• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

Chardham Yatra 2023: चारधाम यात्रा का आज होगा समापन, शीतकाल के लिए आज बंद होंगे भगवान बद्री-विशाल के कपाट

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
November 18, 2023
in Uttarakhand
0
Chardham Yatra 2023: चारधाम यात्रा का आज होगा समापन, शीतकाल के लिए आज बंद होंगे भगवान बद्री-विशाल के कपाट
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

चमोली। बदरीनाथ धाम के कपाट आज शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे।कपाट बंद होने के बाद इस वर्ष की चारधाम यात्रा का समापन भी हो जाएगा। कपाट बंद होने से पहले मुख्य पुजारी रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी स्त्री वेश धारण कर माता लक्ष्मी की प्रतिमा को भगवान बदरी-विशाल के धाम के गर्भगृह में प्रतिष्ठापित करेंगे। जिसके बाद पुजारी उद्धव जी व कुबेर जी को मंदिर प्रांगण में लाएंगे। दोपहर 3:33 बजे पर भगवान बदरीनाथ के कपाट बंद कर दिए जाएंगे। वहीं भगवान बदरी-विशाल के कपाट बंद होने के बाद लोगों को मंदिर तक जाने की अनुमति नहीं दी जाती है। इस दौरान बदरीनाथ धाम को गेंदे के फूलों से सजाया गया है।

बदरीनाथ धाम में भगवान विष्णु नर और नारायण रूप में विराजमान हैं। धाम में भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी, भगवान गणेश, कुबेर और उद्धव के विग्रह भी विराजित हैं। इसलिए बदरीनाथ के कपाट बंद करने समय पुजारी (रावल) को स्त्री की तरह श्रृंगार करना पड़ता है। वहीं उद्धव जी भगवान कृष्ण के बाल सखा होने के साथ-साथ उनसे उम्र में बड़े भी हैं, जिससे रिश्ते में उद्धव जी माता लक्ष्मी के जेठ हुए। हिंदू धर्म में बहू जेठ के सामने नहीं आती है, जिस कारण मंदिर से उद्धव जी के बाहर आने के बाद ही माता लक्ष्मी मंदिर में विराजित होती हैं। माता लक्ष्मी की विग्रह डोली को पर पुरुष न छुए, इसलिए मंदिर के पुजारी को स्त्री वेश धारण कर माता के विग्रह को उठाते हैं. यह परंपरा अतीत से चली आ रही है।

बता दें कि भगवान बदरी-विशाल के कपाट शीतकाल के लिए श्रद्धालुओं के लिए दोपहर 3:33 पर कपाट बंद कर दिए जाएंगे. शुक्रवार को धाम में शाम करीब 10 हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। बदरीनाथ धाम को 15 क्विंटल फूलों से भव्य रूप से सजाया गया है। इस साल 18 लाख 25 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने भगवान बदरी विशाल के दर्शन किए. वहीं 14 नवंबर से बदरीनाथ धाम में चल रही पंच पूजाओं में पहले दिन धाम में स्थित गणेश मंदिर,दूसरे दिन केदारेश्वर व आदि शंकराचार्य मंदिर और तीसरे दिन खड़क पूजा हुई।

इस मौके पर पुजारी ने माता लक्ष्मी की पूजा कर उन्हें कढ़ाई भोग अर्पित किया। इसके साथ ही इस साल की चारधाम यात्रा समापन हो जाएगी। कपाट बंद होने से पहले चल रहे पांचों प्रकार की पूजा के क्रम में धाम के मुख्य पुजारी रावल ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी ने स्त्री वेश धारण कर माता लक्ष्मी को बदरी विशाल के गर्भगृह में विराजने के लिए आमंत्रित किया।

Previous Post

Uttarkashi Tunnel Collapse: टनल हादसे में फंसे मजदूरों को करना होगा और इंतजार, पाइप से जोड़ने में लग रहा दो घंटे का समय 

Next Post

Baba Kedar: ओंकारेश्वर मंदिर में विराजमान हुए भगवान केदारनाथ, अगले छह महीने यहीं देंगे दर्शन

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

September 1, 2026
क्या मोदी-शाह के कार्यक्रमों में सरकारी संसाधनों का मनमाना इस्तेमाल हुआ? भुगतान ना होने पर उठे सवाल

क्या मोदी-शाह के कार्यक्रमों में सरकारी संसाधनों का मनमाना इस्तेमाल हुआ? भुगतान ना होने पर उठे सवाल

August 5, 2026
सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

July 19, 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

July 14, 2026
BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

July 12, 2026
Chardham Yatra 2024: बाबा केदार के धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, श्रद्धालुओं की संख्या दो लाख पर

EXclusive -केदारनाथ VIP खर्च मामला: शासन की जांच में वित्तीय अनियमितता की पुष्टि, BKTC के तीन तत्कालीन अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

July 11, 2026
Next Post
Baba Kedar: ओंकारेश्वर मंदिर में विराजमान हुए भगवान केदारनाथ, अगले छह महीने यहीं देंगे दर्शन

Baba Kedar: ओंकारेश्वर मंदिर में विराजमान हुए भगवान केदारनाथ, अगले छह महीने यहीं देंगे दर्शन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.