• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

बागेश्वर विधायक पार्वती दास को ने स्पीकर ऋतु खंडूड़ी ने दिलाई विधानसभा सदस्यता की शपथ

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
September 23, 2023
in Uttarakhand, राजनीति
0
बागेश्वर विधायक पार्वती दास को ने स्पीकर ऋतु खंडूड़ी ने दिलाई विधानसभा सदस्यता की शपथ
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देहरादून। बागेश्वर विधानसभा सीट के उपचुनाव में नवनिर्वाचित विधायक पार्वती दास ने आज विधानसभा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने पार्वती दास को विधानसभा की सदस्यता की शपथ दिलाई। पार्वती दास के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल हुए। स्पीकर ऋतु खंडूड़ी ने पार्वती दास को उज्ज्वल कार्यकाल की बधाई एवं शुभकामनाएं भी दीं।

स्पीकर ऋतु खंडूड़ी ने जाहिर की खुशी 

पार्वती दास को शपथ दिलाने के बाद विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूरी ने खुशी जाहिर करते हुए पार्वती दास को शुभकामनाएं दी। वहीं, शपथ ग्रहण करने के बाद विधायक पार्वती दास ने बागेश्वर की जनता का धन्यवाद देते हुए कहा कि मंत्री चंदन रामदास ने जो काम शुरू किया था, उसको आगे बढ़ाएंगे। जिसके तहत स्पोर्ट्स स्टेडियम, 200 बेड का हॉस्पिटल बनाने की प्रक्रिया शुरू करेंगे।

सीएम धामी ने पार्वती दास को दी बधाई

पार्वती दास के विधानसभा सदस्यता शपथ ग्रहण समारोह में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। पार्वती दास के शपथ ग्रहण समारोह के बाद सीएम धामी ने ट्वीट किया कि- देहरादून में विधानसभा सीट बागेश्वर से भाजपा की नवनिर्वाचित विधायक पार्वती दास  के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ।  इस अवसर पर उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी। मुझे पूर्ण विश्वास है कि पार्वती जी पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व. चंदन रामदास जी के बागेश्वर क्षेत्र के विकास एवं जनकल्याण हेतु संचालित किए गए कार्यों को नई गति प्रदान करेंगी।

पार्वती दास ने कांग्रेस के बसंत कुमार को हराया

बता दें कि बागेश्वर विधानसभा सीट वहां के विधायक और कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास के निधन से खाली हो गई थी। इसके बाद 5 सितंबर को बागेश्वर विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव हुआ था। 8 सितंबर को हुई मतगणना में बीजेपी प्रत्याशी पार्वती दास ने कांग्रेस के बसंत कुमार को 2405 मतों से पराजित किया थाा। पार्वती दास को कुल 33,247 वोट प्राप्त हुए थे। वहीं कांग्रेस के बसंत कुमार को 30,842 वोट मिले थे। इस तरह पार्वती दास ने अपने पति चंदन रामदास की बागेश्वर सीट को बीजेपी के लिए फिर से जीता था।

Tags: #assembly #membership #parvatidas #mla#bageshwarseat #CMPushakrSinghDhami#bypoll #resul #congress #bjp #hospital#cmdhami #tweet #election#speakerritukhanduri #administered #oath#sportsstadium #dehradunUttarakhand
Previous Post

चम्बा टनल में पड़ी दरारों की नहीं ले रहा कोई सुध; लोगों में आक्रोश, लापरवाही का आरोप

Next Post

Uttarakhand: प्रदेश में जल्द खुलेंगे चार नए सैनिक स्कूल और पांच केंद्रीय विद्यालय

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

July 19, 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

July 14, 2026
BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

July 12, 2026
Chardham Yatra 2024: बाबा केदार के धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, श्रद्धालुओं की संख्या दो लाख पर

EXclusive -केदारनाथ VIP खर्च मामला: शासन की जांच में वित्तीय अनियमितता की पुष्टि, BKTC के तीन तत्कालीन अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

July 11, 2026
आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

July 8, 2026
बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

July 4, 2026
Next Post
Uttarakhand: प्रदेश में जल्द खुलेंगे चार नए सैनिक स्कूल और पांच केंद्रीय विद्यालय

Uttarakhand: प्रदेश में जल्द खुलेंगे चार नए सैनिक स्कूल और पांच केंद्रीय विद्यालय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.