• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

Fire Accident in Dehradun: देहरादून में कपड़े की दुकान में आग का तांडव, लाखों का सामान खाक

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
April 25, 2024
in Uttarakhand
0
Fire Accident in Dehradun: देहरादून में कपड़े की दुकान में आग का तांडव, लाखों का सामान खाक
0
SHARES
33
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देहरादून। राजधानी देहरादून के मुख्य पलटन बाजार में बुधवार देर रात को तीन मंजिला कपड़ों की दुकान में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। आग इतनी भयावह थी कि फायर ब्रिगेड की टीम को भी आग बुझाने में करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इस भीषण अग्निकांड में दुकान का सारा सामान जलकर खाक हो गया।

पुलिस ने बताया कि बुधवार आधी रात को करीब सवा एक बजे उन्हें पलटन बाजार में आग लगने की सूचना मिली थी। घटना की सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड को दी गई। फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम जब मौके पर पहुंची तो देखा कि निकुंज राजवंशी और नवनीत राजवंशी की ओम जी वुल्स नाम की तीन मंजिला बंद दुकानों में आग लगी हुई थी।

पुलिस के मुताबिक कपड़ों की दुकान की वजह से आग ज्यादा भड़क गई थी। दुकान की ऊपर मंजिल पर टिन शेड डाला हुआ था. फायर ब्रिगेड की टीम ने दुकान के शटर को तोड़कर फायर फाइटिंग शुरू की। वहीं दूसरी तरफ से सटी दुकानों को भी आग से बचाने का प्रयास किया गया। चार गाड़ियों की मदद से करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया था।

नगर अग्निशमन अधिकारी सुरेश चंद ने बताया कि आग लगने से किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई है। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट लग रहा है। वैसे अभी मामले की जांच की जा रही है।  जांच के बाद ही आग लगने के सही कारणों का पता चल पाएगा।

Previous Post

Badrinath Yatra: भगवान के ऋंगार और जोत जलाने के लिए सुहागिनों ने पिरोया तिल, आज गाड़ू घड़ा कलश यात्रा होगी रावाना

Next Post

गर्मीयां आते ही अस्पताल में बढ़ी डायरिया के मरीज, यह है लक्षण; ऐसे करें बचाव

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

इन्वेस्टिगेशन: ‘डेमोग्राफिक चेंज’ और ‘लैंड जिहाद’—सरकारी फाइलों में कोई अस्तित्व नहीं

इन्वेस्टिगेशन: ‘डेमोग्राफिक चेंज’ और ‘लैंड जिहाद’—सरकारी फाइलों में कोई अस्तित्व नहीं

May 6, 2026
नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

March 24, 2026
जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

March 19, 2026
कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

March 13, 2026
उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ?  यस बॉस ना कहने की सजा ?

उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ? यस बॉस ना कहने की सजा ?

March 8, 2026
पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
Next Post
गर्मीयां आते ही अस्पताल में बढ़ी डायरिया के मरीज, यह है लक्षण; ऐसे करें बचाव

गर्मीयां आते ही अस्पताल में बढ़ी डायरिया के मरीज, यह है लक्षण; ऐसे करें बचाव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.