• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

जमीन को लेकर विवाद में भिड़े दो परिवार, जमकर चले लाठी डंडे, वीडियो वायरल

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
February 28, 2023
in Uttarakhand
0
जमीन को लेकर विवाद में भिड़े दो परिवार, जमकर चले लाठी डंडे, वीडियो वायरल
0
SHARES
4
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रुड़की। सोशल मीडिया पर एक मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में कुछ लोग लाठी-डंडे और लात घूसों से मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं मारपीट का वीडियो मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का बताया जा रहा है। बताया गया है कि इस मारपीट में कई लोग घायल भी हुए हैं। जानकारी मिली है कि यह मारपीट रास्ते के विवाद को लेकर हुई है, हालांकि पुलिस को इस मामले में अभी तक तहरीर नहीं मिली है।

जानकारी के मुताबिक रुड़की की मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के बिझोली गांव निवासी दो भाइयों की पीरपुरा गांव के पास खेत की जमीन है। दोनों भाइयों का इस जमीन को लेकर बंटवारे की बात सामने आई है।  कुछ दिन पहले को दोनों भाइयों में इसी जमीन में रास्ते को लेकर विवाद हो गया।  बताया गया कि पहले तो दोनों परिवारों में कहासुनी हुई, लेकिन मामला इतना बढ़ गया कि दोनों परिवारों की तरफ से लाठी-डंडे और लात घुसे चलने लगे। इसी दौरान किसी ने मारपीट का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं भी एक दूसरे पर हमला कर रही हैं। बताया गया है कि इस मारपीट में तीन लोग घायल हुए हैं, हालांकि पुलिस को अभी तक इस मामले में किसी भी पक्ष की तरफ से तहरीर नहीं मिली है। वहीं पुलिस ने वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए मामले की छानबीन शुरू कर दी है। साथ ही पुलिस वीडियो में मारपीट कर रहे लोगों की शिनाख्त करने में जुट गई है।

एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह ने बताया कि मीडिया कर्मियों के माध्यम से उन्हें इस मारपीट की वीडियो की जानकारी मिली है। उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो में परिवार के ही कुछ लोग आपस में मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। एसपी देहात में बताया कि वायरल वीडियो के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी कि वायरल वीडियो कौनसी जगह का है और किस बात पर इन लोगों में मारपीट हुई है।

Previous Post

उत्तराखंड में 62% कम बारिश, गर्मी से पहले पेयजल संकट की आहट!

Next Post

सीएम धामी के हल्द्वानी दौरे का यूथ कांग्रेस करेगी विरोध

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

September 1, 2026
क्या मोदी-शाह के कार्यक्रमों में सरकारी संसाधनों का मनमाना इस्तेमाल हुआ? भुगतान ना होने पर उठे सवाल

क्या मोदी-शाह के कार्यक्रमों में सरकारी संसाधनों का मनमाना इस्तेमाल हुआ? भुगतान ना होने पर उठे सवाल

August 5, 2026
सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

July 19, 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

July 14, 2026
BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

July 12, 2026
Chardham Yatra 2024: बाबा केदार के धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, श्रद्धालुओं की संख्या दो लाख पर

EXclusive -केदारनाथ VIP खर्च मामला: शासन की जांच में वित्तीय अनियमितता की पुष्टि, BKTC के तीन तत्कालीन अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

July 11, 2026
Next Post
सीएम धामी के हल्द्वानी दौरे का यूथ कांग्रेस करेगी विरोध

सीएम धामी के हल्द्वानी दौरे का यूथ कांग्रेस करेगी विरोध

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.