• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

देहरादून: सात साल की मासूम को हाथी ने कुचलकर उतारा मौत के घाट, परिजनों में शोक की लहर

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
August 3, 2024
in Uttarakhand
0
देहरादून: सात साल की मासूम को हाथी ने कुचलकर उतारा मौत के घाट, परिजनों में शोक की लहर
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बालावाला क्षेत्र में बांसवाड़ा के जंगल में सात साल की बच्ची को हाथी ने कुचलकर मार डाला। बच्ची खेलते हुए साथियों के साथ जंगल में चली गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया है। शव का शनिवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। घटना के बाद इलाके के लोग बेहद घबराए हुए हैं। मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब पांच बजे भगवानदास चौक बालावाला के रहने वाले विवेक अग्रवाल ने पुलिस को सूचना दी थी। बताया था कि बांसवाड़ा के जंगल में सात साल की बच्ची को हाथी ने कुचलकर मार डाला है। मौके पर पुलिस पहुंची तो वहां पहले से ही वन विभाग की टीम मौजूद थी। बच्ची की पहचान सोनम पुत्री लोचन ऋषि देव निवासी सहरसा, बिहार के रूप में हुई है। जानकारी करने पर पता चला कि यह बच्ची पड़ोस के कुछ बच्चों के साथ बस्ती में खेल रही थी।

इसी बीच बच्चे खेल-खेल में जंगल के भीतर चले गए। वहां सोनम को हाथी ने पकड़ लिया और अपनी सूंड में उठा लिया। यह देखकर बाकी बच्चे वहां से भाग निकले और इसकी जानकारी स्थानीय लोगों को दी। लोगों ने वहां शोर मचाकर हाथी को भगाया और वन विभाग की टीम को मौके पर बुलाया। वन विभाग ने हाथी को दूर तक खदेड़ दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बच्ची के शव को कब्जे में ले लिया। रायपुर रेंज के वन क्षेत्राधिकारी राकेश नेगी ने बताया कि आबादी क्षेत्र के पास जंगल की सीमा पर सोलर फेंसिंग की गई है, लेकिन स्थानीय निवासी फेंसिंग के नीचे से जंगल की ओर चले जाते हैं। जंगल में हाथी समेत अन्य वन्यजीवों की गतिविधि भी अत्यधिक रहती है और मानव संघर्ष का खतरा बना रहता है, जिसके चलते क्षेत्रवासियों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की जाती है। क्षेत्र में रात्रि गश्त कर वन्यजीवों की गतिविधि पर नजर रखी जाती है। वर्षाकाल में जंगल में घनी झाड़ियां होने के कारण वन्यजीवों के साथ मानव संघर्ष की आशंका बढ़ जाती है।

Previous Post

मुख्यमंत्री धामी स्वयं कर रहे हैं रेस्क्यू ऑपरेशन की मॉनिटरिंग

Next Post

मुख्यमंत्री धामी स्वयं पिछले 72 घंटों से लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन की कर रहे हैं मॉनिटरिंग , केदारनाथ से लिनचोली के लिए रवाना किए करीब 400 यात्री

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

March 24, 2026
जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

March 19, 2026
कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

March 13, 2026
उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ?  यस बॉस ना कहने की सजा ?

उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ? यस बॉस ना कहने की सजा ?

March 8, 2026
पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

February 12, 2026
Next Post
मोदी सरकार का तीसरे कार्यकाल का पहला  आम बजट पेश, मुख्यमंत्री ने रखी अपनी बात

मुख्यमंत्री धामी स्वयं पिछले 72 घंटों से लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन की कर रहे हैं मॉनिटरिंग , केदारनाथ से लिनचोली के लिए रवाना किए करीब 400 यात्री

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.