• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

यदि पतंजलि में उपचार के लिए कर रहे हैं ऑनलाइन बुकिंग, तो यहां दीजिए ध्यान, वरना हो जायेंगे ठगी के शिकार

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
March 22, 2023
in Uttarakhand
0
यदि पतंजलि में उपचार के लिए कर रहे हैं ऑनलाइन बुकिंग, तो यहां दीजिए ध्यान, वरना हो जायेंगे ठगी के शिकार
0
SHARES
4
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

साइबर ठग लोगों को ठगने का नया तरीका ढूंढते ही रहते हैं। अक्सर शरीर ठग ऑनलाइन सर्च होने वाली वेबसाइटों पर अपनी पैनी निगाह बनाए रहते हैं। साइबर ठग अधिक सर्च होने वाले वेबसाइट के नामों से मिलती जुलती साइट बना लेते हैं। ऐसे ही पतंजलि के साथ भी हुआ है। साइबर ठगों ने पतंजलि के नाम पर कई फर्जी वेबसाइट बनाई हैं। यदि आप भी पतंजलि हरिद्वार में उपचार करवाने के लिए ऑनलाइन बुकिंग करवा रहे हैं तो अधिकृत वेबसाइट और सही नंबरों की जानकारी जरूर ले लें। ऑनलाइन वेबसाइट और नंबर सर्च करने लगे तो साइबर ठगों के जाल में फंसकर रकम गंवा सकते हैं।

 

साइबर ठगों के पड़ताल में जुटी टीमें 

ठगी की शिकायतों से बुकिंग कराने वाले ही नहीं, बल्कि पतंजलि प्रबंधन भी परेशान है। पतंजलि के नाम पर ठगी रोकने को हरिद्वार साइबर क्राइम सेल और एसओजी की टीम पड़ताल कर रही हैं। हालांकि, अभी तक टीमों के हाथ साइबर ठगों का कोई पुख्ता सबूत नहीं लगा है। हालांकि झारखंड के जामताड़ा और राजस्थान के भरतपुर से शातिरों द्वारा फर्जी वेबसाइट का संचालन करते हैं।

 

पुलिस हाथ अभी तक खाली

एसएसपी अजय सिंह ने योगगुरु स्वामी बाबा रामदेव से मुलाकात कर पतंजलि के नाम से मिलते-जुलते फर्जी साइटों से साइबर ठगी रोकने के लिए जरूरी कदम उठाने की बात कही थी। एसएसपी ने साइबर क्राइम सेल और सीआईयू को साइबर ठगों की कुंडली खंगालने के निर्देश दिए थे। साइबर ठगों का नेटवर्क झारखंड और राजस्थान से जुड़ा है। हालांकि, इस मामले में पुलिस के हाथ अभी खाली हैं।

 

ऐसे होते हैं ठगी के शिकार

पतंजलि हरिद्वार में देश ही नहीं विदेशों से लोग नेचुरोपैथी इलाज करवाने के लिए आते हैं। इसके लिए ऑनलाइन बुकिंग करने पड़ती है। बुकिंग के लिए महीनों तक वेटिंग रहती है। साइबर ठग इसका फायदा उठाते हैं। ठगों ने पतंजलि के नाम से मिलती-जुलती फर्जी साइट बनाई हैं। आम आदमी असली और नकली साइट की पहचान नहीं कर पाता और साइबर ठगों के झांसे में फंसकर रकम गंवा देता है। कई बार साइबर ठग सर्च करने वालों के मोबाइल पर मैसेज भेजते हैं, जिसमें लिंक भेजा जाता है। अपॉइंटमेंट बुकिंग, एंट्री फीस, रूम बुकिंग समेत अन्य कई शुल्क के नाम पर लोगों से रुपये मंगवाते हैं। उसे ठगी का अहसास तब होता है, जब वह हरिद्वार पतंजलि पहुंचता है। उसे बताया जाता है कि उसके नाम से कोई बुकिंग नहीं है। जब पीड़ित बुकिंग और एडवांस जमा की रशीद दिखाता है तो पता चलता है कि उसने साइबर ठगों के झांसे में फंसकर रकम गंवाई है। बाद में ठगों के नंबर बंद हो जाते हैं। बाद में लोगों को ठगी का पता चलता है। बड़े नेताओं से लेकर कई कारोबारी ठगों के जाल में फंस चुके हैं।

 

पतंजलि योगपीठ (वैलनेस ट्रीटमेंट) की अधिकृत वेबसाइट और नंबर

पतंजलि की अधिकृत वेबसाइट और नंबर

www.patanjaliwellness.com और 8954666111

www.yoggram.divyayoga.com एवं मोबाइल नंबर 89546 66222

www.niramayam.divyayoga.com एवं मोबाइल नंबर 89546 66333

Previous Post

उत्तराखंड को फिलहाल बिजली संकट से राहत, केंद्र से मिली अतिरिक्त बिजली

Next Post

पंचायतों में उत्तराखंड की मातृशक्ति सबसे आगे

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

March 24, 2026
जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

March 19, 2026
कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

March 13, 2026
उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ?  यस बॉस ना कहने की सजा ?

उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ? यस बॉस ना कहने की सजा ?

March 8, 2026
पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

February 12, 2026
Next Post
पंचायतों में उत्तराखंड की मातृशक्ति सबसे आगे

पंचायतों में उत्तराखंड की मातृशक्ति सबसे आगे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.