• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

दहेज न मिलने पर कातिल बना पति, नवविवाहिता को गला घोंटकर मार डाला

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
April 22, 2024
in Uttarakhand, क्राइम
0
दहेज न मिलने पर कातिल बना पति, नवविवाहिता को गला घोंटकर मार डाला
0
SHARES
48
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देहरादून। राजधानी देहरादून से सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां प्रेम नगर थाना क्षेत्र में नवविवाहिता की गला घोंटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्यारोपी और कोई नहीं, बल्कि महिला का पति ही बताया जा रहा है, जिसे पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया है। मामला प्रेम नगर थाना क्षेत्र के मिट्ठी-बेरी इलाके का है।

इस मामले में महिला के परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि देहरादून के पटेल नगर कोतवाली क्षेत्र के ब्रह्मपुरी की रहने वाली प्रतिभा शर्मा की शादी 12 फरवरी 2024 को मिट्ठी बेरी निवासी जगदीश के पुत्र दीपक शर्मा उर्फ दीपू से हुई थी।

दीपू सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है। आरोप है कि शादी के बाद से ही आरोपी पति अपनी पत्नी को दहेज के लिए परेशान करता था। वहीं बताया जा रहा है कि रविवार रात दीपक शर्मा और प्रतिभा में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। आरोप है कि गुस्से में आकर दीपक ने प्रतिभा का गला दबा कर हत्या कर दी। इसके बाद दीपक, प्रतिभा को लेकर हॉस्पिटल भी गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रतिभा डेढ़ महीने की गर्भवती भी थी। हॉस्पिटल स्टाफ ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस हॉस्पिटल पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की।

थाना प्रेमनगर प्रभारी गिरीश चंद्र ने बताया कि प्रतिभा के परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अभी आरोपी दीपक शर्मा को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।

Previous Post

यहां देर रात हुआ भीषण सड़क हादसा, रातभर खाई में तड़पते रहे लोग, एक की मौत

Next Post

लोकसभा चुनाव 2024 में मतदान के बहिष्कार पर सीएम धामी सख्त, मतदाताओं की नाराजगी की वजह जानने के निर्देश

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

March 24, 2026
जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

March 19, 2026
कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

March 13, 2026
उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ?  यस बॉस ना कहने की सजा ?

उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ? यस बॉस ना कहने की सजा ?

March 8, 2026
पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

February 12, 2026
Next Post
लोकसभा चुनाव 2024 में मतदान के बहिष्कार पर सीएम धामी सख्त, मतदाताओं की नाराजगी की वजह जानने के निर्देश

लोकसभा चुनाव 2024 में मतदान के बहिष्कार पर सीएम धामी सख्त, मतदाताओं की नाराजगी की वजह जानने के निर्देश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.