• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

चारों धामों में कैमरा होगा बैन, सीधे दान दक्षिणा भी नहीं ले पाएंगे पुजारी

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
February 25, 2023
in Uttarakhand
0
चारों धामों में कैमरा होगा बैन, सीधे दान दक्षिणा भी नहीं ले पाएंगे पुजारी
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

अगर आप यूट्यूबर हैं या फिर मोबाइल से चारधाम यात्रा के दौरान अपनी तस्वीरें या वीडियो बनाकर सोशल मीडिया अपलोड करना चाहते हैं तो इस बार आप ऐसा नहीं पाएंगे। चारों धामों में पूरी तरह से मोबाइल और कैमरा प्रतिबंधित किया जाने पर चर्चा चल रही है। जिसके बाद विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ और बदरीनाथ मंदिर में दर्शन करने आ रहे श्रद्धालुओं के लिए कुछ गाइडलाइन जारी हो सकती हैं।

बदरी-केदार मंदिर समिति ने किया कई मंदिरों का भ्रमण

दरअसल, बदरी-केदार मंदिर समिति के पदाधिकारियों नेदेश के बड़े धार्मिक स्थलों- वैष्णो देवी मंदिर, तिरुपति बालाजी, सोमनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर सहित कई मंदिरों का दौरा किया था। मंदिर समिति यह जानने की कोशिश कर रही थी कि देश के तमाम बड़े मंदिरों में किस तरह की व्यवस्था है और कैसे वहां की मंदिर समिति अपने कामकाज का संचालन करती है।

मोबाइल और कैमरा पर होगा बैन

देश के इन 4 बड़े व प्रसिद्ध मंदिरों से अनुभव लेकर लौटी बदरी-केदार मंदिर समिति की टीम ने सबसे पहला प्रस्ताव चारों धामों में पूरी तरह से मोबाइल और कैमरा प्रतिबंधित किया जाने का दिया है। गौरतलब हो कि यूट्यूब और रील्स के बढ़ते चलन के बाद पिछली चारधाम यात्रा के दौरान कई ब्लॉगर और यूट्यूबर केदारनाथ मंदिर परिसर से तरह-तरह के वीडियो और रील्स बनाकर सोशल मीडिया पर डाल रहे थे, जिसके बाद इसका काफी विरोध भी हुआ था। ऐसे में मंदिर समिति चारों धामों में मोबाइल और कैमरे पर पूर्णरूप से प्रतिबंध लगा सकती है।

दान दक्षिणा नहीं ले पाएंगे पुजारी

इसके साथ ही चारों धामों में देश के बड़े चार धार्मिक स्थलों की तरह ही कोई भी पुजारी सीधे दान दक्षिणा नहीं ले पाएगा। मंदिर समिति आने वाले समय में इस तरह की व्यवस्था भी करने जा रही है।

ड्रेस कोड भी हो सकता हैलागू

मंदिर समिति ने यह भी तय किया है कि मंदिरों में बैठने वाले आचार्य और पुजारियों का भी एक जैसा ड्रेस कोड होगा। मौजूदा समय में पुजारी अलग अलग तरीके के कपड़े पहनकर मंदिरों में पूजा पाठ करवाते हैं। खास बात यह है कि हो सकता है कि मंदिर में आने जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए ड्रेस कोड भी लागू हो जाए। हालांकि अभी इस पर सिर्फ चर्चा हुई है, कोई फैसला नहीं हुआ है। वहीं मंदिर समिति चाहती है कि श्रद्धालुओं से ड्रेस कोड का पालन तब ही करवाया जा सकता है जब खुद मंदिर के पुजारी और आचार्य एक जैसी ड्रेस में मंदिरों में बैठे होंगे।

Previous Post

नया मोबाइल खरीदने के जश्न में इतनी पी शराब, जीवन से धोना पड़ा हाथ

Next Post

पौड़ी: नाबालिग के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को 24 घंटे में दबोचा

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

February 12, 2026
एमपीजी कॉलेज मसूरी: प्रबंधन समिति के गठन में भारी अनियमितताएं

एमपीजी कॉलेज मसूरी: प्रबंधन समिति के गठन में भारी अनियमितताएं

February 12, 2026
उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारीयों ने किया राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का स्वागत,राज्यसभा में उठाया उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी और कोटद्वार के बेटे दीपक को न्याय दिलाने का मामला

उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारीयों ने किया राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का स्वागत,राज्यसभा में उठाया उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी और कोटद्वार के बेटे दीपक को न्याय दिलाने का मामला

February 7, 2026
जंगली जानवरों से कृषि फसलों की सुरक्षा के लिए दिया जाए बजट: कृषि मंत्री गणेश जोशी

जंगली जानवरों से कृषि फसलों की सुरक्षा के लिए दिया जाए बजट: कृषि मंत्री गणेश जोशी

January 3, 2026
उत्तराखंड में जश्न की शाम रिकॉर्ड तोड़ छलके जाम, 600 से ज्यादा वन-डे बार लाइसेंस हुए जारी

उत्तराखंड में जश्न की शाम रिकॉर्ड तोड़ छलके जाम, 600 से ज्यादा वन-डे बार लाइसेंस हुए जारी

January 3, 2026
Next Post
पौड़ी: नाबालिग के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को 24 घंटे में दबोचा

पौड़ी: नाबालिग के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को 24 घंटे में दबोचा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.