• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

Uttarkashi Tunnel Rescue: महज पांच मीटर दूरी पर हैं श्रमिक, जल्द आ सकते हैं बाहर

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
November 28, 2023
in Uttarakhand
0
Uttarkashi Tunnel Rescue: महज पांच मीटर दूरी पर हैं श्रमिक, जल्द आ सकते हैं बाहर
0
SHARES
22
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी सुरंग हादसे में पिछले 17 दिनों से 41 जिंदगियां फंसी हुई हैं। दीपावली पर हुए इस हादसे में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है, लेकिन सफलता अभी तक नहीं मिली है। आज 17वें दिन मैनुअल ड्रिलिंग के जरिए मजदूरों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है, लेकिन हर बार कोई न कोई बाधा आने से सफलता नहीं मिल रही। रेस्क्यू का आज 17वां दिन है।

घटना स्थल पर पहुचें सीएम धामी 

मंगलवार को तड़के ही रेस्क्यू शुरू हुआ तो खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी घटनास्थल पर पहुंचे। सीएम धामी ने रेस्क्यू का जायजा लिया। मीडिया से बात करते हुए सीएम धामी ने कहा कि सभी इंजीनियर, विशेषज्ञ और अन्य लोग पूरी ताकत से काम कर रहे हैं। अभी तक पाइप 52 मीटर अंदर तक चला गया है। जिस तरह से काम चल रहा है, हमें उम्मीद है कि जल्द ही कोई सफलता मिलेगी।

ठीक हैं श्रमिक

सीएम धामी ने कहा कि जैसे ही पाइप मलबे को हटाकर अंदर जाएगा, वैसे ही श्रमिकों को बाहर लाने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। उन्होंने बताया कि अंदर फंसे हुए सभी श्रमिक ठीक हैं। रेस्क्यू तेजी से चल रहा है जल्द ही सफलता मिलेगी।

सुरंग के बाहर बढ़ी हलचल
जैसे-जैसे टीम मजदूरों के नजदीक पहुंच रही है वैसे-वैसे सुरंग के बाहर हलचल भी बढ़ गई है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री रिटायर्ड जनरल वीके सिंह भी सिलक्यारा पहुंचे हैं। वह मैन्युअल ड्रिलिंग का जायजा लेने के लिए सुरंग के अंदर गए हैं।

52 मीटर तक तैयार हुआ एस्केप पैसेज
सीएम धामी ने कहा कि सुरंग के अंदर एस्केप पैसेज 52 मीटर तक तैयार कर लिया गया है। 57 मीटर पर एस्केप पैसेज आर-पार हो जाएगा। अब मेटल के टुकड़े मिलना कम हो गए हैं। इसलिए जल्द रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा होने की उम्मीद है।

परिजनों ने शुरू की तैयारी
फंसे हुए 41 मजदूरों के परिजनों को तैयार रहने और मजदूरों के कपड़े और बैग तैयार रखने को कहा गया है। मजदूरों को रेस्क्यू कर बाहर निकालकर चिन्यालीसौड़ अस्पताल ले जाया जाएगा।

Previous Post

26/11 Mumbai Attacks: जब खून से सन गई थी मायानगरी; देश के बहादुर जवानों ने किया था आतंकियों का डटकर सामना, कई बेगुनाहों की बचाई थी जान, पढ़ें

Next Post

प्रधानमंत्री मोदी ने फोन पर ली रेस्क्यू मिशन की जानकारी सीएम बोले- “दे रहें हैं अपना बेस्ट “

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

September 1, 2026
क्या मोदी-शाह के कार्यक्रमों में सरकारी संसाधनों का मनमाना इस्तेमाल हुआ? भुगतान ना होने पर उठे सवाल

क्या मोदी-शाह के कार्यक्रमों में सरकारी संसाधनों का मनमाना इस्तेमाल हुआ? भुगतान ना होने पर उठे सवाल

August 5, 2026
सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

July 19, 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

July 14, 2026
BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

July 12, 2026
Chardham Yatra 2024: बाबा केदार के धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, श्रद्धालुओं की संख्या दो लाख पर

EXclusive -केदारनाथ VIP खर्च मामला: शासन की जांच में वित्तीय अनियमितता की पुष्टि, BKTC के तीन तत्कालीन अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

July 11, 2026
Next Post
प्रधानमंत्री मोदी ने फोन पर ली रेस्क्यू मिशन की जानकारी सीएम बोले- “दे रहें हैं अपना बेस्ट “

प्रधानमंत्री मोदी ने फोन पर ली रेस्क्यू मिशन की जानकारी सीएम बोले- “दे रहें हैं अपना बेस्ट “

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.