• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

UKPSC Exam Update: हर साल होगी PCS परीक्षाएं, UPSC एग्जाम पैटर्न होना लागू

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
February 28, 2023
in Uttarakhand
0
UKPSC Exam Update: हर साल होगी PCS परीक्षाएं, UPSC एग्जाम पैटर्न होना लागू
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग अब पीसीएस की परीक्षा हर साल कराएगा। वहीं, आयोग ने तय किया है कि पीसीएस परीक्षाओं में संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा का पैटर्न लागू किया जाएगा। इसका प्रस्ताव पास कर आयोग ने शासन को भेज दिया है। उधर, शासन ने भी अगली पीसीएस परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी है।

इस साल से होगी शुरुआत

आयोग ने ये फैसला अभ्यर्थियों को राज्य सिविल सेवा के अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध कराने के लिए पीसीएस परीक्षा का आयोजन प्रतिवर्ष कराए जाने का फैसल लिया है। इसकी शुरुआत इसी साल से होगी। आगामी पीसीएस प्रीलिमिनरी एग्जाम 2023 को जुलाई 2023 में कराया जाएगा।

UPSC पैटर्न पर बनेगा सिलेबस

आगामी पीसीएस परीक्षा 2023 से परीक्षा पाठ्यक्रम को संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा के पैटर्न के अनुसार बनाया जाएगा। इसके लिए आयोग ने अनुमोदन प्रदान कर दिया गया है और इसकी संस्तुति उत्तराखंड शासन की ओर से दे दी गई है।

पीसीएस परीक्षाओं के बीच रहा पांच साल का अंतर

राज्य लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि पिछली पीसीएस मुख्य परीक्षा वर्ष 2017 में हुई थी। अब पीसीएस मुख्य परीक्षा 2023 में हुई है। दो पीसीएस परीक्षाओं के बीच पांच साल का अंतर है। लिहाजा, आयोग ने तय किया है कि अब दो पीसीएस परीक्षाओं के बीच यह अंतर नहीं होगा। बल्कि पीसीएस-जे और यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की भांति आयोग पीसीएस परीक्षा भी हर साल कराएगा। इसका प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। इस नाते इस साल की पीसीएस प्री परीक्षा जुलाई माह में प्रस्तावित है।

मार्च और अप्रैल में होंगी ये परीक्षाएं

  • 5 मार्च, 2023 को कनिष्ठ सहायक परीक्षा का आयोजन राज्य के लगभग 412 परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा, जिसमें 145239 परीक्षार्थी भाग लेंगे।
  • 9 अप्रैल, 2023 को वन आरक्षी परीक्षा 617 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी, जिसमें 206431 परीक्षार्थी होंगे।
  • 23 अप्रैल, 2023 को सहायक लेखाकार परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
  • उत्तराखंड न्यायिक सेवा (सिविल जज) परीक्षा 2023 के लिए 30 अप्रैल 2023 को प्रारम्भिक परीक्षा का आयोजन होगा। इसको लेकर फरवरी, 2023 मेंही रिक्ति विज्ञापन जारी किया जाएगा।

 

Tags: #UKPSC #MAINSEXAM #PREEXAM #UTTARAKHANDPUBLICSERVICECOMMISSION #UKPSCEXAMUPDATE #EXAM #UTTARAKHANDNEWS
Previous Post

उत्तराखंड के विकास में महिलाओं का अहम योगदान, दो महिला सरपंचों को मिलेगा स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान

Next Post

मधुमक्खियों का एम्स के नर्सिंग स्टाफ पर अटैक, शरीर से निकाले 300 डंक, ICU मे भर्ती

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

July 19, 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

July 14, 2026
BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

July 12, 2026
Chardham Yatra 2024: बाबा केदार के धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, श्रद्धालुओं की संख्या दो लाख पर

EXclusive -केदारनाथ VIP खर्च मामला: शासन की जांच में वित्तीय अनियमितता की पुष्टि, BKTC के तीन तत्कालीन अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

July 11, 2026
आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

July 8, 2026
बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

July 4, 2026
Next Post
मधुमक्खियों का एम्स के नर्सिंग स्टाफ पर अटैक, शरीर से निकाले 300 डंक, ICU मे भर्ती

मधुमक्खियों का एम्स के नर्सिंग स्टाफ पर अटैक, शरीर से निकाले 300 डंक, ICU मे भर्ती

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.