• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

रुद्रप्रयाग में हादसा: चाय की दुकान के ऊपर पेड़ गिरने से पिता की मौत, बेटा घायल

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
November 2, 2023
in Uttarakhand
0
रुद्रप्रयाग में हादसा: चाय की दुकान के ऊपर पेड़ गिरने से पिता की मौत, बेटा घायल
0
SHARES
51
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग में आज सुबह तड़के एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक दुकान के ऊपर बांज का पेड़ गिरने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

बता दें कि आज सुबह तड़के 3 बजे रुद्रप्रयाग जिले के गौरीकुंड केदारनाथ पैदल मार्ग पर छोड़ी गदेरे के नजदीक पैदल मार्ग पर बांज का सूखा पेड़ गिर गया। बांज का सूखा पेड़ चाय की झोपड़ीनुमा दुकान के ऊपर गिरा। दुकान में उस समय विक्रम लाल और दीपक मौजूद थे। दोनों गहरी नींद में सो रहे थे। बांज का भारी भरकम पेड़ गिरने से विक्रम लाल की मौत हो गई। विक्रम लाल की उम्र 58 साल थी। वो रुद्रप्रयाग जिले के अगस्त्यमुनि क्षेत्र में वीरो देवल के रहने वाले थे। विक्रम लाल गौरीकुंड केदारनाथ पैदल मार्ग पर चाय की दुकान चलाते थे। केदारनाथ धाम आने जाने वाले तीर्थयात्री उनकी दुकान पर चाय नाश्ता किया करते थे। दुकान में विक्रम लाल के साथ मौजूद दीपक गंभीर रूप से घायल हुआ है। दीपक विक्रम लाल का बेटा है। दीपक की उम्र 24 वर्ष है।

एसडीआरएफ और पुलिस ने किया रेस्क्यू

गौरीकुंड केदारनाथ पैदल मार्ग पर चाय की दुकान के ऊपर पेड़ गिरने की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंची। आनन फानन में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। रेस्क्यू टीम ने देखा कि विक्रम लाल की अधिक चोट लगने से मौत हो चुकी है। विक्रम लाल का बेटा दीपक गंभीर रूप से घायल मिला। दीपक को तत्काल रेस्क्यू करके अस्पताल भिजवाया गया। दीपक का इलाज चल रहा है।

Previous Post

सीएम धामी के अहमदाबाद रोड शो में हुए 20 करोड़ के साइन

Next Post

Uttarakhand: आज लगेगा बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र शास्त्री का दरबार, यह है पार्किंग और रूट प्लान

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

July 4, 2026
धामी सरकार में ईमानदार अफसरों को सजा, विवादित अफसरों को इनाम? दो फैसलों ने ‘जीरो टॉलरेंस’ की पोल खोल दी!

धामी सरकार में ईमानदार अफसरों को सजा, विवादित अफसरों को इनाम? दो फैसलों ने ‘जीरो टॉलरेंस’ की पोल खोल दी!

July 3, 2026
क्या कांग्रेस की रणनीतिक चुप्पी भाजपा को दिलाएगी एक और जीत?

क्या कांग्रेस की रणनीतिक चुप्पी भाजपा को दिलाएगी एक और जीत?

July 3, 2026
इन्वेस्टिगेशन: ‘डेमोग्राफिक चेंज’ और ‘लैंड जिहाद’—सरकारी फाइलों में कोई अस्तित्व नहीं

इन्वेस्टिगेशन: ‘डेमोग्राफिक चेंज’ और ‘लैंड जिहाद’—सरकारी फाइलों में कोई अस्तित्व नहीं

May 6, 2026
नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

March 24, 2026
जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

March 19, 2026
Next Post
Uttarakhand: आज लगेगा बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र शास्त्री का दरबार, यह है पार्किंग और रूट प्लान

Uttarakhand: आज लगेगा बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र शास्त्री का दरबार, यह है पार्किंग और रूट प्लान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.