• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home स्पेशल

इतने समय के लिए फ्री में होगा Aadhaar अपडेट, जल्द उठाए मौके का फायदा

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
March 16, 2023
in स्पेशल
0
इतने समय के लिए फ्री में होगा Aadhaar अपडेट, जल्द उठाए मौके का फायदा
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली।  अगर आप अपने आधार को अपडेट करना चाहते हैं तो आपको अब एक भी पैसा खर्च करने की जरूरत नहीं है। सरकार ने देश के करोड़ों लोगों को बड़ी राहत दी है। यूनिक आईडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने नागरिकों को मुफ्त में आधार के लिए ऑनलाइन दस्तावेज (डॉक्यूमेंट) अपडेट करने की सुविधा प्रदान करने का फैसला किया है। यूआईडीएआई के मुताबिक, अब आधार अपडेट कराने के लिए आपको पैसे नहीं खर्च करने पड़ेंगे। हालांकि यह सुविधा केवल ऑनलाइन अपडेट कराने पर ही मिलेगी। अगर आधार होल्डर्स अपना आधार अपडेट कराने के लिए फिजिकल काउंटर पर जाते हैं तो इसके लिए रुपये देने होंगे। UIDAI ने बताया कि आधार होल्डर्स को इस फ्री आधार अपडेट की सुविधा का फायदा तीन महीने के लिए मिलेगा। आधार कार्ड होल्डर्स 15 मार्च, 2023 से लेकर 14 जून, 2023 तक अपने आधार कार्ड को मुफ्त में ऑनलाइन अपडेट करा सकते हैं।

इस तारीख के बाद लगेगी फीस 

अभी आधार कार्ड किसी भी तरह के अपडेट के लिए लोगों को 50 रुपये की फीस देनी होती है। आधार केंद्र पर जाकर डॉक्यूमेंट अपडेट करने पर 50 रुपये फीस देने होगा। इससे पहले, निवासियों को आधार पोर्टल पर अपने दस्तावेजों को अपडेट करने के लिए 25 रुपये का भुगतान करना पड़ता था। ऑनलाइन भी आधार अपडेट करने पर फीस लगती थी। हालांकि अब यह फ्री कर दी गई है। ऐसे में आधार कार्ड होल्डर्स सरकार की इस छूट का फायदा उठा सकते हैं। बता दें कि आधार कार्ड अपडेट के 50 रुपये चार्ज को 15 मार्च 2023 से लेकर 14 जून 2023 तक मुफ्त रखा गया है। मतलब 14 जून 2023 से पहले आधार अपडेट पर कोई चार्ज नहीं लगेगा।

इन लोगों को करना होगा आधार अपडेट

बता दें कि अगर आपका आधार 10 साल से ज्यादा पुराना है, आपके आधार में पिछले दस वर्षों से कोई अपडेट नहीं हुआ है तो ऐसे लोगों को आधार अपडेट कराना होगा। सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने के लिए आधार बेहद जरूरी है। इसका फायदा उन लोगों को ज्यादा मिलेगा जिन्होंने पिछले कई वर्षों से अपने आधार को अपडेट नहीं किया है। अब आधार को अपडेट करना काफी आसान है। घर बैठे यूआईडीएआई की वेबसाइट पर जाकर आप दस मिनट के अंदर अपने आधार को अपडेट कर सकते हैं। हालांकि इसके लिए आपका आधार में मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड होना चाहिए। इसके बाद ही आप इस ऑनलाइन सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।

Previous Post

उत्तराखंड बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू, ऐसे रखी जा रही है नकलचियों पर नजर

Next Post

रुड़की:जहां हुआ था क्रिकेटर ऋषभ पंत का एक्सीडेंट, फिर उसी जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, वीडियो आया सामने

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

March 13, 2026
उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ?  यस बॉस ना कहने की सजा ?

उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ? यस बॉस ना कहने की सजा ?

March 8, 2026
मुख्यमंत्री की पहल को पलीता लगता पर्यटन विभाग   ऐसे कैसे बनेगा CM का ‘आदर्श चंपावत’

मुख्यमंत्री की पहल को पलीता लगता पर्यटन विभाग  ऐसे कैसे बनेगा CM का ‘आदर्श चंपावत’

December 5, 2025

ऑफिशियल वेबसाइट की ऑफिशियल बेइज्जती!

November 18, 2025
जब सचिव बना सत्ता का सर्विस बॉय

जब सचिव बना सत्ता संघर्ष का सर्विस बॉय

November 14, 2025
त्रिवेंद्र ने धामी के फैसले को बताया गलत”

त्रिवेंद्र ने धामी के फैसले को बताया गलत”

May 23, 2025
Next Post
रुड़की:जहां हुआ था क्रिकेटर ऋषभ पंत का एक्सीडेंट, फिर उसी जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, वीडियो आया सामने

रुड़की:जहां हुआ था क्रिकेटर ऋषभ पंत का एक्सीडेंट, फिर उसी जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, वीडियो आया सामने

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.