• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

केदारनाथ धाम में रील्स बनाने वालों पर प्रशासन की नजर, होगी कार्रवाई

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
June 8, 2023
in Uttarakhand
0
Chardham Yatra 2023: प्रदेश में कुछ दिन बिगड़ा मौसम का मिजाज, चारधाम यात्रा पर असर, रजिस्ट्रेशन पर रोक
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

प्रदेश में चारधाम यात्रा जोरों पर है। देश-विदेश से भारी संख्या में श्रद्धालु चारधाम यात्रा के लिए उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। खासकर केदारनाथ में तीर्थयात्रियों को जमावड़ा सबसे ज्यादा है। यहां लोग श्रद्धाभाव से कम और फैसम होने के मकसद से भी पहुंचने लगे हैं। जिसकी वजह से केदारनाथ धाम तीर्थस्थल से अब पर्यटन स्थल में तब्दील हो रहा है। वहीं यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अपने फोलोवर्स और व्यूज बढ़ाने के लिए केदारनाथ आकर कंटेंट बना रहे हैं। ऐसे में अब प्रशासन ने सख्ती बरतने की तैयारी कर ली है।
दरअसल इन दिनों बाबा केदार के दरबार में रील्स बनाने की होड़ लग गई है। लोग भगवान के दरबार में भी वीडियो बनाने से पीछे नहीं हट रहे हैं। अब ऐसे लोगों पर कड़ा एक्शन लिया जाएगा। क्यूआरटी टीम को यू-ट्यूबर्स एवं रील्स बनाने के नाम पर धाम की पवित्रता बिगाड़कर दूसरे तरीके से प्रस्तुत करने वालों पर भी नजर रखने के निर्देश दिए। साथ ही अवैध शराब पहुंचने की शिकायतों पर गोपनीय ढंग से छापामारी कर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत के निर्देश दिए।
बता दें कि केदारनाथ में आयोजित बैठक यात्रा मजिस्ट्रेट एसडीएम विजय नाथ शुक्ला व पुलिस उपाधीक्षक विमल रावत की अध्यक्षता में हुई। बैठक में केदारनाथ धाम यात्रा में आ रही चुनौतियों व इनसे निपटने के उपायों पर चर्चा की गई। मन्दिर परिसर सहित श्रद्धालुओं को पंक्तिबद्ध के लिए लोनिवि को क्षतिग्रस्त बैरिकेडिंग की मरम्मत करने, मन्दिर दर्शन में सरलता के लिए मन्दिर परिसर सहित लाइन व्यवस्था दुरुस्त रखे जाने के निर्देश दिए गए।
बैठक में श्रद्धालुओं के साथ सौम्य व मधुर व्यवहार करने, खोया पाया केन्द्र को मजबूत बनाए रखने, केदारनाथ धाम सहित मन्दिर परिसर, गलियों में साफ-सफाई बनाने के लिए संबधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। केदारनाथ धाम की पवित्रता व मर्यादा भंग करने व गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।
इसके साथ-साथ घोड़ा-खच्चर एवं डण्डी-कण्डी संचालकों की ओर से श्रद्धालुओं के साथ अभद्र व्यवहार करने की शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करने, धाम में अवैध शराब पहुंचने की शिकायतों के लिए गोपनीय ढंग से छापामारी कर संबंधित के खिलाफ सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किए जाने की के निर्देश भी दिए।

Previous Post

अब उत्तराखंड पर है चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी का फोकस

Next Post

हिजाब स्टेटस को लेकर छात्रों के दो गुट भिड़े, जमकर चले लाठी-डंडे, यहां का है मामला

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

July 19, 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

July 14, 2026
BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

July 12, 2026
Chardham Yatra 2024: बाबा केदार के धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, श्रद्धालुओं की संख्या दो लाख पर

EXclusive -केदारनाथ VIP खर्च मामला: शासन की जांच में वित्तीय अनियमितता की पुष्टि, BKTC के तीन तत्कालीन अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

July 11, 2026
आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

July 8, 2026
बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

July 4, 2026
Next Post
हिजाब स्टेटस को लेकर छात्रों के दो गुट भिड़े, जमकर चले लाठी-डंडे, यहां का है मामला

हिजाब स्टेटस को लेकर छात्रों के दो गुट भिड़े, जमकर चले लाठी-डंडे, यहां का है मामला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.