• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
Advertisement
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

कांग्रेस ने गठित की लोकसभा चुनाव के लिए समिति, करन माहरा सौंपी कमान

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
January 24, 2024
in Uttarakhand, राजनीति
0
कांग्रेस ने गठित की लोकसभा चुनाव के लिए समिति, करन माहरा सौंपी कमान
0
SHARES
7
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देहरादून। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए उत्तराखंड प्रदेश चुनाव समिति घोषित कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की अध्यक्षता में गठित 32 सदस्यीय समिति में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह व गणेश गोदियाल भी सम्मिलित हैं। समिति में कुल 19 में से पांच विधायकों को ही जगह मिली है। अधिकतर वरिष्ठ नेताओं को समिति में लाकर पार्टी ने गुटीय संतुलन साधने का प्रयास भी किया है। प्रदेश के चार फ्रंटल संगठनों के अध्यक्ष भी समिति के सदस्य होंगे।

उत्तराखंड में लोकसभा की पांच सीटें

उत्तराखंड में लोकसभा की पांच सीटें हैं। हरिद्वार और नैनीताल लोकसभा क्षेत्र मैदानी, जबकि अन्य तीनों लोकसभा क्षेत्र पौड़ी, टिहरी एवं अल्मोड़ा पर्वतीय हैं। प्रदेश चुनाव समिति में उत्तराखंड से जुड़े कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव प्रशासन गुरदीप सिंह सप्पल के साथ ही राष्ट्रीय सचिव काजी निजामुद्दीन, पूर्व स्पीकर गोविंद सिंह कुंजवाल, पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा भी सम्मिलित हैं।

पूर्व कैबिनेट मंत्रियों को भी दी गई जिम्मेदारी

पूर्व कैबिनेट मंत्रियों में नवप्रभात, हीरा सिंह बिष्ट, शूरवीर सिंह सजवाण व डा हरक सिंह रावत के साथ ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी, विधायक ममता राकेश, राजेंद्र भंडारी व उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी भी समिति का हिस्सा हैं।

इन्हें मिली समिति में जगह

इसके अतिरिक्त पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष संगठन मथुरादत्त जोशी, पौड़ी लोकसभा सीट से पूर्व प्रत्याशी मनीष खंडूड़ी, वैभव वालिया, पूर्व प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरोजिनी कैंतुरा, गोदावरी थापली, अमरजीत सिंह, राजपाल बिष्ट व राजपाल खरोला को भी समिति में रखा गया है।

28 सदस्यों के अलावा भी रहेंगे सदस्य

इन 28 सदस्यों के अतिरिक्त फ्रंटल संगठनों में प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला, युवक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर, सेवा दल की मुख्य संगठक हेमा पुरोहित व एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी भी समिति के सदस्य रहेंगे।

Previous Post

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में बारिश को लेकर बड़ा अपडेट, इस दिन से करवट बदलेगा मौसम

Next Post

उत्तराखंड के इतिहास में पहली बार घाटे से उभरा परिवहन निगम, कमाए 56 करोड़ रुपए

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

कुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव सख्त, समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश

कुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव सख्त, समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश

October 8, 2026
TET परीक्षा में मुन्ना भाई का खुलासा, उत्तराखंड बेरोजगार संघ की शिकायत पर कार्रवाई

TET परीक्षा में मुन्ना भाई का खुलासा, उत्तराखंड बेरोजगार संघ की शिकायत पर कार्रवाई

September 29, 2026
7 हजार बीघा जमीन के आरोपों पर UIIDB का जवाब, बोले- दावा काल्पनिक

7 हजार बीघा जमीन के आरोपों पर UIIDB का जवाब, बोले- दावा काल्पनिक

September 14, 2026
कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए भूमि घोटाले और कॉरपोरेट हितों को बढ़ावा देने के आरोप

कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए भूमि घोटाले और कॉरपोरेट हितों को बढ़ावा देने के आरोप

September 12, 2026
400 करोड़ खर्च के बाद भी खेत सूखे, PMKSY की ड्रिप सिंचाई पर उठे सवाल

400 करोड़ खर्च के बाद भी खेत सूखे, PMKSY की ड्रिप सिंचाई पर उठे सवाल

September 12, 2026
बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

September 1, 2026
Next Post
उत्तराखंड के इतिहास में पहली बार घाटे से उभरा परिवहन निगम, कमाए 56 करोड़ रुपए

उत्तराखंड के इतिहास में पहली बार घाटे से उभरा परिवहन निगम, कमाए 56 करोड़ रुपए

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.