• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
Advertisement
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

उत्तराखंड में इन 17 शिक्षकों को मिलेगा शैलेश मटियानी पुरस्कार, देखें लिस्ट

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
March 3, 2023
in Uttarakhand
0
उत्तराखंड में इन 17 शिक्षकों को मिलेगा शैलेश मटियानी  पुरस्कार, देखें लिस्ट
0
SHARES
5
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

शिक्षा में गुणात्मक सुधार के लिए राज्य के 17 शिक्षकों को वर्ष 2022-23 के राज्य स्तरीय शैलेश मटियानी पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। शासन की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। इसमें बेसिक के 10, माध्यमिक से छह शिक्षकों को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए यह पुरस्कार मिलेगा।

 

इन्‍हें किया जाएगा सम्‍मानित

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बागेश्वर के प्रवक्ता डा शैलेंद्र सिंह धपोला को भी यह पुरस्कार मिला है। देहरादून जिले से राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय डोईवाला की सहायक अध्यापिका ऊषा गौड़ और माध्यमिक में राजकीय इंटर कालेज क्वानू, चकराता के प्रवक्ता संजय कुमार मौर्य पुरस्कृत किए जाएंगे।

प्रारंभिक शिक्षा में पौड़ी जिले से राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय कोटलमंडा, द्वारीखाल की प्रधानाध्यापिका आशा बुड़कोटी, उत्तरकाशी से राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय बड़ेथी, चिन्यालीसौड़ के प्रधानाध्यापक संजय कुमार कुकसाल को शैलेश मटियानी पुरस्कार मिलेगा।

हरिद्वार जिले के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय रोशनाबाद के प्रधानाध्यापक संजय कुमार, टिहरी जिले के राजकीय प्राथमिक विद्यालय उलाणा, कीर्तिनगर के प्रधानाध्यापक उत्तम सिंह राणा, चंपावत से राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बिसारी के सहायक अध्यापक रवीश चंद्र पंचौली, बागेश्वर से राजकीय जूनियर हाईस्कूल पिंगलो के सहायक अध्यापक सुरेश चंद्र सती पुरस्कार के लिए चुने गए।

पिथौरागढ़ से राजकीय प्राथमिक विद्यालय भट्टीगांव, बेरीनाग की प्रधानाध्यापिका गंगा आर्या, अल्मोड़ा से राजकीय जूनियर हाईस्कूल पौड़ा कोठार, ताड़ीखेत की सहायक अध्यापक यशोदा कांडपाल और नैनीताल से राजकीय प्राथमिक विद्यालय धुलई, भीमताल की प्रधानाध्यापिका डॉ. आशा बिष्ट को पुरस्कार मिलेगा।

 

माध्यमिक में उत्तरकाशी के राजकीय आदर्श कीर्ति इंटर कालेज के प्रवक्ता लोकेंद्रपाल सिंह परमार, पिथौरागढ़ से अटल उत्कृष्ट एसएसएसडीडीजे राजकीय इंटर कालेज बड़ाबे की सहायक अध्यापक दमयंती चंद, बागेश्वर के जेएस माजिला स्मारक राजकीय इंटर कालेज कांडा के प्रवक्ता त्रिभुवन चंद लोबियाल पुरस्कृत किए जाएंगे।

अल्मोड़ा से राजकीय इंटर कालेज स्यालीधार के प्रवक्ता डा प्रभाकर जोशी एवं ऊधमसिंहनगर से राजीव गांधी नवोदय विद्यालय खटीमा के प्रवक्ता निर्मल कुमार न्योलिया पुरस्कार के लिए चयनित हुए हैं।

 

Previous Post

Vasantotsav 2023: आज से वसंत उत्सव का आगाज, राजभवन में सजेगा फूलों का संसार, राज्यपाल करेंगे उद्घाटन

Next Post

Chardham Yatra 2023: घोड़ा-खच्चर से केदारनाथ यात्रा करना हुआ महंगा, जानें कितने बढ़े दाम

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

कुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव सख्त, समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश

कुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव सख्त, समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश

October 8, 2026
TET परीक्षा में मुन्ना भाई का खुलासा, उत्तराखंड बेरोजगार संघ की शिकायत पर कार्रवाई

TET परीक्षा में मुन्ना भाई का खुलासा, उत्तराखंड बेरोजगार संघ की शिकायत पर कार्रवाई

September 29, 2026
7 हजार बीघा जमीन के आरोपों पर UIIDB का जवाब, बोले- दावा काल्पनिक

7 हजार बीघा जमीन के आरोपों पर UIIDB का जवाब, बोले- दावा काल्पनिक

September 14, 2026
कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए भूमि घोटाले और कॉरपोरेट हितों को बढ़ावा देने के आरोप

कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए भूमि घोटाले और कॉरपोरेट हितों को बढ़ावा देने के आरोप

September 12, 2026
400 करोड़ खर्च के बाद भी खेत सूखे, PMKSY की ड्रिप सिंचाई पर उठे सवाल

400 करोड़ खर्च के बाद भी खेत सूखे, PMKSY की ड्रिप सिंचाई पर उठे सवाल

September 12, 2026
बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

September 1, 2026
Next Post
Chardham Yatra 2023: घोड़ा-खच्चर से केदारनाथ यात्रा करना हुआ महंगा, जानें कितने बढ़े दाम

Chardham Yatra 2023: घोड़ा-खच्चर से केदारनाथ यात्रा करना हुआ महंगा, जानें कितने बढ़े दाम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.