• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

खाली प्लाट के स्वामी हो जाये सावधान नही तो लगेगा जुर्माना

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
July 17, 2024
in Uttarakhand
0
खाली प्लाट के स्वामी हो जाये सावधान नही तो लगेगा जुर्माना
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मानसून के दस्तक के साथ ही उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी है। वहीं कुछ इलाकों में तो भारी बारिश ने तबाही मचा रखी है। इसके साथ ही जगह-जगह जलभराव होने के कारण खतरनाक जीव और मच्छरों के पनपने का भी खतरा रहता है। इसी के मद्देनजर अब नगर निगम खाली जगहों या खाली प्लॉटों में भरे पानी को लेकर सख्त हो गई है।

शहर के विभिन्न क्षेत्रों में खाली प्लॉट डेंगू को न्योता दे रहे हैं। वर्षा के पानी से तालाब बने ये प्लॉट डेंगू मच्छर का लार्वा पनपाने में मददगार बने हैं। नगर निगम की ओर से ऐसे प्लॉट स्वामियों पर भारी-भरकम जुर्माना लगाने की तैयारी की जा रही है, लेकिन इन प्लॉट स्वामियों का पता-ठिकाना ढूंढना निगम के लिए टेढ़ी खीर साबित हो सकता है।

डेंगू की रोकथाम को अलर्ट नगर निगम जलजमाव वाले स्थानों पर लार्वानाशक का छिड़काव तो कर रहा है, लेकिन घरों, प्रतिष्ठानों और खाली प्लॉट में जमा पानी में पनप रहे लार्वा को नष्ट करने में निगम को चुनौती का सामना करना पड़ रहा है।

2500 से अधिक प्लाट में जमे पानी में पाया जा रहा डेंगू का लार्वा

निगम की ओर से शहर में खाली प्लॉट में भी डेंगू मच्छर के लार्वा की जांच की जा रही है। शहर के विभिन्न वार्डों में 2,500 से अधिक प्लॉट ऐसे हैं, जिनमें पानी जमा है। इनमें से कई प्लॉट में डेंगू मच्छर का लार्वा पाया जा रहा है। जिस पर निगम की ओर से कार्रवाई भी की जा रही है, लेकिन कई प्लॉट के स्वामियों का पता नहीं चल पा रहा है

डेंगू का लार्वा सर्वाधिक धर्मपुर, अजबपुर कलां, कारगी, बंजारावाला, मोथरोवाला, देहराखास, विद्या विहार, मेहूंवाला, बड़ोवाला, माजरा, हरिद्वार बाईपास से सटे प्लाट, सहस्रधारा रोड, मोहब्बेवाला, चंद्रबनी आदि क्षेत्रों में मिल रहा है। इन क्षेत्रों में प्लाट की संख्या अधिक है।

मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. अविनाश खन्ना ने बताया कि लार्वा पाए जाने पर प्लॉट स्वामी का 20 हजार रुपये तक का चालान करने की व्यवस्था है।

 

विदेश में रहने वाले प्लॉट स्वामियों से कैसे वसूलेंगे जुर्माना

दून में बड़ी संख्या में ऐसे प्लॉट हैं, जिनके मालिक अन्य राज्यों या विदेश में रहते हैं। उनके देहरादून आने का नगर निगम को पता नहीं है, ऐसे में उनके प्लॉट में लार्वा पाए जाने पर नगर निगम चालान कर जुर्माना कैसे वसूलेगा, यह बड़ा सवाल बना है। बीते वर्षों में भी इस प्रकार की समस्या आई थी। न तो कोई अपने प्लाट में सफाई कराता है और न ही जमा पानी की निकासी कराई जाती है।

Previous Post

खंड शिक्षा अधिकारी निलंबित,शराबी शिक्षक निलंबित

Next Post

मानसून अवधि में साफ-सफाई व डेंगू-मलेरिया को लेकर मुख्यमंत्री गंभीर

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

September 1, 2026
क्या मोदी-शाह के कार्यक्रमों में सरकारी संसाधनों का मनमाना इस्तेमाल हुआ? भुगतान ना होने पर उठे सवाल

क्या मोदी-शाह के कार्यक्रमों में सरकारी संसाधनों का मनमाना इस्तेमाल हुआ? भुगतान ना होने पर उठे सवाल

August 5, 2026
सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

July 19, 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

July 14, 2026
BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

July 12, 2026
Chardham Yatra 2024: बाबा केदार के धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, श्रद्धालुओं की संख्या दो लाख पर

EXclusive -केदारनाथ VIP खर्च मामला: शासन की जांच में वित्तीय अनियमितता की पुष्टि, BKTC के तीन तत्कालीन अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

July 11, 2026
Next Post
चारधाम यात्रा को लेकर सीएम धामी का बड़ा फैसला, वीआईपी दर्शन की व्यवस्था स्थगित

मानसून अवधि में साफ-सफाई व डेंगू-मलेरिया को लेकर मुख्यमंत्री गंभीर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.