• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

Uttarakhand Weather: घने कोहरे की चादर से लिपटा उत्तराखंड, पड़ रही कड़ाके की ठंड, बारिश के भी आसार

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
December 31, 2023
in Uttarakhand
0
Uttarakhand Weather: घने कोहरे की चादर से लिपटा उत्तराखंड, पड़ रही कड़ाके की ठंड, बारिश के भी आसार
0
SHARES
15
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तराखंड में सर्दी का सितम जारी है। कड़ाके की ठंड और कोहरे का नो लोगों की मुश्किलें बढ़ाई हुई है। हाड़ कंपा देने वाली ठंड ने जिंदगी को अस्त व्यस्त कर दिया है। आने वाले दो दिनों में उत्तराखंड के मैदानी भाग में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। इसके लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। सुबह एवं शाम को कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है।

बारिश के आसार

राजधानी देहरादून समेत ज्यादातर मैदानी इलाकों में आज धुंध के साथ आसमान में बादल छाए हुए हैं।जिससे ठिठुरन बढ़ गई है। उधर, मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार आज यानी रविवार को तीन पहाड़ी जनपदों  उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा के आसार हैं। मैदानी जनपद ऊधम सिंह नगर व हरिद्वार में घने कोहरे के यलो अलर्ट जारी किया गया है। एक जनवरी से आगे तीन दिनों तक कोहरा का प्रकोप और गहरा सकता है। घने कोहरे का असर ट्रेनों व हवाई सेवाओं पर भी पड़ने की संभावना है।

तापमान में गिरावट

शनिवार दोपहर बाद बदरीनाथ धाम की ऊंची चोटियों और केदारनाथ धाम में हिमपात होने से समूचा क्षेत्र कड़ाके की शीतलहर की चपेट में है। इस दौरान देहरादून का अधिकतम तपमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक 23.4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 8.2 डिग्री सेल्सियस रहा। उधर, पंतनगर का अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम 14.1 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक 11.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 13.7 व न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक 4.8 डिग्री सेल्सियस रहा। टिहरी का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 15.1 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 4.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

रेल सेवाओं पर पड़ रहा कोहरे का असर

घने कोहरे ने लंबी दूरी की ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। इसके चलते कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से लेट लक्सर पहुंची। यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर कड़ाके की ठंड के बीच ट्रेनों की प्रतीक्षा करनी पड़ी। शुक्रवार देर शाम घना कोहरा छा गया था जो शनिवार पूरे दिन छाया रहा। इसके चलते अधिकांश ट्रेनें लेट पहुंची। हावड़ा से योगनगरी जाने वाली योगनगरी एक्सप्रेस दो घंटे की देरी से, जम्मूतवी से बरौनी जाने वाली मोरध्वज एक्सप्रेस दो घंटे 50 मिनट की देरी से, कानपुर से जम्मूतवी जाने वाली कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस छह घंटे 30 मिनट की देरी से, लखनऊ से चंडीगढ़ जाने वाली चंडीगढ़ सुपरफास्ट एक घंटे की देरी से, अमृतसर से देहरादून जाने वाली लोहड़ी एक्सप्रेस ढाई घंटे की देरी से स्टेशन पहुंची।

Previous Post

New Year 2024: जोश, जश्न, जाम…नए साल के लिए तैयार, पुलिस की रहेगी पैनी नजर

Next Post

धाकड़ धामी का कमाल, भ्रष्टाचार पर किया पड़ा प्रहार, 40 को पहुंचाया जेल

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

February 12, 2026
एमपीजी कॉलेज मसूरी: प्रबंधन समिति के गठन में भारी अनियमितताएं

एमपीजी कॉलेज मसूरी: प्रबंधन समिति के गठन में भारी अनियमितताएं

February 12, 2026
उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारीयों ने किया राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का स्वागत,राज्यसभा में उठाया उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी और कोटद्वार के बेटे दीपक को न्याय दिलाने का मामला

उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारीयों ने किया राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का स्वागत,राज्यसभा में उठाया उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी और कोटद्वार के बेटे दीपक को न्याय दिलाने का मामला

February 7, 2026
जंगली जानवरों से कृषि फसलों की सुरक्षा के लिए दिया जाए बजट: कृषि मंत्री गणेश जोशी

जंगली जानवरों से कृषि फसलों की सुरक्षा के लिए दिया जाए बजट: कृषि मंत्री गणेश जोशी

January 3, 2026
उत्तराखंड में जश्न की शाम रिकॉर्ड तोड़ छलके जाम, 600 से ज्यादा वन-डे बार लाइसेंस हुए जारी

उत्तराखंड में जश्न की शाम रिकॉर्ड तोड़ छलके जाम, 600 से ज्यादा वन-डे बार लाइसेंस हुए जारी

January 3, 2026
Next Post
धाकड़ धामी का कमाल, भ्रष्टाचार पर किया पड़ा प्रहार, 40 को पहुंचाया जेल

धाकड़ धामी का कमाल, भ्रष्टाचार पर किया पड़ा प्रहार, 40 को पहुंचाया जेल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.