• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

Holi 2023: होली से पहले यात्रियों की बढ़ी टेंशन, अप्रैल तक सभी ट्रेनें पैक

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
March 6, 2023
in Uttarakhand
0
Holi 2023: होली से पहले यात्रियों की बढ़ी टेंशन, अप्रैल तक सभी ट्रेनें पैक
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

त्योहारी सीजन में देहरादून से दूसरे राज्यों की ओर सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। देहरादून से चलने वाली सभी ट्रेनें फुल हो गई हैं। उत्तर प्रदेश, बिहार, और पूर्वांचल जाने वाले लोगों को आसपास के स्टेशनों हरिद्वार, रुड़की से भी टिकट ही नहीं मिल पा रहे हैं। हालात यह हैं कि अप्रैल तक ट्रेनों में लंबी वेटिंग चल रही है।

कई ट्रेनों में वेटिंग साढ़े तीन सौ के पार पहुंच गई है। सर्वाधिक वेटिंग दून एक्सप्रेस में चल रही है। उपासना एक्सप्रेस में भी वेटिंग का आंकड़ा 200 के पार है। देहरादून से मुजफ्फरपुर जाने वाली एक्सप्रेस में वेटिंग ढाई सौ के पार और योगनगरी ऋषिकेश अहमदाबाद एक्सप्रेस में भी यही हाल है।

सभी ट्रेनें पैक होकर चल रही हैं। देहरादून से सीधे टिकट नहीं मिल पाने पर लोग टैक्सी या अन्य स्टेशनों से ट्रेन पकड़ने का प्रयास कर रहे हैं। स्टेशन अधीक्षक शशांक शर्मा ने बताया कि त्योहारी सीजन के कारण ट्रेनों में भीड़ बढ़ गई है। उधर, बसों में हालात अभी सामान्य नजर आ रहे हैं।

परिवहन निगम के मंडल प्रबंधक संजय गुप्ता ने बताया कि बसों के 20 फीसदी अतिरिक्त फेरे लगाने की व्यवस्था की गई थी। लेकिन, इस बार यात्री होली के करीब आने का इंतजार नहीं कर रहे, सामान्य तौर पर यात्री होली से पहले ही गंतव्य को रवाना हो रहे हैं। इससे बसों में यात्रियों की भीड़ नहीं दिख रही।

Previous Post

UKPSC: कनिष्ठ सहायक परीक्षा पत्र की सील टूटी होने पर भी कांग्रेस ने उठाए सवाल, पेपर बेचने का लगाया आरोप

Next Post

उत्तराखंड के इन जगहों पर नहीं मनाया जाता होली का त्योहार, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

March 24, 2026
जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

March 19, 2026
कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

March 13, 2026
उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ?  यस बॉस ना कहने की सजा ?

उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ? यस बॉस ना कहने की सजा ?

March 8, 2026
पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

February 12, 2026
Next Post
उत्तराखंड के इन जगहों पर नहीं मनाया जाता होली का त्योहार, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

उत्तराखंड के इन जगहों पर नहीं मनाया जाता होली का त्योहार, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.