• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

नैनीताल: मनोरा रेंज में गुलदार का आतंक, रानीबाग क्षेत्र में दहशत का माहौल

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
July 1, 2025
in Uttarakhand
0
नैनीताल: मनोरा रेंज में गुलदार का आतंक, रानीबाग क्षेत्र में दहशत का माहौल

Oplus_16908288

0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नैनीताल: मनोरा रेंज में गुलदार का आतंक, रानीबाग क्षेत्र में दहशत का माहौल

नैनीताल जिले के मनोरा रेंज अंतर्गत रानीबाग क्षेत्र में इन दिनों गुलदार का आतंक बना हुआ है। चार दिन पहले इसी इलाके में एक महिला पर गुलदार ने हमला कर दिया था, जिससे पूरे क्षेत्र में भय और असुरक्षा का माहौल पैदा हो गया है।

घटना के बाद वन विभाग ने इलाके में गश्त तेज कर दी है और गुलदार की पकड़ के लिए कई पिंजरे भी लगाए गए हैं। ग्रामीणों की माने तो गुलदार की मूवमेंट हर रोज देखी जा रही है, जिससे लोगों में लगातार दहशत बनी हुई है।

हमले में घायल महिला सरस्वती देवी ने बताया कि बीते चार दिनों में गुलदार उनके घर के आसपास दो बार हमला कर चुका है। पहले दिन गुलदार ने उनकी गाय पर हमला किया, जबकि अगले ही दिन उसने खुद उन पर झपट्टा मारा। सरस्वती देवी के मुताबिक, तब से उन्हें घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है।

रानीबाग क्षेत्र घने जंगलों से घिरा हुआ है, जो गुलदार जैसे मांसाहारी वन्यजीवों के छिपने के लिए उपयुक्त स्थान माना जाता है। यही कारण है कि यहां गुलदार की सक्रियता अधिक देखी जाती है।

हालांकि, वन विभाग ने इलाके में सर्च ऑपरेशन और निगरानी तेज कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि गुलदार की मूवमेंट पर लगातार नजर रखी जा रही है और उसे पकड़ने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

लेकिन इन तमाम प्रयासों के बावजूद ग्रामीणों की चिंता बनी हुई है। उनका कहना है कि जब तक गुलदार को पकड़ा नहीं जाता, तब तक क्षेत्र में भय का माहौल बना रहेगा। ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द से जल्द राहत की मांग की है।

फिलहाल, गुलदार अब भी वन विभाग की पकड़ से दूर है, और रानीबाग क्षेत्र के ग्रामीण दहशत के साए में जीने को मजबूर हैं।

Previous Post

भारी बारिश से प्रभावित क्षेत्रों का कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, मालसी के नए पुल निर्माण की डीपीआर तैयार करने के दिए निर्देश

Next Post

धामी सरकार का बड़ा ऐलान, कांवड़ यात्रा मार्ग में खाद्य सामग्री बेचने वाले दुकानदार को अपनी दुकान पर फूड लाइसेंस प्रमुखता से प्रर्दशित करना जरूरी

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

September 1, 2026
क्या मोदी-शाह के कार्यक्रमों में सरकारी संसाधनों का मनमाना इस्तेमाल हुआ? भुगतान ना होने पर उठे सवाल

क्या मोदी-शाह के कार्यक्रमों में सरकारी संसाधनों का मनमाना इस्तेमाल हुआ? भुगतान ना होने पर उठे सवाल

August 5, 2026
सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

July 19, 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

July 14, 2026
BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

July 12, 2026
Chardham Yatra 2024: बाबा केदार के धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, श्रद्धालुओं की संख्या दो लाख पर

EXclusive -केदारनाथ VIP खर्च मामला: शासन की जांच में वित्तीय अनियमितता की पुष्टि, BKTC के तीन तत्कालीन अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

July 11, 2026
Next Post
मुख्यमंत्री ने दिए सारकोट की तर्ज पर प्रत्येक जिले में दो-दो आदर्श गांव बनाने के निर्देश

धामी सरकार का बड़ा ऐलान, कांवड़ यात्रा मार्ग में खाद्य सामग्री बेचने वाले दुकानदार को अपनी दुकान पर फूड लाइसेंस प्रमुखता से प्रर्दशित करना जरूरी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.