• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

साइबर ठग ने एक शख्स को परिचित बनकर किया फोन, फिर ऐसे लगाया लाखों का चूना

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
March 27, 2023
in Uttarakhand
0
साइबर ठग ने एक शख्स को परिचित बनकर किया फोन, फिर ऐसे लगाया लाखों का चूना
0
SHARES
5
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देहरादून। साइबर ठगों का आतंक काम होने का नाम नहीं ले रहा है। राजधानी दून में साइबर ठग ने एक व्यक्ति को फोन कर खुद को उसका परिचित बताया और झांसे में लेकर उससे एक लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित शख्स ने शहर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।

यह है पूरा मामला

सुभाष रोड निवासी डीपी बिजल्वाण ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि 18 मार्च की शाम उन्हें अज्ञात व्यक्ति ने फोन किया। कहा कि उसका नाम विजय है और वह उनका परिचित है। शिकायतकर्ता ने बताया कि विजय उनके परिचित थे और आवाज भी उससे मिलती-जुलती थी। व्यक्ति ने पहले डीपी बिजल्वाण का हालचाल पूछा। इस दौरान उसने कहा कि किसी ने उसे रुपये देने हैं, लेकिन उसका गूगल पे इस समय काम नहीं कर रहा है। इसलिए उसने बिजल्वाण के गूगल पे नंबर पर रुपये मंगवाने की बात कही। इस पर बिजल्वाण ने हामी भर दी।

जालसाज ने ऐसे लगाया एक लाख रुपये का चूना

ठग ने कहा कि जो रुपये आपके खाते में ट्रांसफर होंगे, वह गूगल पे के माध्यम से उसके खाते में ट्रांसफर कर देना। उसके बाद कई मैसेज शिकायतकर्ता के मोबाइल नंबर पर आए, जिसमें इस तरह से प्रदर्शित हो रहा था कि शिकायतकर्ता के खाते में रकम ट्रांसफर की जा रही है। इस बीच बिजल्वाण के फोन नंबर पर एक मैसेज आया, जिसमें उनके खाते में एक लाख रुपये ट्रांसफर होने की बात लिखी थी। बिजल्वाण को लगा कि एक लाख रुपये उनके खाते में आ चुके हैं। इसके बाद उन्होंने साइबर ठग के गूगल पे नंबर पर एक लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। बाद में जब उन्होंने खाते का बैलेंस चेक किया तो पता चला कि उनके खाते में कोई धनराशि नहीं आई।

जल्द होगा फर्दाफाश

शहर कोतवाल विद्याभूषण नेगी ने बताया कि मामला संज्ञान में है। शिकायतकर्ता के तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच कर जल्द ही मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।

Previous Post

Chardham Yatra 2023: वाहन चालक हो जाएं तैयार, ग्रीन और ट्रिप कार्ड के लिए पोर्टल खुला , पढ़ें नियम…

Next Post

CM धामी को मिली धमकी, रामनगर और G-20 Summit को लेकर कही यह बात

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

July 8, 2026
बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

July 4, 2026
धामी सरकार में ईमानदार अफसरों को सजा, विवादित अफसरों को इनाम? दो फैसलों ने ‘जीरो टॉलरेंस’ की पोल खोल दी!

धामी सरकार में ईमानदार अफसरों को सजा, विवादित अफसरों को इनाम? दो फैसलों ने ‘जीरो टॉलरेंस’ की पोल खोल दी!

July 3, 2026
क्या कांग्रेस की रणनीतिक चुप्पी भाजपा को दिलाएगी एक और जीत?

क्या कांग्रेस की रणनीतिक चुप्पी भाजपा को दिलाएगी एक और जीत?

July 3, 2026
इन्वेस्टिगेशन: ‘डेमोग्राफिक चेंज’ और ‘लैंड जिहाद’—सरकारी फाइलों में कोई अस्तित्व नहीं

इन्वेस्टिगेशन: ‘डेमोग्राफिक चेंज’ और ‘लैंड जिहाद’—सरकारी फाइलों में कोई अस्तित्व नहीं

May 6, 2026
नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

March 24, 2026
Next Post
CM धामी को मिली धमकी, रामनगर और  G-20 Summit को लेकर कही यह बात

CM धामी को मिली धमकी, रामनगर और G-20 Summit को लेकर कही यह बात

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.