• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

मौत को छूकर वापस आई बच्ची, उफनते नाले में बही….ऐसे बची जान

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
July 22, 2023
in Uttarakhand
0
मौत को छूकर वापस आई बच्ची, उफनते नाले में बही….ऐसे बची जान
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

टिहरी। उत्तराखंड में कुदरत का कहर बरस रहा है। आफत की बारिश ने सभी का जीना मुहाल किया हुआ है। भारी बारिश से नदी नाले उफान पर हैं। वहीं लोग जान जोखिम में डालकर नदी नालों को पार करने को भी मजबूर हैं। टिहरी में उफनते नाले में एक छात्रा बह गई है। जिसके बाद छात्रा के लिये कुछ लोग देवदूत बनकर सामने आए। जिन्होंने जान जोखिम में डालकर बहती छात्रा को बचा लिया।

मामला टिहरी जनपद के बालगंगा तहसील स्थित छतियारा गांव का है। जहां 10वीं की छात्रा सुबह स्कूल जाते समय उफनते नाले में बह गई। इस दौरान छात्रा 200 मीटर तक तेज लहर में बहती चली गई। बता दें कि परिजन भी छात्रा के साथ छतियारा नाले पार कराने के लिए साथ गए। नाले पार कराने के लिए छात्रा की मां विनीता देवी भी साथ गई हुई थी थी। जैसे ही मां विनीता देवी ने बेटी का हाथ पकड़कर नाला पार कराने लगी, बीच में पहुंचते ही मां का हाथ छूट गया और छात्रा नाले के तेज बहाव में बहने लगी। मौके पर मौजूद लोगों ने जब इस मंजर को देखा तो वो नाले में कूद गए और बमुश्किल छात्रा को नाले से बाहर निकाला।नाले के तेज बहाव में बहने से छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसके बाद उसे बिल्लेश्वर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। वहीं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने उप जिलाधिकारी घनसाली को मौके पर जाकर छात्रा के इलाज की पूरी व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

Tags: #monsoon #heavyrainfall #orangealert #redalert #yellowalert #flood #disaster#nationalhighway #block #jalbharav #haridwar #roofcollasped#rain #yellowalert #monsoon #uttarakhand #uttarakhandnews #devbhoomi #baarish #landslide
Previous Post

यहां 40 श्रमिकों से भरी बस पलटी, मची चीख पुकार, एक की मौत

Next Post

Kedarnath Dham: गर्भगृह से फोटो खींचना तीर्थयात्री को पड़ा महंगा, भुगतना पड़ा 11 हजार का जुर्माना

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

February 12, 2026
एमपीजी कॉलेज मसूरी: प्रबंधन समिति के गठन में भारी अनियमितताएं

एमपीजी कॉलेज मसूरी: प्रबंधन समिति के गठन में भारी अनियमितताएं

February 12, 2026
उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारीयों ने किया राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का स्वागत,राज्यसभा में उठाया उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी और कोटद्वार के बेटे दीपक को न्याय दिलाने का मामला

उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारीयों ने किया राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का स्वागत,राज्यसभा में उठाया उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी और कोटद्वार के बेटे दीपक को न्याय दिलाने का मामला

February 7, 2026
जंगली जानवरों से कृषि फसलों की सुरक्षा के लिए दिया जाए बजट: कृषि मंत्री गणेश जोशी

जंगली जानवरों से कृषि फसलों की सुरक्षा के लिए दिया जाए बजट: कृषि मंत्री गणेश जोशी

January 3, 2026
उत्तराखंड में जश्न की शाम रिकॉर्ड तोड़ छलके जाम, 600 से ज्यादा वन-डे बार लाइसेंस हुए जारी

उत्तराखंड में जश्न की शाम रिकॉर्ड तोड़ छलके जाम, 600 से ज्यादा वन-डे बार लाइसेंस हुए जारी

January 3, 2026
Next Post
Kedarnath Dham: गर्भगृह से फोटो खींचना तीर्थयात्री को पड़ा महंगा, भुगतना पड़ा 11 हजार का जुर्माना

Kedarnath Dham: गर्भगृह से फोटो खींचना तीर्थयात्री को पड़ा महंगा, भुगतना पड़ा 11 हजार का जुर्माना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.