• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

Indian Army: आप भी कर रहे हैं सेना में जाने की तैयारी तो पढ़ लें यह जरूरी खबर, अब तीन चरणों में होगी भर्ती प्रक्रिया

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
March 4, 2023
in Uttarakhand
0
Indian Army: आप भी कर रहे हैं सेना में जाने की तैयारी तो पढ़ लें यह जरूरी खबर, अब तीन चरणों में होगी भर्ती प्रक्रिया
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

भारतीय सेना ने भर्ती प्रक्रिया में बदलाव किया है। सेना भर्ती को सुव्यवस्थित, अभ्यर्थियों के लिए सुगम व वर्तमान तकनीकी प्रणाली के अनुकूल बनाने के लिए यह महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। इसी क्रम में भर्ती प्रक्रिया अब तीन चरणों में होगी।

यह होगी प्रकिया

पहला चरण सामान्य प्रवेश परीक्षा का होगा, दूसरा भर्ती रैली के लिए अलग-अलग स्थानों पर बुलाया जाएगा और तीसरा चरण चयनित अभ्यर्थियों को रैली स्थल पर ही स्वास्थ्य परीक्षण से गुजरना होगा। यह जानकारी पिथौरागढ़ के एआरओ में भर्ती निदेशक कर्नल अमिय त्रिपाठी ने पत्रकारों से वार्ता में दी। उन्होंने कहा कि सेना जूनियर कमीशंड अफसर (जीसीओ) व अन्य के पहले चरण के लिए इच्छुक सभी अभ्यर्थियों को www.joinindianarmy.nic.in पर ऑनलाइन पंजीकरण कर ऑनलाइन ही आवेदन पत्र जमा करना है।

शुल्क का 50 प्रतिशत हिस्सा देगी इंडियन आर्मी 

इसके बाद एक सामान्य प्रवेश परीक्षा में भाग लेना है, जो पूरे देश में 176 स्थानों पर एक साथ होगी। पंजीकरण के समय पांच परीक्षा केंद्र चुनने का विकल्प होगा। आनलाइन प्रवेश परीक्षा के लिए प्रति अभ्यर्थी शुल्क पांच सौ रुपये तय किया गया है। शुल्क का 50 प्रतिशत हिस्सा भारतीय सेना वहन करेगी। अभ्यर्थी को 250 रुपये संबंधित बैंक शुल्क ही भरना होगा।

यूट्यूब अपर मिलेगी सारी जानकारी

अभ्यर्थियों का पंजीकरण तभी माना जाएगा जब शुल्क का भुगतान होगा और अनुक्रंमाक नंबर मिलेगा। यही अनुक्रमांक नंबर भर्ती रैली की सभी प्रक्रिया में इस्तेमाल होगा। अभ्यर्थियों की मदद के लिए सेना ने पूरी प्रक्रिया वीडियो के माध्यम से ज्वाइन इंडियन आर्मी वेबसाइट और यूट्यूब पर उपलब्ध करा दी है।

सीईई के तहत होगा चयन

नई भर्ती प्रकिया के तहत कामन एंट्रेंस एग्जामिनेशन (सीईई) में प्रदर्शन के अनुसार अभ्यर्थियों का चयन होगा। चयनित अभ्यर्थियों को भर्ती रैली के लिए निर्धारित स्थल पर बुलाया जाएगा।

रैली प्रक्रिया में कोई बदलाव नहीं

रैली की प्रक्रिया में कोई तब्दीली नहीं की गई है। अंतिम योग्यता सूची आनलाइन प्रवेश परीक्षा और शारीरिक परीक्षण के अंक को जोड़कर बनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी को किसी तरह की जानकारी लेनी हो तो वह 05964297850 पर फोन कर स्थिति स्पष्ट कर सकते हैं।

Previous Post

Paper Leak: UKPSC ने 49 नकलची अभर्थियों के नाम का किया खुलासा, देखें लिस्ट

Next Post

एटीएम में कैश डालने वाले कर्मचारियों ने कंपनी को लगाया करोड़ों का चूना, इसे पकड़ी गई चोरी

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

March 24, 2026
जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

March 19, 2026
कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

March 13, 2026
उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ?  यस बॉस ना कहने की सजा ?

उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ? यस बॉस ना कहने की सजा ?

March 8, 2026
पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

February 12, 2026
Next Post
एटीएम में कैश डालने वाले कर्मचारियों ने कंपनी को लगाया करोड़ों का चूना, इसे पकड़ी गई चोरी

एटीएम में कैश डालने वाले कर्मचारियों ने कंपनी को लगाया करोड़ों का चूना, इसे पकड़ी गई चोरी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.