• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

जब एक पत्नी के लिए सड़क पर भिड़े दो पति…फिर हुआ ये खुलासा

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
July 29, 2023
in Uttarakhand
0
जब एक पत्नी के लिए सड़क पर भिड़े दो पति…फिर हुआ ये खुलासा
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ऋषिकेश से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां दो शख्स एक महिला को अपनी-अपनी पत्नी बताकर सड़क पर ही भिड़ने गए। एक शख्स ने महिला को अपनी पत्नी बताया तो दूसरे शख्स ने कह दिया कि ‘ये तेरी नहीं मेरी पत्नी है’। जब तस्वीरों का मिलान किया तो दोनों की पत्नी एक ही निकली।

दरअसल, ऋषिकेश तहसील परिसर के पास दो शख्स आपस में एक ही महिला को अपनी पत्नी बताते हुए उलझते नजर आए। दोनों शख्स फोटो में दिखाई दे रही महिला के अपनी पत्नी होने का दावा कर रहे थे। अमित नाम के शख्स ने बताया कि फोटो में दिख रही महिला से उसकी शादी हुई है। उसका 12 साल का एक बेटा भी है। उसे पता चला कि उसकी पत्नी ने किसी सरकारी कर्मचारी को अपने प्यार के जाल में फंसा कर शादी कर ली है। जिसके बाद वो उसके दूसरे पति को तलाश करता हुआ ऋषिकेश पहुंचा। इत्तेफाक से उसकी मुलाकात अपनी पत्नी के दूसरे पति से भी हो गई। अमित ने बताया कि मुजफ्फरनगर कोर्ट में उसके और महिला के बीच तलाक का मुकदमा चल रहा है।

उधर, महिला पर अपना हक जता रहे दूसरे पति अजेंद्र ने बताया कि उसकी शादी जून 2023 में हुई है। कुछ दिन बाद उसे पता चला कि उसकी पत्नी पहले से ही विवाहित है और उसका बेटा भी है। यह बात छुपा कर उसके साथ धोखा किया गया है। जब पूरा भेद खुला तो दोनों शख्स ने आरोप लगाया कि महिला एक लुटेरी दुल्हन है।  उसका परिवार भी युवकों को झांसे में लेकर महिला की शादी कराता है।

दोनों ही शख्स ने बताया कि उनकी पत्नी ने उन पर अलग-अलग तरीके से आरोप लगाकर मुकदमा भी दर्ज करा दिया। ऐसे में उनके सामने असमंजस की स्थिति बन गई है। दोनों शख्स ने अपनी पत्नी को लुटेरी दुल्हन का नाम दे दिया है। उनका कहना है कि वो कानूनी तरीके से अपनी पत्नी पर कार्रवाई कर न्याय की मांग करेंगे।

Previous Post

उत्तराखंड में अब स्कूलों में पड़ेगी मॉनसून की छुट्टियां

Next Post

साइबर ठगों का नया जाल! सीमा हैदर के नाम से फेसबुक पर बच्चों के इलाज के लिए मांगे जा रहे पैसे

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

इन्वेस्टिगेशन: ‘डेमोग्राफिक चेंज’ और ‘लैंड जिहाद’—सरकारी फाइलों में कोई अस्तित्व नहीं

इन्वेस्टिगेशन: ‘डेमोग्राफिक चेंज’ और ‘लैंड जिहाद’—सरकारी फाइलों में कोई अस्तित्व नहीं

May 6, 2026
नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

March 24, 2026
जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

March 19, 2026
कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

March 13, 2026
उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ?  यस बॉस ना कहने की सजा ?

उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ? यस बॉस ना कहने की सजा ?

March 8, 2026
पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
Next Post
साइबर ठगों का नया जाल! सीमा हैदर के नाम से फेसबुक पर बच्चों के इलाज के लिए मांगे जा रहे पैसे

साइबर ठगों का नया जाल! सीमा हैदर के नाम से फेसबुक पर बच्चों के इलाज के लिए मांगे जा रहे पैसे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.