• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home देश

Loksabha Elections 2024: कुछ समय में होगा तारीखों का ऐलान, देश में होंगे ये बदलाव, पढ़ें

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
March 16, 2024
in देश, राजनीति
0
Loksabha Elections 2024: कुछ समय में होगा  तारीखों का ऐलान, देश में होंगे ये बदलाव, पढ़ें
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

आज शनिवार को कुछ घंटों बाद लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया जाएगा। निर्वाचन आयोग (ईसी) आज दोपहर तीन बजे लोकसभा चुनाव कार्यक्रम घोषित करेगा। इसे देखते हुए उत्‍तराखंड के राजनीतिक गलियारों में भी हलचल तेज हो गई है।

बता दें कि 2019 में चुनाव की घोषणा 10 मार्च को की गई थी। प्रथम चरण में हुए लोकसभा चुनाव के लिए 11 अप्रैल को मतदान हुआ था। संभावना है कि इस बार भी राज्‍य में एक चरण में मतदान हो सकता है।

देशभर में लागू हो जाएगी आदर्श आचार संहिता

वहीं आयोग द्वारा तारीखों के एलान के बाद ही देशभर में आदर्श आचार संहिता भी लागू हो जाएगी। उत्तराखंड में भी आचार संहिता लागू हो जाएगी। जिसके बाद अगले 24 घंटे में सभी सरकारी संपत्तियों पर लगी प्रचार सामग्री हटा दी जाएगी। सरकारी संपत्तियों पर लगी प्रचार सामग्री हटाने का काम चुनाव आयोग की राज्य इकाई के माध्यम से जिलावार कराया जाएगा। संभावना है कि प्रेस कांफ्रेन्‍स में आयोग कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की भी घोषणा कर सकता है। वहीं जिन निर्माण या अन्य कार्यों के टेंडर पूहले जारी हो चुके हैं और कार्यादेश जारी हो चुके हैं, लेकिन काम शुरू नहीं हो पाया, वह अब शुरू नहीं हो सकेंगे।

24 घंटे के अंदर हटा दी जाएगी समस्त प्रचार सामग्री

इसी क्रम में सभी सरकारी संपत्तियों से 24 घंटे के अंदर समस्त प्रचार सामग्री पोस्टर, बैनर, पंफ्लेट हटा दिए जाएंगे। सरकारी कार्यालयों, सभागारों, अधिकारियों के कक्षों में लगी सभी जीवित नेताओं की फोटोज भी हटा दी जाएंगी। केवल राष्ट्रपति और राज्यपाल की फोटो लगे रहने दी जाएगी।

बस स्टैंड, सड़क, सार्वजनिक चौराहों, बिजली के पोल, अंडरपास इत्यादि से 48 घंटे के अंदर समस्त प्रचार सामग्री हटाने का कार्य शुरू हो जाएगा।

Previous Post

लोकसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक विजय पाल सजवाण ने दिया इस्तीफा

Next Post

UKPSC: उत्तराखंड पीसीएस के लिए नया पैटर्न जारी, बिना गणित वाले युवाओं को मिलेगी यह सुविधा

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

July 19, 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

July 14, 2026
आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

July 8, 2026
बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

July 4, 2026
धामी सरकार में ईमानदार अफसरों को सजा, विवादित अफसरों को इनाम? दो फैसलों ने ‘जीरो टॉलरेंस’ की पोल खोल दी!

धामी सरकार में ईमानदार अफसरों को सजा, विवादित अफसरों को इनाम? दो फैसलों ने ‘जीरो टॉलरेंस’ की पोल खोल दी!

July 3, 2026
क्या कांग्रेस की रणनीतिक चुप्पी भाजपा को दिलाएगी एक और जीत?

क्या कांग्रेस की रणनीतिक चुप्पी भाजपा को दिलाएगी एक और जीत?

July 3, 2026
Next Post
UKPSC: उत्तराखंड पीसीएस के लिए नया पैटर्न जारी, बिना गणित वाले युवाओं को मिलेगी यह सुविधा

UKPSC: उत्तराखंड पीसीएस के लिए नया पैटर्न जारी, बिना गणित वाले युवाओं को मिलेगी यह सुविधा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.