• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
Advertisement
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

Pahalgam Attack: चारधाम यात्रा में पाकिस्तानियों की एंट्री पर रोक, 77 लोगों ने कराया है पंजीकरण

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
April 28, 2025
in Uttarakhand
0
चारधाम यात्रा 2025 की तैयारियां तेज, रजिस्ट्रेशन जल्द होंगे शुरू, पहले महीने नहीं होगी VIP व्यवस्था
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तराखंड चारधाम यात्रा की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। तीस अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2025 की शुरुआत हो जाएगी। शासन-प्रशासन और पुलिस के साथ-साथ तमाम विभाग चारधाम यात्रा की तैयारियों में जुटे हुए है। वहीं, पहलगाम में हुए आतंकी हमले का असर चार धाम यात्रा पर भी पड़ता दिखाई दे रहा है। दरअसल, चार धाम की यात्रा के लिए जिन पाकिस्तानियों ने प्लान बनाया था अब वो नहीं आ सकेंगे। केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम की यात्रा करने के लिए पाकिस्तान से 77 लोगों ने पंजीकरण कराया है। इस बार चारधाम यात्रा के लिए यूनाइटेड स्टेट, नेपाल व मलेशिया से सबसे अधिक पंजीकरण किए।

चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण का आंकड़ा 21 लाख पार हो चुका है। इसमें विदेशों से 24729 यात्रियों ने यात्रा पर आने के लिए पंजीकरण कराया है। इसमें पाकिस्तान से पंजीकरण करने वालों की संख्या 77 है। पाकिस्तान से जो 77 रजिस्ट्रेशन हुए हैं, उनमें हर धाम के लिए 19-19 यात्रियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है, जबकि एक यात्री ने हेमकुंड साहिब के लिए रजिस्ट्रेशन किया है। वहीं खास बात ये है कि पाकिस्तान से चार धाम के लिए हुए रजिस्ट्रेशन में 49 पुरुष और 28 महिलाएं शामिल हैं। जाहिर सी बात है कि चार धाम यात्रा के लिए आने वाले पाकिस्तानी नागरिक हिंदू होंगे। पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमले से पूरे देश में आक्रोश है। केंद्र सरकार ने पाकिस्तान से आने वाले लोगों को वीजा न देने के साथ भारत में रह रहे पाकिस्तानी लोगों को 48 घंटे के भीतर वापस लौटने का सख्त निर्णय लिया है।

Previous Post

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दायित्वधारियों संग संवाद कर जनसेवा में उत्कृष्टता का आह्वान किया

Next Post

मुख्यमंत्री ने दिए सख्त निर्देश: चारधाम यात्रा समेत राज्यभर में सुरक्षा और व्यवस्था चाक-चौबंद रखने पर जोर

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

कुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव सख्त, समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश

कुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव सख्त, समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश

October 8, 2026
TET परीक्षा में मुन्ना भाई का खुलासा, उत्तराखंड बेरोजगार संघ की शिकायत पर कार्रवाई

TET परीक्षा में मुन्ना भाई का खुलासा, उत्तराखंड बेरोजगार संघ की शिकायत पर कार्रवाई

September 29, 2026
7 हजार बीघा जमीन के आरोपों पर UIIDB का जवाब, बोले- दावा काल्पनिक

7 हजार बीघा जमीन के आरोपों पर UIIDB का जवाब, बोले- दावा काल्पनिक

September 14, 2026
कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए भूमि घोटाले और कॉरपोरेट हितों को बढ़ावा देने के आरोप

कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए भूमि घोटाले और कॉरपोरेट हितों को बढ़ावा देने के आरोप

September 12, 2026
400 करोड़ खर्च के बाद भी खेत सूखे, PMKSY की ड्रिप सिंचाई पर उठे सवाल

400 करोड़ खर्च के बाद भी खेत सूखे, PMKSY की ड्रिप सिंचाई पर उठे सवाल

September 12, 2026
बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

September 1, 2026
Next Post

मुख्यमंत्री ने दिए सख्त निर्देश: चारधाम यात्रा समेत राज्यभर में सुरक्षा और व्यवस्था चाक-चौबंद रखने पर जोर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.