• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

यहां 40 श्रमिकों से भरी बस पलटी, मची चीख पुकार, एक की मौत

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
July 22, 2023
in Uttarakhand
0
यहां 40 श्रमिकों से भरी बस पलटी, मची चीख पुकार, एक की मौत
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

काशीपुर में आज एक बड़ा हादसा हो गया। यहां फैक्ट्री के श्रमिकों से भरी प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर रोड पर पलट गई। हादसे में एक श्रमिक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो दर्जन से अधिक महिला, पुरुष श्रमिक घायल हो गए। आनन-फानन में घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया है।

एक श्रमिक की मौके पर मौत 

बता दें कि आज सुबह काशीपुर में रामनगर रोड स्थित एसपीएनजी फैक्ट्री के श्रमिकों को रामनगर से एक बस लेकर जा रही थी, उसी समय धनोरी के पास बस अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में मौके पर ही एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि हादसे में दो दर्जन से अधिक महिला, पुरुष श्रमिक घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय काशीपुर लाया गया। जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए अन्यत्र रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही काशीपुर के तहसीलदार तुरंत मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी ली।

बस में 40- 42 श्रमिक थे सवार

बताया जा रहा है कि बस में करीब 40- 42 श्रमिक सवार थे। घायल श्रमिकों में रुखसाना पत्नी नवाब जान निवासी प्रतापपुर, मीनू पत्नी उदल सिंह निवासी चिलकिया, बसंती पत्नी रवि सिंह निवासी चिलकिया, मीना पत्नी आलम सिंह रावत पीरूमदारा, पूजा महेंद्र सिंह , अर्चना पत्नी जितेंद्र कुमार पीरूमदारा, सत्येंद्र पुत्र चंचल सिंह पीरूमदारा चंद्रपाल पुत्र महिपाल पीरूमदारा, सुनीता पत्नी राजेंद्र राम नगर, भगवती पुत्री सुरेश चिल्किया टांडा समेत कई लोग घायल हुए हैं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Tags: #busaccident #accident#factoryworkers #injures #death #hospital #kashipur #udhamsinghnagar #uttarakhandnews
Previous Post

उफनती नदी के बीच में फंसी हरिद्वार जा रही बस, रेस्क्यू में जुटा प्रशासन

Next Post

मौत को छूकर वापस आई बच्ची, उफनते नाले में बही….ऐसे बची जान

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

July 19, 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

July 14, 2026
BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

July 12, 2026
Chardham Yatra 2024: बाबा केदार के धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, श्रद्धालुओं की संख्या दो लाख पर

EXclusive -केदारनाथ VIP खर्च मामला: शासन की जांच में वित्तीय अनियमितता की पुष्टि, BKTC के तीन तत्कालीन अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

July 11, 2026
आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

July 8, 2026
बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

July 4, 2026
Next Post
मौत को छूकर वापस आई बच्ची, उफनते नाले में बही….ऐसे बची जान

मौत को छूकर वापस आई बच्ची, उफनते नाले में बही....ऐसे बची जान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.