• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home देश

इस दिन लॉन्च होगा भारत का Suryayaan, पढ़ें क्यों है मिशन में खास

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
August 28, 2023
in देश, स्पेशल
0
इस दिन लॉन्च होगा भारत का Suryayaan, पढ़ें क्यों है मिशन में खास
0
SHARES
32
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ISRO अपना पहला स्पेस-बेस्ड ऑब्जरवेटरी 2 सितंबर 2023 की सुबह 11 बजकर 50 मिनट पर लॉन्च करेगा। इसका नाम है Aditya-L1. साधारण भाषा में आप इसे भारत का सूर्ययान (Suryayaan) भी बुला सकते हैं। आदित्य की लॉन्चिंग के लिए इसरो ने अपने सबसे भरोसेमंद रॉकेट पीएसएलवी को चुना है। बता दें कि यह भारत की पहली अंतरिक्ष आधारित ऑब्जरवेटरी है। लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से की जाएगी। इस यात्रा के दौरान आदित्य-एल1 15 लाख किलोमीटर की यात्रा करेगा।

यह चांद की दूरी से करीब चार गुना ज्यादा है। लॉन्चिंग के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है PSLV-XL रॉकेट, जिसका नंबर है PSLV-C57। आदित्य अपनी यात्रा की शुरुआत लोअर अर्थ ऑर्बिट (LEO) से करेगा। उसके बाद यह धरती की गुरुत्वाकर्षण वाले क्षेत्र यानी स्फेयर ऑफ इंफ्लूएंस (SOI) से बाहर जाएगा,  फिर शुरू होगी क्रूज फेज। यह थोड़ी लंबी चलेगी। इसके बाद इसे हैलो ऑर्बिट (Halo Orbit) में डाला जाएगा। जहां पर L1 प्वाइंट होता है। यह प्वाइंट सूरज और धरती के बीच में स्थित होता है। लेकिन सूरज से धरती की दूरी की तुलना में मात्र 1 फीसदी है। इस यात्रा में इसे 127 दिन लगने वाला है।

सूरज की स्टडी क्यों?

सूरज हमारा तारा है। उससे ही हमारे सौर मंडल को ऊर्जा यानी एनर्जी मिलती है। इसकी उम्र करीब 450 करोड़ साल मानी जाती है। धरती से इसकी दूरी करीब 15 करोड़ किलोमीटर है। बिना सौर ऊर्जा के धरती पर जीवन संभव नहीं है। सूरज की ग्रैविटी की वजह से ही इस सौर मंडल में सभी ग्रह टिके हैं। नहीं तो वो कब का सुदूर गहरे अंतरिक्ष में तैर रहे होते। सूरज का केंद्र यानी कोर का तापमान अधिकतम 1.50 करोड़ डिग्री सेल्सियस रहता है। यहां पर न्यूक्लियर फ्यूजन होता है। इसी की वजह से सूरज चारों तरफ आग उगलता हुआ दिखता है। सतह से थोड़ा ऊपर यानी इसके फोटोस्फेयर का तापमान 5500 डिग्री सेल्सियस तक रहता है। सूरज की स्टडी इसलिए ताकि उसकी बदौलत सौर मंडल के बाकी ग्रहों की समझ भी बढ़ सके।

अंतरिक्ष का मौसम भी जरूरी

सूरज की वजह से लगातार धरती पर रेडिएशन, गर्मी, मैग्नेटिक फील्ड और चार्ज्ड पार्टिकल्स का बहाव आता है। इसी बहाव को सौर हवा या सोलर विंड कहते हैं। ये उच्च ऊर्जा वाली प्रोटोन्स से बने होते हैं। सोलर मैग्नेटिक फील्ड का पता चलता है. जो कि बेहद विस्फोटक होता है। यहीं से कोरोनल मास इजेक्शन (CME) होता है। इसकी वजह से आने वाले सौर तूफान से धरती को कई तरह के नुकसान की आशंका रहती है। इसलिए अंतरिक्ष के मौसम को जानना जरूरी है। यह मौसम सूरज की वजह से बनता और बिगड़ता है।

Previous Post

11 अक्टूबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब के कपाट

Next Post

उत्तराखंड में डेंगू का कहर जारी, मरीजों का आंकड़ा 600 पार

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

मुख्यमंत्री की पहल को पलीता लगता पर्यटन विभाग   ऐसे कैसे बनेगा CM का ‘आदर्श चंपावत’

मुख्यमंत्री की पहल को पलीता लगता पर्यटन विभाग  ऐसे कैसे बनेगा CM का ‘आदर्श चंपावत’

December 5, 2025

ऑफिशियल वेबसाइट की ऑफिशियल बेइज्जती!

November 18, 2025
जब सचिव बना सत्ता का सर्विस बॉय

जब सचिव बना सत्ता संघर्ष का सर्विस बॉय

November 14, 2025
त्रिवेंद्र ने धामी के फैसले को बताया गलत”

त्रिवेंद्र ने धामी के फैसले को बताया गलत”

May 23, 2025
मुख्यमंत्री और मंत्री आमने सामने?

मुख्यमंत्री और मंत्री आमने सामने?

May 3, 2025
धाम के नाम का कानून लागू हो पाएगा?

धाम के नाम का कानून लागू हो पाएगा?

July 21, 2024
Next Post
उत्तराखंड में डेंगू का कहर जारी, मरीजों का आंकड़ा 600 पार

उत्तराखंड में डेंगू का कहर जारी, मरीजों का आंकड़ा 600 पार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.