• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home स्पेशल

LPG Price Hike: होली के पहले आम आदमी को झटका, LPG सिलेंडर के दाम बढ़े

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
March 1, 2023
in स्पेशल
0
LPG Price Hike: होली के पहले आम आदमी को झटका, LPG सिलेंडर के दाम बढ़े
0
SHARES
4
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मार्च महीने के पहले दिन ही जनता को महंगाई का बड़ा झटका लगा है। घरेलू एलपीजी सिलेंडर और कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम में बड़ी वृद्धि की गई है। जिस कारण होली से ठीक पहले सरकार ने लोगों को मंहगाई का बड़ा झटका दिया है।

बता दें कि आज से घरेलू LPG सिलेंडर के दाम 50 रुपए तो कमर्शियल सिलेंडर के दाम 350 रुपए महंगा हो गया है। 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 350.50 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। इस बढ़ोतरी के साथ ही दिल्ली में 19 किलो के कमर्शियल सिलिंडर की कीमत बढ़कर 2119.50 हुई। एलपीजी गैस सिलेंडर की नई दरें आज से प्रभावी मानी जाएगी।

जुलाई 2022 में बढ़ाई गयी थीं कीमतें

इससे पहले तेल कंपनियों की तरफ से 6 जुलाई, 2022 को कीमत में इजाफा किया गया था। उस समय भी कंपनियों ने सिलेंडर की कीमत में 50 रुपए की बढ़ोतरी की थी और यह बढ़कर 1053 रुपए का हो गया था। इससे पहले साल 2022 में 14.2 किलो वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर करीब 154 रुपए महंगा हुआ था। वहीं, ठीक इसके विपरीत 19 किलोग्राम वाला सिलेंडर 357 रुपए सस्ता हुआ था। इस दौरान 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के रेट में कुल 18 बार बदलाव हुए। इसमें 12 बार सिलेंडर सस्ता हुआ और 6 बार महंगा हुआ।

किस शहर में क्या है LPG सिलेंडर के दाम  

दिल्ली में कमर्शियल LPG सिलेंडर 1769 रुपए की जगह अब 2119.5 रुपए में उपभोक्ताओं को मिलेगा। कोलकाता में इसकी कीमत 1870 रुपए थी, जो अब 2221. 5 रुपए हो गयी है। मुंबई में इसकी कीमत 1721 से बढ़कर अब 2071.50 रुपए हो गयी है। चेन्नई में 1917 रुपए का मिलने वाला सिलेंडर अब 2268 रुपए में मिलेगा। 14.2 किलो वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर दिल्ली में 1053 की जगह अब 1103 रुपए में मिलेगा। मुंबई में यह सिलेंडर 1052. 50 की जगह 1102.5 रुपए में जबकि कोलकाता में 1079 की जगह अब 1129 रुपये में उपभोक्ताओं को मिलेगा। चेन्नई में 1068.50 रुपए की जगह आज से 1118. 5 रुपए में घरेलू एलपीजी सिलेंडर मिलेगा।

Previous Post

शारदा नदी में नहाने गए दो किशोर डूबे, नहीं मिला कोई सुराग

Next Post

Chardham Yatra 2023: पुलिस- प्रशासन ने यातायात रूट का खींचा खाका, यह है तैयारी

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

मुख्यमंत्री की पहल को पलीता लगता पर्यटन विभाग   ऐसे कैसे बनेगा CM का ‘आदर्श चंपावत’

मुख्यमंत्री की पहल को पलीता लगता पर्यटन विभाग  ऐसे कैसे बनेगा CM का ‘आदर्श चंपावत’

December 5, 2025

ऑफिशियल वेबसाइट की ऑफिशियल बेइज्जती!

November 18, 2025
जब सचिव बना सत्ता का सर्विस बॉय

जब सचिव बना सत्ता संघर्ष का सर्विस बॉय

November 14, 2025
त्रिवेंद्र ने धामी के फैसले को बताया गलत”

त्रिवेंद्र ने धामी के फैसले को बताया गलत”

May 23, 2025
मुख्यमंत्री और मंत्री आमने सामने?

मुख्यमंत्री और मंत्री आमने सामने?

May 3, 2025
धाम के नाम का कानून लागू हो पाएगा?

धाम के नाम का कानून लागू हो पाएगा?

July 21, 2024
Next Post
Chardham Yatra 2023: पुलिस- प्रशासन ने यातायात रूट का खींचा खाका, यह है तैयारी

Chardham Yatra 2023: पुलिस- प्रशासन ने यातायात रूट का खींचा खाका, यह है तैयारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.