• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

फिल्म की तर्ज पर कारोबारी के घर पर फर्जी IT रेड, ठगे लाखों रुपए, पुलिस ने किया पर्दाफाश

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
February 22, 2023
in Uttarakhand
0
फिल्म की तर्ज पर कारोबारी के घर पर फर्जी IT रेड, ठगे लाखों रुपए, पुलिस ने किया पर्दाफाश
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रुड़की। एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म स्पेशल-26 की तर्ज पर कारोबारी के घर पर फर्जी इनकम टैक्स रेड डालने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने गिरोह के मास्टर माइंड सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर ठगे गए 20 लाख रुपये में से ढाई लाख रुपये की नकदी, एप्पल मोबाइल, इनकम टैक्स के फर्जी दस्तावेज, फाइल, स्टांप और रेड में इस्तेमाल की गई गाड़ी को भी बरामद कर लिया गया है। गिरोह के अन्य साथियों की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है।

 फिल्म की तर्ज पर की छापेमारी

एसएसपी अजय कुमार ने बताया कि कोतवाली रुड़की क्षेत्र के इंदिरा विहार कॉलोनी सुनहरा रोड निवासी खाद्य सामग्री बनाने वाली फैक्ट्री के स्वामी सुधीर कुमार जैन के आवास पर आठ फरवरी को स्पेशल-26 फिल्म की तर्ज पर गिरोह के पांच सदस्यों ने इनकम टैक्स अधिकारी व कर्मचारी बनकर रेड डाली थी। इनकम टैक्स की इस फर्जी टीम ने कारोबारी का पूरा घर खंगाला था। साथ ही उसके कागजात आदि भी चेक किये थे।

गिरोह ने कारोबारी से ठगे थे 20 लाख रुपये

यह लोग कारोबारी को विभाग की बड़ी कार्रवाई का भय दिखाकर घर में रखे 20 लाख रुपये अपने साथ ले गए थे। यह अधिकारी बकायदा मेहमानों की तरह से घर से विदा हुए। दो दिन तक कारोबारी व उसका परिवार सहमा रहा। दो दिन बाद कारोबारी ने इनकम टैक्स विभाग में जाकर कार्रवाई के संबंध में जानकारी की, तो पता चला कि इनकम टैक्स से ऐसी कोई टीम नहीं आई थी।

अन्य सामान किया बरामद

मामले की जानकारी गंगनहर कोतवाली पुलिस को दी गई। पुलिस ने तत्काल मामले की रिपोर्ट दर्ज कर गिरोह की तलाश शुरू की। सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। लगातार गिरोह की तलाश की गई। जिसके चलते पुलिस टीम गिरोह तब पहुंच गई। फर्जी इनकम टैक्स रेड डालने वाले गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस टीम पकड़ने कामयाब रही। आरोपितों में सलमान उर्फ समर निवासी खुड्डा नगला, थाना-छपार, मुजफ्फनगर व धीरज निवासी 415 इंद्रप्रस्थ योजना लोनी रोड, गाजियाबाद, थाना-लोनी, उत्तर प्रदेश हैं। आरोपितों के पास से ढाई लाख रुपये की नकदी, एक एप्पल का मोबाइल जो उन्होंने ठगी के रुपयों से खरीदा था। इसके अलावा एक ग्लांजा कार, इनकम टैक्स की एक मोहर, एक फाइल व कुछ दस्तावेज भी बरामद हुए हैं। गिरोह के अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। इस मौके पर एसपी देहात एसके सिंह, गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ऐश्वर्य पाल आदि मौजूद रहे।

Previous Post

मुख्यमंत्री ने सेलाकुई में किया सगन्ध फसल उत्कृष्टता केन्द्र का लोकार्पण

Next Post

UKPSC: 16 परीक्षा केंद्रों पर PCS मेंस एग्जाम जारी, पांच हजार से ज्यादा परीक्षार्थी दे रहे हैं परीक्षा

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

July 19, 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

July 14, 2026
BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

July 12, 2026
Chardham Yatra 2024: बाबा केदार के धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, श्रद्धालुओं की संख्या दो लाख पर

EXclusive -केदारनाथ VIP खर्च मामला: शासन की जांच में वित्तीय अनियमितता की पुष्टि, BKTC के तीन तत्कालीन अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

July 11, 2026
आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

July 8, 2026
बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

July 4, 2026
Next Post
UKPSC: 16 परीक्षा केंद्रों पर PCS मेंस एग्जाम जारी, पांच हजार से ज्यादा परीक्षार्थी दे रहे हैं परीक्षा

UKPSC: 16 परीक्षा केंद्रों पर PCS मेंस एग्जाम जारी, पांच हजार से ज्यादा परीक्षार्थी दे रहे हैं परीक्षा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.