• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
Advertisement
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

Cabinet Meeting: धामी कैबिनेट की बैठक आज, आबकारी नीति के साथ इन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
March 20, 2023
in Uttarakhand, राजनीति
0
Cabinet Meeting: धामी कैबिनेट की बैठक आज, आबकारी नीति के साथ इन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
0
SHARES
4
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल की अहम बैठक आज शाम पांच बजे होगी। इस बैठक में आबकारी नीति के साथ ही वित्त, राजस्व, शिक्षा, परिवहन एवं आपदा से संबंधित बिंदुओं पर विचार किया जाएगा।

 

इसके साथ ही विभिन्न विभागीय नीतियों को भी संशोधन के लिए लाया जा सकता है। इस माह मंत्रिमंडल की यह चौथी बैठक होगी। इनमें पहली बैठक देहरादून में तो दूसरी व तीसरी बैठक गैरसैंण स्थित भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में हुई थीं।

 

इन पेंशनों में बढ़ोत्तरी करेगी सरकार

समाज कल्याण विभाग के माध्यम से दी जाने वाली निराश्रित विधवा और दिव्यांग पेंशन में सरकार बढ़ोत्तरी करने की तैयारी में है। इन पेंशन योजनाओं में सौ से दो सौ रुपये प्रतिमाह तक की वृद्धि की जा सकती है। समाज कल्याण मंत्री चंदन राम दास के अनुसार के अनुसार इन दोनों पेंशन में वृद्धि के संबंध में विभाग से प्रस्ताव मांगा गया है। फिर इसे कैबिनेट में रखा जाएगा।

 

प्रदेश में समाज के कमजोर वर्गों को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी सहायता के उद्देश्य से समाज कल्याण विभाग विभिन्न वर्गों के लिए पेंशन योजनाएं संचालित कर रहा है। इस कड़ी में सरकार ने पिछले वर्ष 21 अप्रैल को वृद्धावस्था, निराश्रित विधवा और दिव्यांग पेंशन में सौ रुपये प्रतिमाह की बढ़ोत्तरी करते हुए इसे 1500 रुपये प्रतिमाह कर दिया था।

 

पिछले कुछ समय से निराश्रित विधवा और दिव्यांग पेंशन में बढ़ोत्तरी की मांग उठाई जा रही है, ताकि लाभार्थियों को कुछ और राहत मिल सके। अब सरकार ने भी इसे स्वीकारते हुए निराश्रित विधवा और दिव्यांग पेंशन में वृद्धि के लिए कसरत प्रारंभ कर दी है।

Previous Post

उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में महिला वार्डन से छेड़खानी, गुस्साए छात्रों ने काटा हंगामा, हाईवे किया जाम

Next Post

प्रदेश के खिलाड़ियों को सीधे मिल सकेगी सरकारी नौकरी, प्रस्ताव को मिली मंजूरी

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

कुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव सख्त, समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश

कुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव सख्त, समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश

October 8, 2026
TET परीक्षा में मुन्ना भाई का खुलासा, उत्तराखंड बेरोजगार संघ की शिकायत पर कार्रवाई

TET परीक्षा में मुन्ना भाई का खुलासा, उत्तराखंड बेरोजगार संघ की शिकायत पर कार्रवाई

September 29, 2026
7 हजार बीघा जमीन के आरोपों पर UIIDB का जवाब, बोले- दावा काल्पनिक

7 हजार बीघा जमीन के आरोपों पर UIIDB का जवाब, बोले- दावा काल्पनिक

September 14, 2026
कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए भूमि घोटाले और कॉरपोरेट हितों को बढ़ावा देने के आरोप

कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए भूमि घोटाले और कॉरपोरेट हितों को बढ़ावा देने के आरोप

September 12, 2026
400 करोड़ खर्च के बाद भी खेत सूखे, PMKSY की ड्रिप सिंचाई पर उठे सवाल

400 करोड़ खर्च के बाद भी खेत सूखे, PMKSY की ड्रिप सिंचाई पर उठे सवाल

September 12, 2026
बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

September 1, 2026
Next Post
प्रदेश के खिलाड़ियों को सीधे मिल सकेगी सरकारी नौकरी, प्रस्ताव को मिली मंजूरी

प्रदेश के खिलाड़ियों को सीधे मिल सकेगी सरकारी नौकरी, प्रस्ताव को मिली मंजूरी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.