• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

धामी कैबिनेट में इन प्रस्तावों पर लगी मुहर

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
July 18, 2024
in Uttarakhand
0
चारधाम यात्रा को लेकर सीएम धामी का बड़ा फैसला, वीआईपी दर्शन की व्यवस्था स्थगित
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में गुरुवार को मंत्रिमंडल की अहम बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगी। सचिवालय स्थित विश्वकर्मा भवन के सभागार में हुई कैबिनेट बैठक में कृषि, वन, गृह, स्वास्थ्य सहित 22 विषय आज की कैबिनेट में रखे गए। सचिव शैलेश बगौली ने कैबिनेट निर्णय के बारे में जानकारी दी। कैबिनेट बैठक में जम्मू कठुआ आतंकी हमले में उत्तराखंड के पांच शहीद वीरों को व केदारनाथ की विधायक शैलारानी रावत को श्रद्धांजलि दी गई। कैबिनेट के कुछ प्रमुख बिंदु

1. औद्योगिक विकास विभाग के अंतर्गत सिडकुल में कार्यरत स्थानीय कर्मचारियों को सातवें वेतनमान के तहत मकान बता दिया जाएगा।

2. कृषि विभाग के अंतर्गत 5 लाख तक के लोन पर स्टांप शुल्क नहीं लिया जाएगा।

3. विद्युत विभाग में ग्रेच्युटी की सीमा 25 लाख तक की गई, विभिन्न मदों में ऑनलाइन पैसा जमा करने के लिए बैंक गारंटी स्टैंप बैंक से ही प्राप्त किए जा सकेंगे।

4. सचिवालय प्रशासन में नियुक्त फोर्थ ग्रेड कर्मचारी को पुरानी नियमित नियुक्ति का लाभ भी मिल सकेगा इसके अंतर्गत 62 कर्मचारी लाभान्वित होंग।

5. वन विभाग में उत्तराखंड कास्ट आधारित उद्योगों के पंजीकरण की नियमावली को मंत्रिमंडल की मंजूरी,वन विभाग 2020-21 के लेखे को भी मंत्रिमंडल के समक्ष रखा गया।

*6. उत्तर प्रदेश एनाटॉमी एक्ट 1956 के तहत अब लावारिस शव को डीएनए सैंपल व फोटो पब्लिश करने के 15 दिन बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की अनुमति से शोध के लिए मेडिकल कॉलेज को सौंप दिया जाएगा।*

7. चिकित्सा स्वास्थ्य एवं शिक्षा के अंतर्गत पिथौरागढ़ और हरिद्वार मेडिकल कॉलेज के लिए 240 -240 नसों की सीधी भर्ती हेतु मंत्रिमंडल का अनुमोदन।

*8. चिकित्सा स्वास्थ्य के अंतर्गत phc से जिला चिकित्सालयों तक रजिस्ट्रेशन ,एम्बुलेंस ,रूम्स की दरों को एक समान करते हुए कटौती की गई। जिला चिकित्सालय में ओपीडी का पर्चा 28 की जगह अब ₹20 का बनेगा।*

9. माध्यमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत चंपावत में एनसीसी की दो इंडिपेंडेंस कंपनियां दोबारा शुरू की जाएगी।

10. कार्मिक विभाग के अंतर्गत सरकारी ज्येष्टता का नियमावली में संशोधन।

*11. नागरिक उड्डयन विभाग के अंतर्गत नैनी सैनी एयरपोर्ट का संचालन अब राज्य सरकार करेगी।*

12.ग्राम विकास विभाग के अंतर्गत हाउस आफ हिमालय ब्रांड में प्रशासनिक, वित्तीय ,नियम ढांचा बनने पर सहमति।

*13. उत्तराखंड के चार धाम व प्रमुख मंदिरों के नाम से मिलते जुलते नाम पर ट्रस्ट व समितियां आदि नहीं बनाने के लिए विधिक प्रावधान बनाने पर सहमति।*

14.नियोजन विभाग के अंतर्गत 5 लाख तक के कार्य टेंडर के माध्यम से स्थानीय ठेकेदारों को व स्थानीय ठेकेदारों की क्षमता विकास व प्रशिक्षण के लिए मंत्रिमंडल का अनुमोदन।

*15. सरकारी विश्वविद्यालय में सेंटर फॉर हिंदू स्टडीज के माध्यम से शोध कार्य शुरू होगा।*

*16. अगस्त माह में विधानसभा सत्र की तारीख व जगह निर्धारित करने के लिए मुख्यमंत्री अधिकृत*

 

Previous Post

महाराज ने मुख्यमंत्री को सौंपा चारधाम यात्रियों की दुर्घटना सुरक्षा बीमा का चेक

Next Post

उत्तर प्रदेश के बाद उत्तराखण्ड भाजपा में बगावत के सुर

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

September 1, 2026
क्या मोदी-शाह के कार्यक्रमों में सरकारी संसाधनों का मनमाना इस्तेमाल हुआ? भुगतान ना होने पर उठे सवाल

क्या मोदी-शाह के कार्यक्रमों में सरकारी संसाधनों का मनमाना इस्तेमाल हुआ? भुगतान ना होने पर उठे सवाल

August 5, 2026
सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

July 19, 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

July 14, 2026
BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

July 12, 2026
Chardham Yatra 2024: बाबा केदार के धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, श्रद्धालुओं की संख्या दो लाख पर

EXclusive -केदारनाथ VIP खर्च मामला: शासन की जांच में वित्तीय अनियमितता की पुष्टि, BKTC के तीन तत्कालीन अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

July 11, 2026
Next Post
उत्तर प्रदेश के बाद उत्तराखण्ड भाजपा में बगावत के सुर

उत्तर प्रदेश के बाद उत्तराखण्ड भाजपा में बगावत के सुर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.