• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

मसूरी में छिपे आरोपी ने दरोगा पर चलाई गोली, पुलिस ने ऐसे दबोचा

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
January 21, 2024
in Uttarakhand, क्राइम
0
मसूरी में छिपे आरोपी ने दरोगा पर चलाई गोली, पुलिस ने ऐसे दबोचा
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मसूरी में पुलिस की बदमाश से मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में एक दरोगा को पेट में गोली लगी। मामला रायपुर क्षेत्र में तानिया नाम की घायल मिली महिला से संबंधित है। पुलिस ने देर रात महिला को गोली मारने के आरोपी उसके पति शुभम को ट्रैक किया था। एक होटल के बाहर देखते ही आरोपी ने दरोगा मिथुन कुमार पर  गोली चला दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में आरोपी को पैर में गोली मारी।

महिला को गोली मारकर फरार हुआ था आरोपी 

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि 13 जनवरी को रायपुर-थानों रोड स्थित बड़ासी पुल के नीचे एक महिला बेहोशी की हालत में मिली थी। दून अस्पताल में जब महिला के सिर का ऑपरेशन किया गया तो उसकी सिर से एक गोली निकली। तब से महिला के पति की तलाश की जा रही थी। शनिवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि महिला का पति मसूरी किसी होटल में ठहरा हुआ है। पुलिस ने होटल की चेकिंग करनी शुरू की तो होटल में ठहरे बदमाश ने अचानक पुलिस पर जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान चौकी इंचार्ज मिथुन के पेट मे गोली लग गई। जवाबी हमले में एक गोली बदमाश के पैर में लगी है। चौकी इंचार्ज को तत्काल मैक्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मुठभेड़ में बदमाश के पैर मे भी गोली लगी है, उसे भी मैक्स अस्पताल के भर्ती करवाया गया है।

आरोपी ने की पिता की भी हत्या

आरोपी पानीपत हरियाणा का रहने वाला है। परिवार में जमीनी विवाद चल रहा था। सितंबर से आरोपी का पिता भी गायब था। अब पता चला कि उसने अपने पिता की भी हत्या कर दी थी। शुभम के पास से दो पिस्तौल और दो मैगजीन बरामद हुई।

Previous Post

घंटों तक बिजली कटौती हरदा परेशान, अपने आवास पर रखा मौन व्रत

Next Post

22 जनवरी को रहेगी सरकारी दफ्तरों का अवकाश…लेकिन फिर भी होंगे काम, पढ़ें ये है तैयारी

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

March 24, 2026
जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

March 19, 2026
कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

March 13, 2026
उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ?  यस बॉस ना कहने की सजा ?

उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ? यस बॉस ना कहने की सजा ?

March 8, 2026
पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

February 12, 2026
Next Post
22 जनवरी को रहेगी सरकारी दफ्तरों का अवकाश…लेकिन फिर भी होंगे काम, पढ़ें ये है तैयारी

22 जनवरी को रहेगी सरकारी दफ्तरों का अवकाश...लेकिन फिर भी होंगे काम, पढ़ें ये है तैयारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.