावत से मुख्यमंत्री की कुर्सी छीन ली गई । साथ ही उन्हें गढ़वाल लोकसभा सीट से इस बार टिकट भी नहीं दिया गया ।

इससे पहले हरिद्वार से सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत कई बार मीडिया में अपनी ही सरकार की नीतियों को कटघरे में खड़ा कर चुके हैं और अब तीरथ सिंह रावत के इस बयान ने ये बता दिया है कि पिछले 10 सालों से सरकार हावी थी लेकिन अब संगठन की बारी है ।

Previous Post

धामी कैबिनेट में इन प्रस्तावों पर लगी मुहर

Next Post

उत्तराखंड राज्य वन्य जीव बोर्ड की 20वीं बैठक आयोजित मुख्यमंत्री ने मानव वन्य जीव संघर्ष में मृतकों के परिजनों और घायलों को यथाशीघ्र अनुमन्य सहायता उपलब्ध करवाने के दिये निर्देश

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

March 24, 2026
जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

March 19, 2026
कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

March 13, 2026
उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ?  यस बॉस ना कहने की सजा ?

उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ? यस बॉस ना कहने की सजा ?

March 8, 2026
पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

February 12, 2026
Next Post
उत्तराखंड राज्य वन्य जीव बोर्ड की 20वीं बैठक आयोजित मुख्यमंत्री ने मानव वन्य जीव संघर्ष में मृतकों  के परिजनों और घायलों को यथाशीघ्र अनुमन्य सहायता उपलब्ध करवाने के दिये निर्देश

उत्तराखंड राज्य वन्य जीव बोर्ड की 20वीं बैठक आयोजित मुख्यमंत्री ने मानव वन्य जीव संघर्ष में मृतकों के परिजनों और घायलों को यथाशीघ्र अनुमन्य सहायता उपलब्ध करवाने के दिये निर्देश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.