• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
Advertisement
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

बॉबी पंवार ने उत्तराखंड बेरोजगार संघ के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, राम कंडवाल बने कार्यकारी अध्यक्ष

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
May 12, 2025
in Uttarakhand
0
बॉबी पंवार ने उत्तराखंड बेरोजगार संघ के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, राम कंडवाल बने कार्यकारी अध्यक्ष
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तराखंड बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार ने आज, 12 मई 2025 को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बॉबी पंवार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट और पत्रकारों से बातचीत के माध्यम से यह जानकारी साझा की। उन्होंने उत्तराखंड बेरोजगार संघ की कोर टीम को अपना औपचारिक इस्तीफा सौंपते हुए इस संघर्ष यात्रा को प्रदेश के युवाओं को समर्पित किया।

मार्च 2018 से संगठन की अगुवाई कर रहे बॉबी पंवार ने बताया कि बीते सात वर्षों में संघ ने न केवल हज़ारों युवाओं को रोजगार दिलाने में मदद की, बल्कि प्रदेश की भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने, नकल माफिया के खिलाफ कार्रवाई करवाने और उत्तराखंड में नकल विरोधी कानून लागू करवाने जैसे कई ऐतिहासिक कदमों में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि इन आंदोलनों के चलते उन्हें लगभग डेढ़ दर्जन मुकदमों का भी सामना करना पड़ा, लेकिन उन्हें गर्व है कि प्रदेश के कई युवा आज सरकारी सेवाओं में कार्यरत हैं और राज्य की प्रगति में योगदान दे रहे हैं।

बॉबी पंवार ने स्पष्ट किया कि उत्तराखंड बेरोजगार संघ एक गैर-राजनीतिक संगठन है और वह चाहते हैं कि यह संगठन आगे भी उसी भावना से कार्य करता रहे। उन्होंने कहा कि टिहरी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के चलते उनकी राजनीतिक व्यस्तताओं के कारण वे अब संघ के कार्यों को पूरी तरह समय नहीं दे पा रहे थे, इसलिए उन्होंने पद छोड़ना उचित समझा।

कोर टीम की कई दौर की बैठक के बाद सर्वसम्मति से कोटद्वार निवासी राम कंडवाल को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। साथ ही संघ की वर्तमान कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया है। बॉबी पंवार ने युवाओं से जुड़े कई लंबित मुद्दों की फाइलें कोर टीम को सौंपते हुए यह विश्वास जताया कि संघ आगे भी युवाओं के हक की आवाज को बुलंद करता रहेगा।

इस अवसर पर राम कंडवाल, सुरेश सिंह, नितिन दत्त, सजेंद्र कठैत, संजय सिंह, जसपाल चौहान, नवीन चौहान सहित कई युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Previous Post

मुख्यमंत्री ने डोल आश्रम में श्री कल्याणिका हिमालय देवस्थानम न्यास के श्री पीठम स्थापना महोत्सव कार्यक्रम में किया प्रतिभाग ,आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देगा मानसखंड मंदिर माला मिशन मुख्यमंत्री

Next Post

उत्तराखंड का शानदार प्रदर्शन: छोटे राज्यों में वित्तीय प्रदर्शन में गोवा के बाद दूसरा स्थान

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

कुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव सख्त, समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश

कुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव सख्त, समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश

October 8, 2026
TET परीक्षा में मुन्ना भाई का खुलासा, उत्तराखंड बेरोजगार संघ की शिकायत पर कार्रवाई

TET परीक्षा में मुन्ना भाई का खुलासा, उत्तराखंड बेरोजगार संघ की शिकायत पर कार्रवाई

September 29, 2026
7 हजार बीघा जमीन के आरोपों पर UIIDB का जवाब, बोले- दावा काल्पनिक

7 हजार बीघा जमीन के आरोपों पर UIIDB का जवाब, बोले- दावा काल्पनिक

September 14, 2026
कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए भूमि घोटाले और कॉरपोरेट हितों को बढ़ावा देने के आरोप

कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए भूमि घोटाले और कॉरपोरेट हितों को बढ़ावा देने के आरोप

September 12, 2026
400 करोड़ खर्च के बाद भी खेत सूखे, PMKSY की ड्रिप सिंचाई पर उठे सवाल

400 करोड़ खर्च के बाद भी खेत सूखे, PMKSY की ड्रिप सिंचाई पर उठे सवाल

September 12, 2026
बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

September 1, 2026
Next Post
मुख्यमंत्री ने देहरादून में अग्निशमन सेवा सप्ताह के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

उत्तराखंड का शानदार प्रदर्शन: छोटे राज्यों में वित्तीय प्रदर्शन में गोवा के बाद दूसरा स्थान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.