• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

चम्बा टनल में पड़ी दरारों की नहीं ले रहा कोई सुध; लोगों में आक्रोश, लापरवाही का आरोप

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
September 23, 2023
in Uttarakhand
0
चम्बा टनल में पड़ी दरारों की नहीं ले रहा कोई सुध; लोगों में आक्रोश, लापरवाही का आरोप
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

टिहरी। टिहरी जिले के चंबा शहर के नीचे बनी ऋषिकेश गंगोत्री जाने वाली टनल में दरारें पड़ने से चंबा शहर वासियों में भय का माहौल बन गया है। चंबा शहरवासियों ने टनल में पड़ी दरारों को लेकर बीआरओ के अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन लोगों का आरोप है कि किसी ने भी टनल में पड़ी दरारों की सुध नहीं ली। टनल में कई जगहों पर दरार पड़ने लगी हैं। साथ ही दरारों से पानी भी टपकने लगा है। टनल के ऊपर बने मकानों में भी दरारें पड़ी हैं। सबसे ज्यादा दिक्कत बरसात के समय में होती है, जब इस टनल से पानी भारी मात्रा में टपकने लगता है।

बीआरओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग

चंबा शहरवासियों ने टिहरी डीएम से बीआरओ के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। भू वैज्ञानिकों से जांच कराने की मांग की गई है। जब ये टनल 2019 में बनाई जा रही थी, उस समय टनल के ऊपर बसे और मैठीयान और मंजुड़ गांव के कई परिवारों के घरों में दरार पड़ी गई थी। टनल बनने के बाद टनल में दरार पड़ने लगी हैं, जिस तरह से सुरंग में पड़ी दरारों में नमी दिख रही है, ऐसे में भू वैज्ञानिकों से जांच करवाना अति आवश्यक है।

 अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया

चंबा शहर वासियों का कहना है कि हाल ही में चंबा में एक घटना घटी थी जिसमें पांच लोगों की मलबे में दबकर मौत हुई थी। इसी के समीप नीचे यह टनल बनी हुई है। इससे ऐसा लगता है कि बीआरओ के अधिकारी किसी बड़ी घटना के घटित होने का इंतजार कर रहे हैं। चंबा शहर वासियों ने चंबा टनल में पड़ी दरार को लेकर कई बार धरना प्रदर्शन भी किया, परंतु बीआरओ के अधिकारियों द्वारा सुध नहीं ली गई।

डीएम ने दिए जांच के आदेश

इस मामले में टिहरी के डीएम मयूर दीक्षित ने टिहरी की चंबा टनल के अंदर जगह जगह दरारें पड़ने पर अधिकारियों से जांच करवाने के लिए  आदेश दिए हैं। डीएम का कहना है कि उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Tags: #garhwal #chamba #danger #cracks #tunnel #residents #Chambacity #Rishikesh #Gangotri #BROofficials  #allege #houses  #rainyseason  #tehri #uttarakhand
Previous Post

ऋषिकेश में अवैध कैसिनो का भंडाफोड; पुलिस ने 37 लोगों को दबोचा, सिपाही भी शामिल

Next Post

बागेश्वर विधायक पार्वती दास को ने स्पीकर ऋतु खंडूड़ी ने दिलाई विधानसभा सदस्यता की शपथ

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

July 4, 2026
धामी सरकार में ईमानदार अफसरों को सजा, विवादित अफसरों को इनाम? दो फैसलों ने ‘जीरो टॉलरेंस’ की पोल खोल दी!

धामी सरकार में ईमानदार अफसरों को सजा, विवादित अफसरों को इनाम? दो फैसलों ने ‘जीरो टॉलरेंस’ की पोल खोल दी!

July 3, 2026
क्या कांग्रेस की रणनीतिक चुप्पी भाजपा को दिलाएगी एक और जीत?

क्या कांग्रेस की रणनीतिक चुप्पी भाजपा को दिलाएगी एक और जीत?

July 3, 2026
इन्वेस्टिगेशन: ‘डेमोग्राफिक चेंज’ और ‘लैंड जिहाद’—सरकारी फाइलों में कोई अस्तित्व नहीं

इन्वेस्टिगेशन: ‘डेमोग्राफिक चेंज’ और ‘लैंड जिहाद’—सरकारी फाइलों में कोई अस्तित्व नहीं

May 6, 2026
नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

March 24, 2026
जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

March 19, 2026
Next Post
बागेश्वर विधायक पार्वती दास को ने स्पीकर ऋतु खंडूड़ी ने दिलाई विधानसभा सदस्यता की शपथ

बागेश्वर विधायक पार्वती दास को ने स्पीकर ऋतु खंडूड़ी ने दिलाई विधानसभा सदस्यता की शपथ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.