• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

ऊखीमठ, रुद्रप्रयाग में आशा नौटियाल के नामांकन और समर्थन में आयोजित जनसभा में पहुंचे सीएम धामी , केदारनाथ का विकास हमारी प्राथमिकताः सीएम धामी

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
October 28, 2024
in Uttarakhand
0
ऊखीमठ, रुद्रप्रयाग में आशा नौटियाल के नामांकन और समर्थन में आयोजित जनसभा में पहुंचे सीएम धामी , केदारनाथ का विकास हमारी प्राथमिकताः सीएम धामी
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने सदैव केदारनाथ के विकास को प्राथमिकता दी है और आगे भी केदारनाथ में विकास कार्य जारी रहेंगे। यह बात मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने ऊखीमठ, रुद्रप्रयाग में भाजपा प्रत्याशी  आशा नौटियाल के समर्थन में आयोजित जनसभा के दौरान कही। उन्होंने क्षेत्रीय जनता से आगामी 20 नवबंर को केदारनाथ विधानसभा में होने वाले उपचुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत देकर आशा नौटियाल को विजयी बनाने की अपील की।

उन्होंने कहा कि केदार भूमि से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी का गहरा रिश्ता और लगाव है। यहीं से उन्होंने कहा था कि 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखण्ड का दशक होगा। प्रधानमंत्री के इसी विजन को साकार करने के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है।

उन्होंने केदारनाथ क्षेत्र की पूर्व विधायक स्व. शैलारानी रावत को याद करते हुए कहा कि शैला रानी जी ने सदैव केदारनाथ के विकास को प्राथमिकता दी। मुख्यमंत्री  धामी ने कहा कि केदारनाथ की जनता के समक्ष उन्होंने संकल्प लिया था कि जब तक क्षेत्र को नया विधायक नहीं मिल जाता वे स्वयं एक विधायक के रूप में केदारनाथ की सेवा करेंगे और इसी भावना के साथ केदारनाथ क्षेत्र में अनेक विकास कार्य संचालित किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जहां एक ओर भाजपा की सरकार विकास के पथ पर अग्रसर है, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस तुष्टीकरण और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का कार्य करती रही है। कांग्रेस ने हमेशा जात-पात की राजनीति करके समाज में विभाजन का कार्य किया है। कांग्रेस के शासनकाल में रोज़ाना नए-नए घोटाले सामने आते थे। यहां तक कि कांग्रेस ने बाबा केदार के नाम पर भी झूठ फैलाने की कोशिश की, जैसे कि दिल्ली में केदारनाथ का दूसरा मंदिर बनवाने की अफवाह। इस झूठ को रोकने के लिए हमारी सरकार ने स्पष्ट आदेश जारी किए हैं कि उत्तराखंड के चारधाम और प्रसिद्ध मंदिरों के नाम से अन्यत्र मंदिर नहीं बनाए जा सकते।

मुख्यमंत्री  धामी ने कहा कि श्री केदारनाथ धाम के नाम पर झूठ फैलाने वाली कांग्रेस के शासन में ही मुंबई में बद्रीनाथ के नाम से मंदिर का निर्माण किया गया, जिस पर कांग्रेस को जवाब देना चाहिए। आपदा के समय कांग्रेस के लोग नजर नहीं आते। उन्होंने कहा कि बाबा केदार कांग्रेस के झूठ का फल उन्हें अवश्य देंगे।

धामी ने आगे कहा कि हमारी सरकार राज्य में डेमोग्राफी परिवर्तन को रोकने के लिए पूरी तरह सजग है और इस दिशा में कड़ी मॉनिटरिंग की जा रही है। लैंड जिहाद और थूक जिहाद जैसे कृत्यों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।

मुख्यमंत्री  धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज सिरमौर भारत बन रहा है। हम पुनः विश्व गुरु बनने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। प्रधानमंत्री देश के 140 करोड़ लोगों को अपना परिवार मानकर कार्य कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में नए भारत का निर्माण हो रहा है।

नामांकन में शामिल हुए सीएम धामी

जनसभा से पूर्व मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल के नामांकन में भी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि जनसभा में विशाल संख्या में लोगों का आना इस बात को बताता है कि डबल इंजन सरकार की नीतियों पर जन-जन को विश्वास है।

Previous Post

मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैयादूज की शुभकामनाएँ

Next Post

पीएम मोदी ने किया एम्स ऋषिकेश हेली एम्बुलेंस सेवा का शुभारंभ ,सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा 108 की तर्ज पर चलेगी हेली एम्बुलेंस सेवा

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

September 1, 2026
क्या मोदी-शाह के कार्यक्रमों में सरकारी संसाधनों का मनमाना इस्तेमाल हुआ? भुगतान ना होने पर उठे सवाल

क्या मोदी-शाह के कार्यक्रमों में सरकारी संसाधनों का मनमाना इस्तेमाल हुआ? भुगतान ना होने पर उठे सवाल

August 5, 2026
सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

July 19, 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

July 14, 2026
BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

July 12, 2026
Chardham Yatra 2024: बाबा केदार के धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, श्रद्धालुओं की संख्या दो लाख पर

EXclusive -केदारनाथ VIP खर्च मामला: शासन की जांच में वित्तीय अनियमितता की पुष्टि, BKTC के तीन तत्कालीन अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

July 11, 2026
Next Post

पीएम मोदी ने किया एम्स ऋषिकेश हेली एम्बुलेंस सेवा का शुभारंभ ,सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा 108 की तर्ज पर चलेगी हेली एम्बुलेंस सेवा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.