• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
Advertisement
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

टिहरी के घुत्तू भिलंग में जोशीमठ जैसे हालात, आधा दर्जन गांवों में बड़ी दरार

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
October 9, 2023
in Uttarakhand
0
टिहरी के घुत्तू भिलंग में जोशीमठ जैसे हालात, आधा दर्जन गांवों में बड़ी दरार
0
SHARES
4
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

टिहरी। उत्तराखंड में लगातार हो रहे विकास कार्यों के कारण लोगों को विकास से पहले विनाश को झेलना पड़ रहा है। प्रदेश भर में आज अलग-अलग जिलों से घरों में दरारें पड़ने की खबरें विगत वर्षों से काफी अधिक देखने को मिल रही है। वहीं टिहरी जनपद के सीमांत घनसाली विधानसभा के भिलंग पट्टी के आधा दर्जन से अधिक गांवों में विगत दिनों से भू-धंसाव और घरों पर दरार पड़ने से ग्रामीणों में खौफ का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों के घरों में बड़ी-बड़ी दरारें और खेतों में एक फीट चौड़ी दरार नजर आ रही है। चंदला, सिंधवाल गांव, वीना, भाट्टगांव, अंकवाण गांव, सरोला, जोगियाड़ा, घुघू भेल, मलेथा, कठवाड़ सहित आधा दर्जन से अधिक गांवों के लोग भू-धंसाव और दरारों से डरे और सहमे हुए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि भिलंगना हइड्रो पावर की निर्मित टनल के कारण भू-धंसाव की बनी हुई। प्रशासन और भूगर्भीय वैज्ञानिकों की टीम ने गांव में पंहुची और उन्होंने गांव का दौरा किया।

टिहरी जनपद के भिलंगना ब्लॉक स्थित सीमांत गांव के लोग लगातार हो रहे भू-धंसाव के कारण सहमें व डरे हुए हैं। ग्रामीणों के घरों में बड़ी-बड़ी दरारें व खेतों में एक फीट चौड़ी दरार नजर आ रही है। चंदला, सिंधवाल गांव, वीना, भाट्टगांव, अंकवाण गांव, सरोला, जोगियाड़ा, घुघू भेल, मलेथा, कठवाड़ सहित आधा दर्जन से अधिक गांवों के लोग भू धंसाव व दरारों से डरे व सहमें हुए हैं।

ग्रामीण भजन रावत, प्रेम सिंह व ग्राम प्रधान पवन पंवार ने बताया कि 24 मेगावाट की भिलंगना हाइड्रोपॉवर की जल विद्युत परियोजना की टनल गांव के ठीक नीचे गुजर रही है जिस कारण इन गांवों में भू-धंसाव व दरारें पड़ गई है। वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार प्रशासन व जल विद्युत परियोजना के अधिकारियों को इस संबंध में अवगत कराया गया, लेकिन ग्रामीणों की सुध तक नहीं ली जा रही है।भिलंग पट्टी के कई गांवों में भू-धंसाव व दरारें पड़ने की सूचना के बाद तहसील प्रशासन व भूगर्भीय वैज्ञानिकों की टीम ने गांव का दौरा कर भू-धंसाव व दरारें वाले स्थानों का निरीक्षण किया। तहसीलदार महेशा शाह ने कहा कि गांव का निरीक्षण के दौरान खेतों व मकानों में एक फीट से अधिक दरारें दिखाई दे रही है, रिपोर्ट उपजिलाधिकारी को प्रेषित की जाएगी, भूगर्भीय वैज्ञानिक अमित गौरव ने बताया कि गांव का दौरा किया गया और भू-धंसाव व दरारें गांव में दिखाई दे रही है जिसकी रिपोर्ट जल्द तैयार कर जिलाधिकारी को प्रेषित की जाएगी।

चमोली के जोशीमठ में हुई भूस्खलन की घटना से देश दुनिया वाकिफ है, जबकि टिहरी के गुल्लर व भिलंग पट्टी में भी पिछले वर्ष इस तरह की खबरें सामने आई है और अब भिलंग पट्टी के आधा दर्जन से अधिक गांवों के लोगों के लिए आने वाला समय किसी मुसीबत से कम नहीं है। ग्रामीण जहां एक तरफ विस्थापन की मांग कर रहे हैं वहीं भविष्य में इस भू-धंसाव से घुत्तू बाजार सहित घनसाली तक नदी किनारे बसे लोगों के लिए भी बड़ी आफत के संकेत हैं।

Tags: #atmosphere #villagers #landslides #cracks #houses #houses #sinking #tehri #uttarakhand#cracks#developmentwork #Uttarakhand#houses #state  #villages #BhilangPatti #Ghansali #assembly #Tehri  #district#people #destruction #development
Previous Post

एक ही पोर्टल पर युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर, सीएम धामी ने किया रोजगार प्रयाग पोर्टल का शुभारंभ

Next Post

हेमकुंड साहिब की यात्रा: पाकिस्तान के तीर्थयात्रियों का वाहन हादसे का शिकार, ऐसे बची जान

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

कुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव सख्त, समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश

कुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव सख्त, समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश

October 8, 2026
TET परीक्षा में मुन्ना भाई का खुलासा, उत्तराखंड बेरोजगार संघ की शिकायत पर कार्रवाई

TET परीक्षा में मुन्ना भाई का खुलासा, उत्तराखंड बेरोजगार संघ की शिकायत पर कार्रवाई

September 29, 2026
7 हजार बीघा जमीन के आरोपों पर UIIDB का जवाब, बोले- दावा काल्पनिक

7 हजार बीघा जमीन के आरोपों पर UIIDB का जवाब, बोले- दावा काल्पनिक

September 14, 2026
कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए भूमि घोटाले और कॉरपोरेट हितों को बढ़ावा देने के आरोप

कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए भूमि घोटाले और कॉरपोरेट हितों को बढ़ावा देने के आरोप

September 12, 2026
400 करोड़ खर्च के बाद भी खेत सूखे, PMKSY की ड्रिप सिंचाई पर उठे सवाल

400 करोड़ खर्च के बाद भी खेत सूखे, PMKSY की ड्रिप सिंचाई पर उठे सवाल

September 12, 2026
बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

September 1, 2026
Next Post
हेमकुंड साहिब की यात्रा: पाकिस्तान के तीर्थयात्रियों का वाहन हादसे का शिकार, ऐसे बची जान

हेमकुंड साहिब की यात्रा: पाकिस्तान के तीर्थयात्रियों का वाहन हादसे का शिकार, ऐसे बची जान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.