• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

कारगिल में उत्तराखंड के लाल मेजर प्रणय नेगी का निधन, घर में मचा कोहराम

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
April 30, 2024
in Uttarakhand
0
कारगिल में उत्तराखंड के लाल मेजर प्रणय नेगी का निधन, घर में मचा कोहराम
0
SHARES
111
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

डोईवाला। कारगिल में तैनात उत्तराखंड के लाल प्रणव नेगी का निधन हो गया। प्रणव नेगी भारतीय सेना में मेजर के पद पर तैनात थे। सोमवार 29 अप्रैल देर रात को ही परिजनों को मेजर प्रणव नेगी के निधन की खबर मिली, जिसके बाद घर में कोहराम मच गया।बताया जा रहा है कि मेजर प्रणव नेगी का पार्थिव शरीर आज देर शाम या फिर कल एक मई को उनके आवास डोईवाला पहुंचेगा।

जानकारी के मुताबिक प्रणव नेगी डोईवाला के संगतिया वाला में अपने परिवार के साथ रहते है। प्रणव नेगी की उम्र 36 साल थी। इन दिनों वो कारगिल में तैनात थे। बताया जा रहा है कि सोमवार 29 अप्रैल को ड्यूटी के दौरान अचानक मेजर प्रणव नेगी की तबियत खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया. इस घटना के बाद मेजर प्रणव नेगी के घर में मातम छाया हुआ है। परिजनों का अपने लाल को याद करके बुरा हाल हो रखा है।

कान्हरवाला के पूर्व ग्राम प्रधान नरेंद्र नेगी ने बताया कि मेजर प्रणव नेगी 94 रेजीमेंट में भर्ती थे और इन दिनों कारगिल में तैनात थे। मेजर प्रणव नेगी दो बहनों के इकलौते भाई थे. प्रणव नेगी का डेढ़ साल का एक बेटा भी है। नरेंद्र नेगी ने बताया कि कल 29 अप्रैल शाम को ही उनकी प्रणव नेगी के परिजनों से बात हुई थी और रात को दस बजे ही परिजनों से पास उनके निधन को लेकर खबर आ गई।

नरेंद्र नेगी ने बताया कि प्रणव नेगी मूल रूप से कीर्तिनगर टिहरी गढ़वाल के रहने वाले है, लेकिन उनका परिवार अब डोईवाला में मकान बनाकर रहता है। प्रणव नेगी की पढ़ाई मसूरी के सेंट जोसेफ स्कूल से हुई थी। प्रणव नेगी के निधन की खबर के बाद पूरा डोईवाला शोक में डूबा हुआ है. हर कोई प्रणव नेगी के घर जाकर अपने संवेदनाएं व्यक्त कर रहा है।

Previous Post

शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने उत्तराखंड बोर्ड के टाॅपर्स से की बात, छात्र-छात्राओं को दी बधाई

Next Post

शहीद मेजर प्रणय का पार्थिव शरीर पंहुचा घर, बिलख पड़े परिजन, श्रद्धांजलि देने पहुंचे मंत्री

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

March 24, 2026
जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

March 19, 2026
कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

March 13, 2026
उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ?  यस बॉस ना कहने की सजा ?

उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ? यस बॉस ना कहने की सजा ?

March 8, 2026
पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

February 12, 2026
Next Post
शहीद मेजर प्रणय का पार्थिव शरीर पंहुचा घर, बिलख पड़े परिजन, श्रद्धांजलि देने पहुंचे मंत्री

शहीद मेजर प्रणय का पार्थिव शरीर पंहुचा घर, बिलख पड़े परिजन, श्रद्धांजलि देने पहुंचे मंत्री

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.