• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

कल से होगा नंदा देवी महोत्सव का आगाज़, सीएम धामी करेंगे शुभारंभ

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
September 19, 2023
in Uttarakhand
0
कल से होगा नंदा देवी महोत्सव का आगाज़, सीएम धामी करेंगे शुभारंभ
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नैनीताल। उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल को मानस खंड भी कहा जाता है। मां नंदा कुमाऊं की कुल देवी हैं। हर साल मां नंदा का महोत्सव होता है। मां नंदा सुनंदा का महोत्सव इस बार भी हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। मां नंदा सुनंदा महोत्सव 20 सितंबर से शुरू हो रहा है। 27 सितंबर को महोत्सव संपन्न होगा।

27 सितंबर तक होगा आयोजन

बता दें कि मां के महोत्सव के शुभारंभ के मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट बतौर मुख्य अतिथि रहेंगे। कुमाऊं में कुल देवी के रूप में पूजी जाने वाली मां नंदा देवी महोत्सव का 20 सितंबर से 27 सितंबर तक आयोजन किया जाएगा। महोत्सव को लेकर आयोजन समिति रामसेवक सभा और नगर पालिका ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। रामसेवक सभा के महासचिव जगदीश बवाड़ी ने बताया कि महोत्सव 20 सितंबर से प्रारंभ होगा।

हल्द्वानी से लाया जाएगा केले का पेड़

मां नंदा सुनंदा की प्रतिमाओं के निर्माण के लिए 20 सितंबर को कदली (केले के पेड़) वृक्ष लेने के लिए एक दल हल्द्वानी जाएगा। जहां से मां की मूर्ति निर्माण के लिए केले के वृक्ष को नैनीताल लाया जाएगा। 21 सितंबर को नैनीताल में महिलाओं स्कूली बच्चों व मंदिर समिति के लोगों के द्वारा उत्तराखंड की पारंपरिक वेशभूषा में कदली वृक्ष का स्वागत किया जाएगा। नगर भ्रमण किए जाने के बाद मां नैना देवी मंदिर में वृक्ष को लाया जाएगा। वहां 22 सितंबर को कदली वृक्ष से मां नंदा सुनंदा की प्रतिमाओं का निर्माण किया जाएगा।

23 सितंबर से होंगे मां नंदा सुनंदा के दर्शन

इसके बाद 23 सितंबर की ब्रह्म मुहूर्त में मां नंदा सुनंदा की प्रतिमाओं को भक्तों के दर्शन के लिए खोल दिया जाएगा। 23 सितंबर से 26 सितंबर तक मंदिर में मां की मूर्तियों को भक्तों के दर्शन के लिए रखा जाएगा। इस दौरान कई धार्मिक अनुष्ठान होंगे। इसके बाद 27 सितंबर को मां नंदा सुनंदा के डोले का नगर भ्रमण कराया जाएगा। देर शाम मां नंदा सुनंदा की प्रतिमाओं को नैनी झील में विसर्जित कर दिया जाएगा।

नैनी झील में होगा दीपदान

रामसेवक सभा के महासचिव जगदीश बवाड़ी ने बताया कि महोत्सव के दौरान नैनी झील में दीपदान का आयोजन किया जाएगा जो विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। महोत्सव को सोशल मीडिया के यूट्यूब, स्थानीय चैनल समेत फेसबुक के माध्यम से लाइव प्रसारण किया जाएगा।

Tags: #chiefguests #worship #KulDevi#ChiefMinister #PushkarSinghDhami  #UnionMinister#committeeRamSevakSabha#goddessofKumaon #festival#MaaNanda #MaaNandaSunanda #celebrate #joy #enthusiasm#MaaNandaSunandaMahotsav #occasion #inauguration  #MaaMahotsav#Municipality#NandaMahotsav2023 #Kumaondivision #Uttarakhand  #Manasdivision #Nanda#StateforDefense #AjayBhatt
Previous Post

महासू देवता मंदिर हनोल में जागड़ा पर्व पर उमड़े श्रद्धालु

Next Post

उत्तराखंड में फिर बढ़ रहा लंपी वायरस; मंत्री सौरभ बहुगुणा ने दिए ये निर्देश

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

February 12, 2026
एमपीजी कॉलेज मसूरी: प्रबंधन समिति के गठन में भारी अनियमितताएं

एमपीजी कॉलेज मसूरी: प्रबंधन समिति के गठन में भारी अनियमितताएं

February 12, 2026
उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारीयों ने किया राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का स्वागत,राज्यसभा में उठाया उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी और कोटद्वार के बेटे दीपक को न्याय दिलाने का मामला

उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारीयों ने किया राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का स्वागत,राज्यसभा में उठाया उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी और कोटद्वार के बेटे दीपक को न्याय दिलाने का मामला

February 7, 2026
जंगली जानवरों से कृषि फसलों की सुरक्षा के लिए दिया जाए बजट: कृषि मंत्री गणेश जोशी

जंगली जानवरों से कृषि फसलों की सुरक्षा के लिए दिया जाए बजट: कृषि मंत्री गणेश जोशी

January 3, 2026
उत्तराखंड में जश्न की शाम रिकॉर्ड तोड़ छलके जाम, 600 से ज्यादा वन-डे बार लाइसेंस हुए जारी

उत्तराखंड में जश्न की शाम रिकॉर्ड तोड़ छलके जाम, 600 से ज्यादा वन-डे बार लाइसेंस हुए जारी

January 3, 2026
Next Post
उत्तराखंड में फिर बढ़ रहा लंपी वायरस; मंत्री सौरभ बहुगुणा ने दिए ये निर्देश

उत्तराखंड में फिर बढ़ रहा लंपी वायरस; मंत्री सौरभ बहुगुणा ने दिए ये निर्देश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.