• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, उफान पर नदियां; 210 सड़के बंद

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
August 8, 2023
in Uttarakhand
0
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, उफान पर नदियां; 210 सड़के बंद
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तराखंड में बारिश आफत बनकर बरस रही है। भारी बारिश से प्रदेश में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है तो वहीं भूस्खलन से रास्ते बाधित हो रहे हैं। मंगलवार को राजधानी देहरादून में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने आज राजधानी दून समेत आठ जिलों में भारी बारिश की आशंका जताई है। मौसम विभाग की ओर से देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चम्पावत, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर जिले के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि, अन्य जिलों में भी गर्जन और बिजली चमकने के साथ कई दौर की तेज बारिश होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार प्रदेशभर में अगले कुछ दिनों तेज बारिश होने की संभावना है। इसके चलते संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन से मार्ग अवरुद्ध हो सकते हैं।

देहरादून में स्कूल बंद, टपकेश्वर मंदिर हुआ जलमग्न
भारी बारिश के पूर्वानुमान के चलते देहरादून जिला प्रशासन में नगर निगम क्षेत्र देहरादून , झाझरा और रायपुर विकासखंड के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में मंगलवार को अवकाश घोषित किया है। वहीं बीते रोज भारी बारिश से देहरादून शहर के पास स्थित टपकेश्वर महादेव मंदिर की सीढ़ियों से पानी बहने लगा। जिससे श्रद्धालुओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। तो मसूरी देहरादून मार्ग शिव मंदिर के पास भारी भूस्खलन और पेड़ गिरने से बाधित हो गया, जिसे काफी देर बाद खोला गया। इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

प्रदेश में 210 सड़के बंद 
प्रदेश में 210 सड़कें बंद हैं। सोमवार को 35 सड़कें ही खुल पाईं। लोनिवि के अनुसार, एक दिन पहले से 167 सड़कें बंद थीं। 78 सड़कें सोमवार को बंद हुईं। इस तरह कुल 245 बंद सड़कों में से देर शाम तक 35 सड़कों को खोल दिया गया था। बंद सड़कों में 13 मुख्य जिला मार्ग, आठ जिला मार्ग, चार अन्य जिला मार्ग, 90 ग्रामीण सड़कें और 95 पीएमजीएसवाई की सड़कें शामिल हैं। सड़कों को खोलने के काम में सोमवार को 185 जेसीबी मशीनों को लगाया गया।

 

Tags: #monsoon #heavyrainfall #debris  #meteorologicaldepartment #bikramsingh #weatherforecast#thuderstorm #storm #river  #orangealert #redalert #yellowalert #flood #disaster #rescue #uttarakhand
Previous Post

ऋषिकेश एम्स से ब्लड कंपोनेंट लेकर उड़ा ड्रोन का ट्रायल फेल, लेडिंग में हुआ क्रैश

Next Post

ऋषिकेश में बारिश का कहर, उफानाए नाले में बहा एक व्यक्ति; मौत, देखें वीडियो

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

July 19, 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

July 14, 2026
BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

July 12, 2026
Chardham Yatra 2024: बाबा केदार के धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, श्रद्धालुओं की संख्या दो लाख पर

EXclusive -केदारनाथ VIP खर्च मामला: शासन की जांच में वित्तीय अनियमितता की पुष्टि, BKTC के तीन तत्कालीन अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

July 11, 2026
आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

July 8, 2026
बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

July 4, 2026
Next Post
ऋषिकेश में बारिश का कहर, उफानाए नाले में बहा एक व्यक्ति; मौत, देखें वीडियो

ऋषिकेश में बारिश का कहर, उफानाए नाले में बहा एक व्यक्ति; मौत, देखें वीडियो

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.