• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

मसूरी-देहरादून रोड पर चूनाखाल के पास गहरी खाई में गिरी कार, छह लोगों की मौत

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
May 4, 2024
in Uttarakhand
0
मसूरी-देहरादून रोड पर चूनाखाल के पास गहरी खाई में गिरी कार, छह लोगों की मौत
0
SHARES
18
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मसूरी। मसूरी-देहरादून मार्ग झड़ीपानी रोड पर पानी वाले बैंड के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। कार में सवार 6 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में चार युवक और दो युवतियां हैं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस फायर सर्विस, एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू कार्य शुरू किया।

कार समेत खाई में गिरी दो युवतियों को खाई से रेस्क्यू करके 108 एंबुलेंस के माध्यम से देहरादून हायर सेंटर भेजा गया, लेकिन उनको बचाया नहीं जा सका। चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई थी. उनके शव खाई से निकालकर मसूरी उप जिला चिकित्सालय भेजे गये। मसूरी पुलिस द्वारा हादसे का शिकार हुए लोगों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। बताया जा रहा है कि चार युवक और दो युवतियां देहरादून आईएमएस कॉलेज में पढ़ाई करते थे। ये लोग मसूरी घूमने के लिए आए थे। सुबह के समय देहरादून वापस लौटते समय चूनाखान के पास उनकी कार अनियंत्रित हो गई और गहरी खाई में गिर गई।

हादसे की खबर लगते ही आसपास के लोग दुर्घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। इसी बीच कुछ लोगों ने मसूरी पुलिस को इस दुर्घटना की सूचना दे दी। सड़क हादसे की सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस ने तत्काल अपनी फायर सर्विस और एसडीआरएफ को दुर्घटनास्थल पर भेजा। जहां हादसा हुआ वहां खाई बहुत गहरी होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी मशक्कत करनी पड़ी। रेस्क्यू टीम जब खाई में पहुंची तो कार सवार चार युवकों की तब तक मौत हो चुकी थी। दो युवतियों की सांसें चल रही थीं। उन्हें इलाज के लिए देहरादून हायर सेंटर ले जाया जा रहा था कि उन्होंने भी दम तोड़ दिया। इस तरह मसूरी में हुए सड़क हादसे में 6 लोगों की जान चली गई।

Previous Post

Love Jihad: अफजल ने राहुल बनकर किया दुष्कर्म, फिर धर्म परिवर्तन करने का बनाया दबाव

Next Post

भीषण गर्मी के बीच राहत वाली खबर, उत्तराखंड के इन जिलों में होगी बारिश, अलर्ट भी जारी

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

September 1, 2026
क्या मोदी-शाह के कार्यक्रमों में सरकारी संसाधनों का मनमाना इस्तेमाल हुआ? भुगतान ना होने पर उठे सवाल

क्या मोदी-शाह के कार्यक्रमों में सरकारी संसाधनों का मनमाना इस्तेमाल हुआ? भुगतान ना होने पर उठे सवाल

August 5, 2026
सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

July 19, 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

July 14, 2026
BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

July 12, 2026
Chardham Yatra 2024: बाबा केदार के धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, श्रद्धालुओं की संख्या दो लाख पर

EXclusive -केदारनाथ VIP खर्च मामला: शासन की जांच में वित्तीय अनियमितता की पुष्टि, BKTC के तीन तत्कालीन अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

July 11, 2026
Next Post
Uttarakhand Weather: आंधी-ओलावृष्टि के साथ फिर आएगी आफत! ऑरेंज अलर्ट जारी

भीषण गर्मी के बीच राहत वाली खबर, उत्तराखंड के इन जिलों में होगी बारिश, अलर्ट भी जारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.