• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

मजदूर पिता का नाम किया रोशन, विदेश में जयप्रकाश ने जीता मेडल, कर्ज लेकर भेजा था खेलने

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
March 3, 2023
in Uttarakhand, मिसाल
0
मजदूर पिता का नाम किया रोशन, विदेश में जयप्रकाश ने जीता मेडल, कर्ज लेकर भेजा था खेलने
0
SHARES
88
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

प्रतिभा हो तो रास्ते भी निकल आते हैं और मंजिल भी जरूर मिलती है। देवभूमि के होनहार बेटे जयप्रकाश ने यह साबित कर दिखाया है। थाईलैंड में आयोजित जु-जित्सू एशियन चैंपियनशिप ने पदक जीत जयप्रकाश ने उत्तराखंड के साथ ही देश का भी मान बढ़ाया है।

56 किलो भार वर्ग में जीता पदक

थाईलैंड में आयोजित जु-जित्सू एशियन चैंपियनशिप देश भर से छह खिलाड़ियों ने कांस्य पदक जीतकर नाम रोशन किया है। इसमें तीन उत्तराखंड से हैं। जयप्रकाश भी इन्हीं खिलाड़ियों में से एक हैं। जयप्रकाश ने 56 किलो भार वर्ग में पदक जीतकर दुनिया में भारत का नाम रोशन किया है।

मता-पीता ने कर्ज लेकर भेजा था खेलने

उधमसिंहनगर के रुद्रपुर निवासी जयप्रकाश के माता पिता ने अपने बेटे को कर्ज लेकर विदेश चैंपियनशिप खेलने भेजा था। जयप्रकाश के पिता मजदूरी करते हैं और बेटे को विदेश भेजने के लिए 90 हजार रुपये जुटाना उनके लिए मुश्किल था। फिर खेल प्रेमी आगे आए और मदद जुटाई। मां ने भी महिला समूह से रुपये उधार लेकर बेटे को रवाना किया। आखिरकार जयप्रकाश ने अपनी प्रतिभा के बूते बेहतरीन कर कांस्य पदक जीतकर दिखा दिया।

भारत के 34 खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग

बैंकाक (थाइलैंड) में 24 से 28 फरवरी तक जु-जित्सू एशियन चैंपियशिप हुई। जु–जित्सू एसोसिएशन आफ इंडिया के अध्यक्ष रेंशी विनय कुमार जोशी ने बताया कि जु–जित्सू इंटरनेशनल फेडरेशन व जु–जित्सू एशियन यूनियन की तरफ से आयोजित प्रतियोगिता में एशिया के 30 देशों के 500 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। भारत से 34 खिलाड़ी बैंकाक पहुंचे थे। इसमें उत्तराखंड से रुद्रपुर के बुक्सौरा गांव निवासी जयप्रकाश, हल्द्वानी की नव्या पांडेय और आदर्श शर्मा ने बेहतरीन प्रदर्शन कर कांस्य पदक जीता। विजेता खिलाड़ियों को चीन के होंगझाऊ शहर में आयोजित होने वाले एशियन गेम्स में शामिल किया जाएगा।

Previous Post

Uttarakhand Weather: मैदान से पहाड़ तक चढ़ने लगा पारा, 30 डिग्री पार पहुंचा तापमान

Next Post

Vasantotsav 2023: आज से वसंत उत्सव का आगाज, राजभवन में सजेगा फूलों का संसार, राज्यपाल करेंगे उद्घाटन

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

February 12, 2026
एमपीजी कॉलेज मसूरी: प्रबंधन समिति के गठन में भारी अनियमितताएं

एमपीजी कॉलेज मसूरी: प्रबंधन समिति के गठन में भारी अनियमितताएं

February 12, 2026
उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारीयों ने किया राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का स्वागत,राज्यसभा में उठाया उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी और कोटद्वार के बेटे दीपक को न्याय दिलाने का मामला

उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारीयों ने किया राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का स्वागत,राज्यसभा में उठाया उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी और कोटद्वार के बेटे दीपक को न्याय दिलाने का मामला

February 7, 2026
जंगली जानवरों से कृषि फसलों की सुरक्षा के लिए दिया जाए बजट: कृषि मंत्री गणेश जोशी

जंगली जानवरों से कृषि फसलों की सुरक्षा के लिए दिया जाए बजट: कृषि मंत्री गणेश जोशी

January 3, 2026
उत्तराखंड में जश्न की शाम रिकॉर्ड तोड़ छलके जाम, 600 से ज्यादा वन-डे बार लाइसेंस हुए जारी

उत्तराखंड में जश्न की शाम रिकॉर्ड तोड़ छलके जाम, 600 से ज्यादा वन-डे बार लाइसेंस हुए जारी

January 3, 2026
Next Post
Vasantotsav 2023: आज से वसंत उत्सव का आगाज, राजभवन में सजेगा फूलों का संसार, राज्यपाल करेंगे उद्घाटन

Vasantotsav 2023: आज से वसंत उत्सव का आगाज, राजभवन में सजेगा फूलों का संसार, राज्यपाल करेंगे उद्घाटन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.