• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

खंड शिक्षा अधिकारी निलंबित,शराबी शिक्षक निलंबित

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
July 16, 2024
in Uttarakhand
0
खंड शिक्षा अधिकारी निलंबित,शराबी शिक्षक निलंबित
0
SHARES
4
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

हरिद्वार के खानपुर ब्लॉक में विजीलेंस द्वारा रिश्वत प्रकरण में खंड शिक्षा अधिकारी की गिरफ्तारी का संज्ञान लेते हुये सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने बड़ा एक्शन लिया है। आरोपी खंड शिक्षा अधिकारी अयाजुद्दीन को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर सीईओ कार्यालय हरिद्वार में सम्बद्ध कर दिया गया है। साथ ही विभागीय अधिकारियों को जांच के भी निर्देश दे दिये गये हैं। इसके अलावा उन्होंने पौड़ी जनपद के कोट ब्लॉक के पूर्वमाध्यमिक विद्यालय राणाकोट में तैनात शिक्षक के वायरल वीडियो का भी संज्ञान लेकर शराबी शिक्षक के निलम्बित के निर्देश जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी पौड़ी को दे दिये हैं।

सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री  धन सिंह रावत ने बताया कि एक ओर सरकार प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था के सुदृढ़करण में जुटी है वहीं दूसरी ओर कतिपय कर्मचारी विभाग की छवि धूमिल करने से बाज नहीं आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि विभाग के अंतर्गत किसी भी प्रकार की अनैतिक गतिविधियां बर्दाश्त नहीं की जायेगी। डा. रावत ने बताया कि हरिद्वार के खानपुर ब्लॉक में विगत शुक्रवार को विजीलेंस द्वारा खंड शिक्षा अधिकारी अयाजुद्दीन को 10 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ लिया था। जिसको तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है। इसके साथ ही आरोपी बीईओ को सीईओ कार्यालय हरिद्वार से सम्बद्ध कर विभागीय जांच के निर्देश भी दे दिये गये हैं।

विभागीय मंत्री  रावत ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे शराबी शिक्षक सुरेश कुमार नौटियाल के वीडियो का भी संज्ञान लिया है। वायरल वीडियो पौड़ी जनपद का है, जो कोट ब्लॉक के पूर्वमाध्यमिक विद्यालय राणाकोट में सहायक अध्यापक बताया जा रहा है। डा. रावत ने बताया कि शराबी शिक्षक को तत्काल निलम्बित करने के निर्देश जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी पौड़ी को दे दिये गये हैं। साथ ही आरोपी शिक्षक को उप खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय कोट से सम्बद्ध कर विभागीय जांच करने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि दोनों प्रकरणों की जांच गम्भीरता से की जायेगी और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लायी जायेगी ताकि शिक्षा विभाग के अंतर्गत भविष्य में ऐसी घटनाएं न हो।

 

Previous Post

हरेला पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मालदेवता देहरादून में आयोजित ‘शहीदों के नाम पौधरोपण’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया

Next Post

खाली प्लाट के स्वामी हो जाये सावधान नही तो लगेगा जुर्माना

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

September 1, 2026
क्या मोदी-शाह के कार्यक्रमों में सरकारी संसाधनों का मनमाना इस्तेमाल हुआ? भुगतान ना होने पर उठे सवाल

क्या मोदी-शाह के कार्यक्रमों में सरकारी संसाधनों का मनमाना इस्तेमाल हुआ? भुगतान ना होने पर उठे सवाल

August 5, 2026
सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

July 19, 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

July 14, 2026
BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

July 12, 2026
Chardham Yatra 2024: बाबा केदार के धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, श्रद्धालुओं की संख्या दो लाख पर

EXclusive -केदारनाथ VIP खर्च मामला: शासन की जांच में वित्तीय अनियमितता की पुष्टि, BKTC के तीन तत्कालीन अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

July 11, 2026
Next Post
खाली प्लाट के स्वामी हो जाये सावधान नही तो लगेगा जुर्माना

खाली प्लाट के स्वामी हो जाये सावधान नही तो लगेगा जुर्माना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.