• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

राजस्व विभाग की ‘लापरवाही’…कैसे आएगी पटवारियों के काम में तेजी

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
February 23, 2023
in Uttarakhand
0
राजस्व विभाग की ‘लापरवाही’…कैसे आएगी पटवारियों के काम में तेजी
0
SHARES
12
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

प्रदेश के सरकारी विभागों में लचर व्यवस्था की एक बानगी राजस्व परिषद में खड़ी मोटर साइकिलें हैं। सरकार द्वारा इन मोटर साइकिलों को राज्य के पर्वतीय जनपदों के लिए दी गई थीं। ताकि राजस्व विभाग के पटवारी अपने कामों में तेजी ला सकें और पहाड़ों में जनता की समस्या का त्वरित निस्तारण हो सके। लेकिन धामी सरकार की इस मंशा पर पानी फेरने का काम राजस्व परिषद कर रहा है। लगभग एक महीने से धूल खा रही मोटर साइकिलों को अभी तक पटवारियों को सौंपा नहीं जा सका है, जिससे समझा जा सकता है कि राजस्व विभाग पर लापरवाही और लेटलतीफी कितनी हावी है।

दरअसल, हीरो मोटोकॉर्प लि. द्वारा राजस्व विभाग को 320 मोटर साइकिलें दी गई थी। वहीं 27 जनवरी को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी बाइक को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी किया था। लेकिन आज 1 महीने का समय पूरा होने जा रहा है और अभी तक इन बाइक को पटवारियों तक नही पहुंचाया गया है। इतना ही नहीं राजस्व विभाग में यह बाइकें धूल खा रही हैं। आलम यह है कि कई बाइकें यहां खड़े-खड़े खराब होने की कगार पर हैं, हालांकि राजस्व विभाग के आयुक्त चंद्रेश यादव के अनुसार आधी मोटर साइकिलें पटवारियों को दी जा चुकी हैं। आयुक्त चंद्रेश यादव ने बताया कि रजिस्ट्रेशन और बाकी कार्यवाही पूरी करने के बाद जनपदों के लिए बाइकों को रिलीज किया जा रहा है। राज्य में 13 जनपदों में से 11 जनपद पहाड़ी होने के कारण बाइकों को धीरे-धीरे डिस्ट्राब्यूट किया जा रहा है। वहीं उन्होंने बताया कि पटवारियों को बाइक ले जाने के भी निर्देश दिए गए हैं।

जन समस्याओं के निदान और विभिन्न कार्यों के लिए क्षेत्रों में भ्रमण के साथ ही कार्यों को शीघ्रता से करने में सुविधा तो दूसरी ओर जन समस्याओं का समाधान भी तेजी से होने की उम्मीद के साथ पटवारियों को मोटर साइकिलों देने का फैसला राज्य सरकार ने किया था। लेकिन, जिन बाइकों को पटवारियों के कामों में तेजी लाने और काम का बोझ हलका करने के लिए सौंपा जाना था, वो बाइकें एक महीने से राजस्व परिषद में खड़ी धूल खा रही हैं। वहीं राजस्व विभाग अपनी लेटलतीफी को पटवारियों पर थोपने का काम कर रहा है। आयुक्त ने परिषद में खड़े वाहनों को ले जाने के निर्देश तो दे दिए गए हैं लेकिन सवाल ये है कि दूर दराज के पहाड़ी जिलों से पटवारी अपने काम को छोड़कर आखिर बाइक लेने कैसे आएंगे।

 

Previous Post

Joshimath Crisis: क्षतिग्रस्त भवनों का मुआवजा तय, पुनर्वास के लिए दिए तीन विकल्प

Next Post

UKPSC AE-JE PAPER LEAK: 50 हजार के इनामी समेत तीन आरोपियों को SIT ने किया गिरफ्तार

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

July 19, 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

July 14, 2026
BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

July 12, 2026
Chardham Yatra 2024: बाबा केदार के धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, श्रद्धालुओं की संख्या दो लाख पर

EXclusive -केदारनाथ VIP खर्च मामला: शासन की जांच में वित्तीय अनियमितता की पुष्टि, BKTC के तीन तत्कालीन अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

July 11, 2026
आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

July 8, 2026
बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

July 4, 2026
Next Post
UKPSC AE-JE PAPER LEAK: 50 हजार के इनामी समेत तीन आरोपियों को SIT ने किया गिरफ्तार

UKPSC AE-JE PAPER LEAK: 50 हजार के इनामी समेत तीन आरोपियों को SIT ने किया गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.