• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

Uttarakhand Weather: इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, ऑरेंज अलर्ट जारी, 150 से ज्यादा मार्ग बंद

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
August 21, 2023
in Uttarakhand
0
Uttarakhand Weather: बढ़ेंगी मुश्किलें! तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तराखंड में बारिश का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। पहाड़ी जनपदों के साथ-साथ मैदानी इलाकों में भी लगातार तेज बारिश हो रही है। मूसलाधार बारिश और भूस्खलन से जनजीवन प्रभावित है। भारी बारिश के चलते समूचा उत्तराखंड आपदा की स्थिति से जूझ रहा है। जानमाल की हानि से पर्वतीय क्षेत्रों में कठिनाइयां भी बढ़ गई हैं। वहीं बारिश से अभी भी राहत मिलने के आसार नहीं है। मौसम विभाग ने देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, बागेश्वर, चंपावत जिले में अगले दो दिन भारी बारिश को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

देहरादून के टपकेश्वर महादेव मंदिर परिसर में पुश्ता ढहा

रविवार शाम से शुरू हुई बरसात ने राजधानी देहरादून में कई जगह पर नुकसान किया है। बीती शाम से लगातार सुबह तक हो रही मूसलाधार बारिश की वजह से शहर भर के कई इलाकों में जलभराव जैसे हालात देखने को मिल रहे हैं। लगातार हो रही तेज बारिश के चलते देहरादून के प्रसिद्ध टपकेश्वर महादेव के मंदिर परिसर को नुकसान हुआ है। टपकेश्वर महादेव मंदिर के लिफ्ट वाले हिस्से का पुश्ता ढह गया है। भरत गिरि जी महाराज ने बताया कि पुश्ते का केवल छोटा सा हिस्सा गिरा है। इससे मंदिर में किसी भी तरह का कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। साथ ही उन्होंने बताया कि मजदूर लगाकर मलबे को साफ किया गया है। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की आवाजाही में किसी तरह की कोई रुकावट नहीं है। आपको बता दें कि आज सोमवार है. सोमवार को शिवालयों में भक्तों का तांता लगा रहता है. यही वजह है कि आज सुबह जब श्रद्धालु टपकेश्वर महादेव पहुंचे, तो मंदिर परिसर के गेट के ठीक बाहर दीवार ढह जाने की वजह से शुरू में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

ऋषिकेश में बारिश ने बढ़ाई लोगों की चिंता 

सुबह से तीर्थ नगरी से सटे पर्वतीय क्षेत्र और मैदानी क्षेत्र में वर्षा जारी है। क्षेत्र में हो रही तेज वर्षा से जनजीवन प्रभावित हुआ है। जलभराव वाले क्षेत्र में रहने वाले लोग की चिंता इस वर्षा ने फिर बढ़ा दी है। यमकेश्वर प्रखंड के विभिन्न क्षेत्र में सुबह से वर्षा जारी है। चीला मार्ग पर बीन नदी उफान पर है। पुलिस प्रशासन की ओर से इस मार्ग से वाहनों की आवाजाही फिलहाल रोकी गई है। नीलकंठ जाने वाले सभी रास्ते खुले हुए हैं। सोमवार होने के कारण यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए आ रहे हैं।

हरिद्वार में मूसलाधार बारिश से दहशत में ग्रामीण

वहीं, हरिद्वार में भी मूसलाधार बारिश हो रही है। तेज बारिश के कारण तटवर्ती इलाकों खासकर श्यामपुर और लक्सर के क्षेत्रों में ग्रामीणों में फिर दहशत का माहौल है। पिछले करीब एक महीने से इन इलाकों में जलभराव के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त है। श्यामपुर में गंगा के कटाव से गंभीर हो चली है तो दूसरी ओर लक्सर में फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है।

जौनसार बावर में 15 मोटर मार्ग बंद

उधर, जौनसार बावर और पछवा दून क्षेत्र में भी बारिश का कहर जारी है। भूस्खलन के चलते 15 मोटर मार्ग बंद है। इसमें कई मार्ग ऐसे हैं जो पिछले 1 हफ्ते से बंद चले आ रहे हैं, जिन्हें संबंधित विभागों के अधिकारी खोलने में असक्षम साबित हो रहे, जिसके चलते 100 से अधिक गांव के ग्रामीणों की दुश्वारियां बड़ी हुई है। लोनिवि सहिया के तीन, चकराता के 7, पीएमजीएसवाई के 4, निर्माण खंड का 1 मार्ग बंद है।

Tags: #monsoon #heavyrainfall #debris #madmaheshwardham #track #vanished #TapkeshwarMahadevMandir #temple #Foundation #collapsed #Tapkeshwar #buildingcollapse #death #injured #sdrf#rescue#road #vanished #thuderstorm#storm #river #orangealert #redalert #yellowalert #flood #disaster #meteorologicaldepartment
Previous Post

बागेश्वर उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर, 40 स्टार प्रचारकों की सूची की जारी

Next Post

राेपवे से जुड़ेगा कार्तिक स्वामी, सर्वेक्षण पूरा, जल्द डीपीआर होगी तैयार

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

March 24, 2026
जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

March 19, 2026
कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

March 13, 2026
उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ?  यस बॉस ना कहने की सजा ?

उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ? यस बॉस ना कहने की सजा ?

March 8, 2026
पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

February 12, 2026
Next Post
राेपवे से जुड़ेगा कार्तिक स्वामी, सर्वेक्षण पूरा, जल्द डीपीआर होगी तैयार

राेपवे से जुड़ेगा कार्तिक स्वामी, सर्वेक्षण पूरा, जल्द डीपीआर होगी तैयार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.