• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

श्रीनगर: रामलीला मैदान का होगा कायाकल्प, महापुरूषों की लगेगी मूर्मियां

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
December 12, 2023
in Uttarakhand
0
श्रीनगर: रामलीला मैदान का होगा कायाकल्प, महापुरूषों की लगेगी मूर्मियां
0
SHARES
5
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देहरादून। श्रीनगर नगर निगम के अंतर्गत रामलीला मैदान का पुनर्निर्माण एवं सौन्दरीकरण किया जायेगा, साथ ही नगर क्षेत्र में चार चौराहों का सौन्दरीकरण कर महापुरूषों की मूर्मियां स्थापित की जायेंगी। इसके अलावा श्रीनगर गोला बाजार का पुनर्निर्माण कर आकर्षक बनाया जायेगा। इसके लिये जिला व नगर निगम प्रशासन के साथ ही कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दे दिये गये हैं। इसके साथ ही बूंखाल कालिंका मंदिर में आने जाने के लिये पृथक मार्ग के निर्माण व तीन हजार वाहनों की पार्किंग की डीपीआर तैयार करने को कहा गया है।

सूबे के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज विधानसभा स्थित सभाकक्ष में अपने विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने नगर निगम क्षेत्र श्रीनगर व ग्रामीण क्षेत्रों में प्रस्तावित विभिन्न निर्माण कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। डॉ. रावत ने बताया कि नगर में स्थित राम लीला मैदान का सुदृढ़ीकरण व सौन्दरीकरण का कार्य किया जायेगा, इसके अलावा नगर क्षेत्र में चार मुख्य चौराहों का सुदृढ़ीकरण कर शंकराचार्य, गुरू गोरखनाथ, महाराजा अजयपाल एवं स्वामी विवेकानंद आदि महापुरूषों की मूर्ति स्थापना इनके नाम से चौक बनाये जायेंगे। इसके अलावा नगर के प्रमुख गोला बाजार का सौन्दरीकरण करने के साथ ही नगर में पार्कों की स्थापना की जायेगी, जहां पर बच्चों के लिये झूले व युवाओं के लिये ओपन जिम स्थापित किये जायेंगे। देश के प्रथम सीडीएस जनरल विपिन रावत मेमोरियल स्टेडियम को जोड़ने वाली सड़क पर नदी किनारे से सुरक्षा दिवार का निर्माण किया जायेगा साथ ही नये बस अड्डे के पास कूडे का निस्तारण कर वहां पर पार्क की स्थापना की जायेगी।

डॉ. रावत ने बताया कि जिला प्रशासन को श्रीनगर बाजार में स्थित उत्तराखंड परिवहन के बस अड्डा एवं पार्किंग हेतु स्वीकृत धनराशि की अंतिम किस्त एक सप्ताह के भीतर कार्यदायी संस्था को जारी करने के निर्देश आवास विभाग के अधिकारियों को दे दिये हैं ताकि संबंधित निर्माण कार्य शीघ्र पूरा किया जा सके। उन्होंने कहा कि श्रीनगर में नगर निगम कार्यालय भवन हेतु निगम प्रशासन को शीघ्र डीपीआर तैयार कर शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये हैं ताकि पुराने भवन के स्थान पर नये मल्टी स्टोरी भवन का निर्माण किया जा सके। बैठक में थलीसैण नगर पंचायत के अंतर्गत पेयजल योजना की डीपीआर तैयार करने, पार्किंग, स्ट्रीट लाइट, कूडा निस्तारण यूनिट, ओपन जिम आदि के निर्माण के निर्देश भी अधिकारियों को दिये हैं। जिला प्रशासन को क्षेत्र के प्रसिद्ध बूंखाल कालिंका मंदिर में आने वाले श्रृद्धालुओं की सुविधा के लिये आने जाने के लिये पृथक-पृथक मार्ग का निर्माण करने व तीन हजार वाहनों की पार्किंग के लिये सड़क किनारे दोनों दिशाओं में एक-एक किलोमीटर की पार्किंग की डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिये गये हैं।

Previous Post

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड, इन जिलों में होगी बर्फबारी के आसार

Next Post

भूस्खलन से दो दिन पहले मिलेगी चेतावनी, यहां लगाया गया है लैंडस्लाइड अर्ली वार्निंग सिस्टम

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

July 19, 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

July 14, 2026
BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

July 12, 2026
Chardham Yatra 2024: बाबा केदार के धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, श्रद्धालुओं की संख्या दो लाख पर

EXclusive -केदारनाथ VIP खर्च मामला: शासन की जांच में वित्तीय अनियमितता की पुष्टि, BKTC के तीन तत्कालीन अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

July 11, 2026
आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

July 8, 2026
बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

July 4, 2026
Next Post
भूस्खलन से दो दिन पहले मिलेगी चेतावनी, यहां लगाया गया है लैंडस्लाइड अर्ली वार्निंग सिस्टम

भूस्खलन से दो दिन पहले मिलेगी चेतावनी, यहां लगाया गया है लैंडस्लाइड अर्ली वार्निंग सिस्टम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.