• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

पहाड़ पर मरीजों की नहीं होगी परेशानी, 24 स्पेशलिस्ट और सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की हुई तैनाती

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
September 1, 2023
in Uttarakhand
0
पहाड़ पर मरीजों की नहीं होगी परेशानी, 24 स्पेशलिस्ट और सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की हुई तैनाती
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देहरादून। सरकार के लंबे प्रयासों के बाद आखिरकार राज्य को 24 स्पेशलिस्ट और सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टर मिल गए। इनकी राज्य के विभिन्न हॉस्पिटलों में तैनाती कर दी गई है। स्वास्थ्य विभाग लम्बे समय से राज्य के पर्वतीय जिलों में स्पेशलिस्ट और सुपर स्पेशलिस्ट डाक्टरों की कमी को दूर करने की कवायद कर रहा है। जिसके पहले चरण में 24 डॉक्टरों का चयन किया गया है। इनमें पैथोलॉजिस्ट, गायनोलॉजिस्ट, एनेस्थेटिक, सर्जन, पीडियाट्रिश, ऑर्थाेपेडिक डॉक्टरों को तैनाती दी गई है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की लोकप्रिय योजना ‘यू कोट-वी पे’ के माध्यम से स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की संविदा पर तैनाती की गई है। सभी डॉक्टरों को तैनाती के ऑडर जारी कर दिए गए हैं।

सचिव स्वास्थ्य डा. आर राजेश कुमार ने बताया कि यह सारी भर्तियां राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संविदा पर की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश के पहाड़ी जिलों में स्वास्थ्य विभाग की ओर से बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर, दवाईयां, आधुनिक चिकित्सा उपकरण की सुविधाएं तो है, लेकिन प्रदेश के कुछ स्थानों पर स्पेशलिस्ट डाक्टरों के रिक्त पदों के कारण आमजन को पूर्णता सुविधाओं का लाभ नही मिल पा रहा था।

रिक्त पदों पर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की नियुक्ति होने से आम जन को गुणवत्ता पूर्ण उच्च स्वास्थ्य सुविधा अपने नजदीकी चिकित्सालय में दी गई है। आवश्यकतानुसार ‘यू कोट, वी पे’ मॉडल के अन्य चरण भी आयोजित किये जा सकते हैं।
गौरतलब है कि उत्तराखंड के पहाड़ी जनपदों में स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की कमी दूर करने के लिए धामी सरकार ने यू कोट वी पे फार्मूले के तहत प्लान बनाया है। इस योजना के तहत विशेषज्ञ डाक्टरों को 4 लाख और सुपर स्पेश्यलिस्ट डाक्टरों को 6 लाख रुपये तक प्रति माह वेतन देने की योजना है। योजना का असर रहा कि बड़ी सँख्या में डॉक्टर अपनी सेवाएं देने राज्य के पर्वतीय जिलों में तैयार हुए हैं।

इन हॉस्पिटलों को मिले स्पेशल डॉक्टर

ऑर्थाे सर्जन डा.महेश चंद्र, एसडीएच काशीपुर उधमसिंह नगर, एनेस्थेटिक डा. रोहित, सीएचसी बेतालघाट नैनीताल । एनेस्थेटिक डा. संजय कूट, सीएचसी सितारगंज उधमसिंह नगर, ईएनटी डा. विपिन सिंघल एसडीएच रुड़की, ईनएटी तोषी जर्नाधन एसडीएच रानीखेत,एमडी मेडिसन डा.संदीप टंडन, डीएच हरिद्वार, एमडी मेडिसन डा. प्रीति यादव, डीएच चंपावत, एमडी मेडिसन डा. शैलेंद्र कुमार, एसडीएच कोटद्वार, जनरल सर्जन डा. राजीव गर्ग, एसडीएच ऋषिकेश, जनरल सर्जन डा. कुमार सेन नंदकर्णी, सीएचसी थलीसैंण, जनरल सर्जन डा.सुरेश वशिष्ट, हरिद्वार, जनरल सर्जन डा.प्रणाम सिंह प्रताप, एसडीएच रुड़की, जनरल सर्जन डा. पुनीत बंसल, एसडीएच बाजपुर, जनरल सर्जन डा. भानूप्रताप शर्मा, फीमेल हॉस्पिटल शिमली चमोली, गायनोलॉजिस्ट डा. अनुराधा कुशवाहा, सीएचसी सितारगंज, ऑप्थेल्मोलॉजिट डा. सुमन शर्मा, एसडीएच कर्णप्रयाग चमोली, पैथोलॉजिस्ट डा.रश्मि संजय कूट, एसडीएच टनकपुर चंपावत, डा. पेडेयेट्रिक प्रकाश चंद्र सिंह, सीएचसी डीडीहाट पिथौरागढ, पेडयेट्रिक डा. भारत गुप्ता एसडीएच रुड़की, पेडयेट्रिक ओमप्रकाश, सीएचसी बेरीनाग पिथौरागढ, पेडयेट्रिक डज्ञ. उमाशंकर सिंह रावत, सीएचसी अगस्तयमुनि रुद्रप्रयाग, पेडयेट्रिक डा. कनिका मेहता, सीएचसी सितारंगज उधमसिंहनगर, रेडियोलोजिस्ट डा. शंभू कुमार झा, एसडीएच हरिद्वार, रेडियोलॉजिसटडा. देवेंद्र शर्मा, सीएचसी सितारगंज उधमसिंह नगर ।

 

Previous Post

उत्तराखंड का मौसम: इन पांच जिलों में बरसेंगे बदरा, अलर्ट जारी

Next Post

उत्तराखंड के 6 PCS अधिकारी बने IAS, देखें लिस्ट

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

July 4, 2026
धामी सरकार में ईमानदार अफसरों को सजा, विवादित अफसरों को इनाम? दो फैसलों ने ‘जीरो टॉलरेंस’ की पोल खोल दी!

धामी सरकार में ईमानदार अफसरों को सजा, विवादित अफसरों को इनाम? दो फैसलों ने ‘जीरो टॉलरेंस’ की पोल खोल दी!

July 3, 2026
क्या कांग्रेस की रणनीतिक चुप्पी भाजपा को दिलाएगी एक और जीत?

क्या कांग्रेस की रणनीतिक चुप्पी भाजपा को दिलाएगी एक और जीत?

July 3, 2026
इन्वेस्टिगेशन: ‘डेमोग्राफिक चेंज’ और ‘लैंड जिहाद’—सरकारी फाइलों में कोई अस्तित्व नहीं

इन्वेस्टिगेशन: ‘डेमोग्राफिक चेंज’ और ‘लैंड जिहाद’—सरकारी फाइलों में कोई अस्तित्व नहीं

May 6, 2026
नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

March 24, 2026
जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

March 19, 2026
Next Post
उत्तराखंड के 6 PCS अधिकारी बने IAS, देखें लिस्ट

उत्तराखंड के 6 PCS अधिकारी बने IAS, देखें लिस्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.