• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

हिरमोली गांव में जंगली सुअर का हमला, एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल गांव में दहशत, ग्रामीणों ने वन विभाग और प्रशासन से की त्वरित कार्रवाई की मांग

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
May 12, 2025
in Uttarakhand
0
हिरमोली गांव में जंगली सुअर का हमला, एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल गांव में दहशत, ग्रामीणों ने वन विभाग और प्रशासन से की त्वरित कार्रवाई की मांग
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बागेश्वर ज़िले के धरमघर रेंज अंतर्गत हिरमोली गांव में सोमवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब खेत में काम कर रहे एक ग्रामीण पर जंगली सुअर ने जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में 53 वर्षीय ग्रामीण जगदीश पांडे गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने उन्हें कठिन परिस्थितियों में डोली के सहारे तीन किलोमीटर पैदल ले जाकर सड़क तक पहुंचाया, जिसके बाद 108 एंबुलेंस से उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया।

घटना सुबह करीब आठ बजे की है, जब जगदीश पांडे खेत में काम कर रहे थे। अचानक एक जंगली सुअर ने उन पर हमला कर दिया और गर्दन पर गहरा घाव कर दिया। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद उन्होंने साहस दिखाते हुए सुअर को भगाया। प्राथमिक उपचार कर रहे जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. डीपी शुक्ला ने बताया कि घायल की गर्दन से काफी मात्रा में मांस निकल चुका है, हालांकि उनकी स्थिति अब स्थिर है।

गांव के निवासी गणेश पांडे ने बताया कि हिरमोली समेत आस-पास के क्षेत्रों में जंगली जानवरों का आतंक लगातार बना हुआ है। खासतौर पर छोटे बच्चे, जो स्कूल के लिए कई किलोमीटर पैदल जाते हैं, रोज़ खतरे में रहते हैं। उन्होंने वन विभाग से तुरंत कार्रवाई करने की मांग की है।

गांव के एक अन्य निवासी प्रकाश पांडे ने बताया कि हिरमोली आज भी सड़क सुविधा से वंचित है। घायल को डोली से तीन किलोमीटर पैदल लाना बेहद कठिन था, क्योंकि रास्ता भी अत्यंत खराब है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि गांव को शीघ्र सड़क सुविधा से जोड़ा जाए ताकि आपातकालीन स्थितियों में समय पर इलाज संभव हो सके।

Previous Post

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बनबसा की सीमा चौकी पर एस.एस.बी. अधिकारियों व जवानों से की मुलाकात सीमाओं की सुरक्षा में तैनात हमारे जवान देश की शान: सीएम धामी

Next Post

मुख्यमंत्री ने डोल आश्रम में श्री कल्याणिका हिमालय देवस्थानम न्यास के श्री पीठम स्थापना महोत्सव कार्यक्रम में किया प्रतिभाग ,आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देगा मानसखंड मंदिर माला मिशन मुख्यमंत्री

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

March 24, 2026
जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

March 19, 2026
कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

March 13, 2026
उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ?  यस बॉस ना कहने की सजा ?

उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ? यस बॉस ना कहने की सजा ?

March 8, 2026
पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

February 12, 2026
Next Post
मुख्यमंत्री ने डोल आश्रम में श्री कल्याणिका हिमालय देवस्थानम न्यास के श्री पीठम स्थापना महोत्सव कार्यक्रम में किया प्रतिभाग ,आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देगा मानसखंड मंदिर माला मिशन मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने डोल आश्रम में श्री कल्याणिका हिमालय देवस्थानम न्यास के श्री पीठम स्थापना महोत्सव कार्यक्रम में किया प्रतिभाग ,आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देगा मानसखंड मंदिर माला मिशन मुख्यमंत्री

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.